दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल देगा गोपाष्टमी के दिन किए गए ये उपाय, होगी भगवान कृष्ण की असीम कृपा
भगवान कृष्ण को गौ माता अति प्रिय हैं और उनकी पूजा करने से वह प्रसन्न होते है। ज्योतिषयों के अनुसार, अगर आप भी भगवान कृष्ण की कृपा व आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो गोपाष्टमी के दिन कुछ विशेष उपाय जरूर करें।
- Written By: सीमा कुमारी
गोपाष्टमी के दिन किए गए ये उपाय
Gopashtami 2024:9 नवंबर 2024, शनिवार के दिन गोपाष्टमी का पर्व पूरे देशभर में मनाया जाएगा। यह पर्व हर साल दिवाली के बाद कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। सनातन धर्म में इस पर्व का बड़ा महत्व होता है। गोपाष्टमी के दिन गौ माता का पूजन किया जाता है और हिंदू धर्म में गौ माता को पूजनीय माना जाता है।
धर्म शास्त्रों के अनुसार, भगवान कृष्ण को गौ माता अति प्रिय हैं और उनकी पूजा करने से वह प्रसन्न होते है। ज्योतिषयों के अनुसार, अगर आप भी भगवान कृष्ण की कृपा व आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो गोपाष्टमी के दिन कुछ विशेष उपाय जरूर करें। आइए जानते है इन उपाय के बारे में-
गोपाष्टमी के दिन जरूर करें ये काम
सम्बंधित ख़बरें
जंतर-मंतर पर फिर जुटने लगे छात्र…दिल्ली पुलिस के फूले हाथ-पांव! प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी इंतजाम
भोपाल किसान आंदोलन: प्रदर्शनकारियों ने बस खिसकाई, बीच में दीवार बनकर खड़ी रहीं ACP मोनिका शुक्ला- देखें VIDEO
आगरा में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गहरे पानी में गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह ने छात्रों को दी बधाई, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
धर्म शास्त्र के अनुसार, भगवान कृष्ण गाय चराते थे और उनकी बहुत सेवा करते थे। इसलिए अगर आप भी गाय की सेवा व पूजन करते हैं तो भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं।
गोपाष्टमी के दिन गाय की पूजा करें और कोशिश करें कि इस दिन गाय को चारा जरूर खिलाएं। इस दिन गाय या गाय के बछड़े को हरा चारा खिलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है और समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
कहते है, इस दिन भगवान कृष्ण का भी पूजन जरूर करना चाहिए और पूजा के बाद गाय की परिक्रमा करें। यदि राह चलती गाय की पूजा करना संभव न हो तो गौशाला में जाकर गाय की सेवा करें और फिर परिक्रमा करें।
ऐसा करने से व्यक्ति को सोया हुआ भाग्य जाग उठता है। गाय की पूजा करने के बाद उनके चरणों की धूल माथे पर लगाएं। इससे भगवान कृष्ण के साथ ही 33 करोड़ देवी-देवताओं का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा।
इसे भी पढ़ें : नवंबर माह का पहला प्रदोष व्रत इस दिन, इस शुभ मुहूर्त में करें महादेव शिव की पूजा
ज्योतिषयों के अनुसार, इस दिन गाय की प्रतिमा को घर के मंदिर में रखना शुभ माना जाता है। इसके लिए गोपाष्टमी का दिन बहुत ही अच्छा है। इस दिन गाय की प्रतिमा लेकर आएं और मंदिर में स्थापित करें।
फिर विधि-विधान से गाय की प्रतिमा का पूजन करें। कहते है ऐसा करने से व्यक्ति को जीवन में कभी अन्न और धन की कमी नहीं होती है।
