

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन से गहरा नाता हैं। कहा जाता है कि अगर हम जीवन में खुशहाली, सुख-समृद्धि और पैसे चाहते हैं तो वास्तु शस्त्र में बताये गए नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।
वहीं, अगर इन नियमों का पालन सही से न किया जाए तो इसका असर हमारे जीवन पर भी काफी निगेटिव पड़ता हैं। आज हम घर की किचन से जुड़ी कुछ वास्तु शास्त्र नियम बताने जा रहे हैं। जैसा कि,आप जानते है कि किचन घर का सबसे अहम हिस्सा माना जाता है क्योंकि यहीं से परिवार की सेहत और खुशहाली तय होती है।
अगर किचन में कुछ चीजें गलत जगह पर रख दी जाएं या उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाए तो ये धीरे-धीरे घर की तरक्की और धन-समृद्धि को रोक देती है। ऐसे में आइए जानते हैं किचन से जुड़ी ऐसी 5 गलतियां जो चुपचाप आपके घर की तरक्की खत्म कर सकती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, चूल्हा किचन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। वास्तु के अनुसार चूल्हा मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। अगर घर का चूल्हा गंदा रहे या टूटा हुआ हो तो इससे पैसों की बरकत धीरे-धीरे खत्म हो जाती है। हमेशा कोशिश करें कि चूल्हा साफ-सुथरा और सही स्थिति में रहे।
कई लोग गलती से झाड़ू या चप्पलें किचन में रख देते हैं। अगर वास्तुशास्त्र की मानें तो यह घर में दरिद्रता लाने वाला संकेत है। झाड़ू को हमेशा छुपाकर रखना चाहिए और चप्पलों को कभी भी किचन में नहीं ले जाना चाहिए। आपकी यह आदत धीरे-धीरे मां लक्ष्मी को नाराज करती है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।
वास्तु के अनुसार, किचन में पानी की बोतलें या फिल्टर हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में ही रखने चाहिए। अगर पानी को दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखा जाए तो इससे पैसों का नुकसान और सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। पानी को सही दिशा में रखने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
वास्तु के जानकारों के अनुसार, किचन में रखा बासी खाना या कचरा भी आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है। बासी खाना निगेटिव एनर्जी को बढ़ाता है और इससे घर में क्लेश और बीमारियां भी बढ़ सकती है। रात का बचा हुआ खाना सुबह तक न रखें और किचन का कचरा हमेशा समय पर बाहर फेंक दें।
वास्तु के जानकारों के अनुसार, किचन में टूटे हुए बर्तन रखना भी अशुभ होता है। अक्सर हम टूटा हुआ गिलास, कटोरी या प्लेट संभालकर रख लेते हैं। हमें ऐसा लगता है कि ये चीजें कभी न कभी हमारे किसी काम आ जाएगी।
लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना बेहद अशुभ होता है। टूटा-फूटा बर्तन घर में नेगेटिव एनर्जी को बढ़ाता है और पैसों के नुकसान का भी कारण बनते हैं। इसलिए ऐसे बर्तनों को तुरंत हटा देना चाहिए।