यह दिवाली 'इन' राशि के जातकों को देगी छप्पर फाड़ कामयाबी, चमक उठेगी किस्मत !

Diwali Zodiac signs: इस साल दिवाली का त्योहार 20 अक्टूबर 2025, सोमवार के दिन है। दिवाली के मौके पर इन राशियों की किस्मत चमकने जा रही है। ऐसे में आइए यहां देखें लकी राशियां कौन है?
यह दिवाली 'इन' राशि के जातकों को देगी छप्पर फाड़ कामयाबी, चमक उठेगी किस्मत !
इन राशि के जातकों की दीवाली का पर्व शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Diwali astrology 2025: धन, वैभव और ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित दीवाली का पर्व हर साल की तरह इस बार 20 अक्टूबर, सोमवार को धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने वाला है। ज्योतिषियों की मानें तो दीवाली तक व्यापार के दाता बुध देव की कृपा इन राशि के जातकों पर बरसने वाली है। कहा जा रहा है कि बुध देव की कृपा से कई राशि के जातकों का कारोबार बुलेट ट्रेन की तरह दौड़ेगा। ऐसे में आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में -

पहले जानें क्या है बुध गोचर 2025

ज्योतिषयों के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध देव 23 अक्टूबर तक तुला राशि में रहेंगे। इसके अगले दिन बुध देव तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। बुध देव के तुला राशि में रहने के दौरान कई राशि के जातकों को दीवाली तक धन लाभ हो सकता है। खासकर, कारोबार से जुड़े लोगों को दोगुना लाभ होगा।

मेष राशि

ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार की दीवाली मेष राशि के जातकों की किस्मत सोने की तरह चमकेगी। कारोबार से जुड़े लोगों को कई मामलों में लाभ मिल सकता है। आप अपने कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आप अपनी बुद्धिमत्ता से धन कमाने में सफल होंगे। आप विशेष वक्ता हो सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए उत्तम समय है। आपको मन मुताबिक सफलता मिलेगी। हालांकि, पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी से अनावश्यक ने विवाद करें। अपने काम में मस्त रहें। दीवाली तक सात्विक भोजन ग्रहण करें। तामसिक चीजों से दूर रहें।

कन्या राशि

ग्रहों के राजकुमार बुध देव 23 अक्टूबर तक तुला राशि में विराजमान रहेंगे। इसके अगले दिन बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे। बुध देव के तुला राशि में गोचर के दौरान कन्या राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। खासकर, कारोबार में चार चांद लग जाएंगे। आप अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। खासकर, ज्वेलरी से जुड़े लोगों को दोगुना लाभ मिलेगा। आप अपने गुणों के लिए जाने जाएंगे। आप अपनी बुद्धि से धन अर्जन करने में सफल होंगे।

आपके तेज और ओज में वृद्धि होगी। लेखन से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है। कारोबार में सफलता और तरक्की पाने के लिए दीवाली के दिन देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com