नवरात्र के ये उपाय दूर कर देंगे जीवन की समस्याएं, बनेंगे धन प्राप्ति के योग
हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्रि का त्योहार पूरे देशभर में बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। कहा जाता है कि, जो भी श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा एवं उपाय सच्चे मन से करते हैं, उन्हें सुख और शांति की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन की समस्त कठिनाई दूर होता है।
- Written By: सीमा कुमारी
शारदीय नवरात्रि उपाय (सो.सोशल मीडिया)
Navratri upay 2024:नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र महापर्व का शुभारंभ गत गुरुवार से हो गई है। यह त्योहार सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है। हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्रि का त्योहार पूरे देशभर में बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है और व्रत भी रखा जाता है।
कहा जाता है कि जो भी श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा सच्चे मन से करते हैं, उन्हें सुख और शांति की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन कल्याण की ओर अग्रसर होता है। वहीं, इस दौरान ज्योतिष-शास्त्र में कुछ उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हें करने से उसके शुभ परिणाम तुरंत प्राप्त होने लगते हैं, तो आइए जानें इस बारे में –
इस नवरात्रि पर करें श्रीफल के ये अचूक उपाय
सम्बंधित ख़बरें
क्या है जवारे विसर्जन की सही विधि? जानिए क्या हैं इसके नियम और मंत्र
चैत्र नवरात्रि के समापन के बाद ये काम करना बिल्कुल न भूलें, तभी पूर्ण होगी पूजा
महानवमी पर जानिए सभी अष्टसिद्धियों के नाम, और जानिए किसकी पुत्री से हनुमानजी को करना पड़ा था विवाह
आज चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन जरूर पढ़ें मां सिद्धिदात्री की यह कथा, फलित होगी आपकी पूजा
- शनि दोष से मुक्ति के लिए
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, जो लोग शनि दोष, ढैय्या या फिर साढ़ेसाती के प्रभाव से मुक्ति चाहते हैं, उन्हें नवरात्र के दौरान किसी भी पवित्र नदी में एक नारियल लेकर सच्चे भाव के साथ ‘ॐ रामदूताय नम:’ जाप करते हुए प्रवाहित करना चाहिए। कहते है, ऐसा करने से शनिदेव का नकारात्मक प्रभाव समाप्त होता है। साथ ही शनि देव प्रसन्न होते हैं।
- सफलता प्राप्ति हेतु
कड़ी मेहनत के बाद भी अगर आपको उसका फल नहीं मिल रहा है, तो आपको नवरात्र के समय जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा पूर्वक करनी चाहिए। साथ ही, एक पीले कपड़े में नारियल लपेट कर उन्हें अर्पित करना चाहिए। इस उपाय को करने से आपको आपकी मेहनत का फल जल्द ही प्राप्त होगा।
- नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए
यदि आपके घर में अक्सर लड़ाई-झकड़े होते रहते है, तो ऐसे में आप शारदीय नवरात्र के दौरान लाल कपड़े में एक नारियल बांधकर भगवान गणेश को अर्पित करें। इसके बाद इस नारियल को मुख्य द्वार पर टांग दें। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।
- धन प्राप्ति के लिए
ज्योतिषयों की मानें तो, नवरात्रि की अवधि भक्तों के लिए बेहद शुभ एवं मगलमय होती है। ऐसे में आप धन प्राप्ति के लिए माता दुर्गा की पूजा के दौरान एक गुलाब का फूल लेकर उसमें कपूर का एक टुकड़ा रखें। अब इस गुलाब को मां दुर्गा के चरणों में अर्पित कर दें। ऐसा करने से साधक के लिए धन लाभ के योग बनने लगते हैं और धन संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलती है।
