Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मई में इस दिन है महाकवि सूरदास जी की जयंती, जानिए क्यों मांगा था भगवान कृष्ण से अंधे होने का वरदान

कहा जाता है कि, श्री कृष्ण के परम भक्त माने जाने वाले सूरदास जी बचपन से संत प्रवृत्ति के थे। इन्हें गाने की कला वरदान रूप में मिली थी। अपनी गायन की कला के चलते वे जल्द ही प्रसिद्ध हो गए।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Apr 30, 2025 | 03:28 PM

सूरदास जयंती (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Surdas Jayanti 2025: सूरदास जयंती हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। भगवान श्री कृष्ण के परम भक्त माने जाने वाले सूरदास जी की जयंती इस साल 02 मई को मनाई जा रही है। जैसा कि,आप जानते है कि सूरदास जी एक महान कवि और संगीतकार थे। कान्हा की भक्ति में उन्होंने कई गीत, दोहे और कविताएं लिखी हैं।

वे अपनी कविताओं, गीत और दोहों के लिए प्रसिद्ध हुए। महाकवि सूरदास के भक्तिमय गीत आज भी हर किसी को मोहित करते हैं। सूरसागर, सूरसावली, साहित्य लहरी, नल दमयन्ती और ब्याहलो सूरदास जी की प्रमुख रचनाएं हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस वर्ष कब मनाई जाएगी सूरदास जी जयंती और उनके   जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें-

कब है सूरदास जयंती?

आपको बता दें, पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 01 मई को सुबह 11 बजकर 23 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, 02 मई को सुबह 09 बजकर 13 मिनट पर वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि समाप्त होगी। इस प्रकार 02 मई को सूरदास जयंती मनाई जाएगी। वहीं, 01 मई को विनायक चतुर्थी है।

सूरदास जयंती पर बन रहे शुभ योग

ज्योतिषियों की मानें तो वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही रवि योग का भी निर्माण हो रहा है। इसके अलावा, दुर्लभ शिववास योग का भी संयोग बन रहा है। इन योग में सूरदास जी के आराध्य भगवान कृष्ण की पूजा करने से साधक की हर एक मनोकामना पूरी होगी।

कहां हुआ था सूरदास जी का जन्म जानिए

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूरदास जी का जन्म 1478 ई में रुनकता गांव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम रामदास था। सूरदास जी के आंखों में रोशनी नहीं थी। उनके जन्मांध को लेकर भी लोगों के अलग-अलग मत हैं। एक मत के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि सूरदास जी के आंखों में जन्म से रोशनी नहीं थी। वहीं दूसरी मान्यता के अनुसार सूरदास जी जन्म से अंधे नहीं थे।

गायन कला से हुए प्रसिद्ध सूरदास जी

कहा जाता है कि, श्री कृष्ण के परम भक्त माने जाने वाले सूरदास जी बचपन से संत प्रवृत्ति के थे। इन्हें गाने की कला वरदान रूप में मिली थी। अपनी गायन की कला के चलते वे जल्द ही प्रसिद्ध हो गए।

इसके बाद वे आगरा के पास गऊघाट पर रहने लगे। यहीं पर उनकी मुलाकात वल्लभाचार्य जी से हुई। वल्लभाचार्य जी ने ही सूरदास जी को पुष्टिमार्ग की दीक्षा दी और श्री कृष्ण की लीलाओं का दर्शन करवाया। वल्लभाचार्य ने इन्हें श्री नाथ जी के मंदिर में लीला गान का दायित्व सौंपा, जिसे ये जीवन पर्यंत निभाते रहे।

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…

क्यों मांगा था अंधा होने का वरदान भगवान कृष्ण से जानिए

मान्यता के अनुसार एक बार सूरदास कृष्ण की भक्ति में इतने डूब गए थे कि वे एक कुंए जा गिरे, जिसके बाद भगवान कृष्ण ने खुद उनकी जान बचाई और आंखों की रोशनी वापस कर दी। जब कृष्ण भगवान ने उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर वरदान में कुछ मांगने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि “आप फिर से मुझे अंधा कर दें। मैं कृष्ण के अलावा अन्य किसी को देखना नहीं चाहता।”

This day in may is the birth anniversary of the great poet surdas ji

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 30, 2025 | 03:28 PM

Topics:  

  • Lifestyle News
  • Religion

सम्बंधित ख़बरें

1

आज का राशिफल 16 दिसंबर 2025: आज इन राशि के जातकों को मिल सकता है व्यापार में लाभ, पढ़ें मेष से मीन

2

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए किस तेल का जलाएं दीया, जिससे पलट जाएगी किस्मत

3

कर्म किसी को माफ नहीं करता, Premanand Ji Maharaj की कथा से मिला जीवन की सीख

4

साल का आखिरी प्रदोष व्रत शिव कृपा पाने का विशेष अवसर, जानिए क्यों है खास

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.