सितंबर में 4 ग्रहों का गोचर बता रहा है कई राशि के जातकों का भाग्योदय, जानिए किन राशियों को होगा लाभ
Grah Gochar:सितंबर के महीने में सूर्य के साथ ही तीन अन्य ग्रह भी राशि परिवर्तन करने वाले है। ग्रहों के परिवर्तन से किन राशियों को सुखद परिणाम सितंबर में मिल सकते हैं आइए जानते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
सितंबर का महीना किन राशियों के लिए रहेगा शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
September 2025 Grah Gochar: जल्द ही सितंबर महीना आने वाला है। यह महीना धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि शुभ रहने वाला है। अगर ज्योतिषीय दृष्टि से देखे तो इस महीने सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र अपनी-अपनी राशियां बदलने वाले हैं।
इन ग्रहों के गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशि के जातकों के लिए यह समय नई ऊर्जा, तरक्की और जीवन में शुभ अवसर लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं किन राशियों को इस ग्रह गोचर से सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है।
सितंबर का महीना किन राशियों के लिए रहेगा शुभ
वृषभ राशि
ज्योतिषयों के अनुसार, वृषभ राशि वालों के लिए सितंबर का महीना नए अवसर लेकर आ रहा है। इस महीने करियर के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छूने का आपको मौका मिल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Yogini Ekadashi: योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें स्मार्त-वैष्णव व्रत की तिथि, शुभ समय और पारण विधि
Raksha Bandhan 2026: क्या पत्नी अपने पति को बांध सकती है राखी? जानें हिंदू धर्म की मान्यता
Jagannath Temple: रथ यात्रा के बाद होती है ‘अधर पाना’ पूजा, जहां भगवान के सम्मान में फोड़ दिए जाते हैं घड़े
Mangalsutra Black Beads: मंगलसूत्र के काले मोती केवल फैशन नहीं बल्कि इनमें छुपे हैं धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व
अगर किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हुए थे तो इस महीने रिजल्ट आपके पक्ष में आ सकता है। आपके जीवन की कई मुश्किलें इस महीने दूर होंगी। कारोबारियों को आशातीत परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। घर-परिवार का माहौल भी काफी सकारात्मक रहेगा। आपकी दबी ख्वाहिशें भी इस महीने पूरी हो सकती हैं।
धनु राशि
अगर बात धनु राशि के जातकों की करें तो, सितंबर का महीना आपके जीवन में खुशियां आएंगी। इस दौरान काम से लंबी छुट्टी लेकर आप कहीं घूमने निकल सकते हैं। संचित धन में इस माह वृद्धि देखने को मिलेगी।
करियर क्षेत्र से जुड़ी कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। आपके वैवाहिक और प्रेम संबंधों में भी सुधार देखने को मिलेगा।
बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने के भी आसार हैं। इस महीने आप सामाजिक स्तर पर काफी सक्रिय नजर आएंगे और नए लोगों से आपके संबंध बनेंगे। बीते समय में किए गए निवेश से इस राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। आपकी सेहत भी दुरुस्त रहेगी।
सिंह राशि
सितंबर का महीना सिंह राशि के लिए भी शुभ एवं नए अवसर लेकर आ रहा हैं। आपकी राशि के स्वामी सूर्य इस महीने आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे। यह भाव धन का भाव कहा जाता है।
इस भाव में सूर्य के होने से आपको खूब धन लाभ मिल सकता है। कारोबारियों को मनचाही डील मिलने की संभावना है।
ये भी पढ़ें–प्रेम संबंधों में दरार ला देती हैं ये 3 आदतें, जानिए सफल जीवन के लिए क्या बताया है आचार्य चाणक्य ने
आपके कार्यों को कार्यक्षेत्र में सराहा जाएगा। माता-पिता का सहयोग भी आपको जीवन में प्राप्त होगा। जो लोग सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत हैं उनको अचानक से पदोन्नति मिल सकती है। इस राशि के कुछ जातक विदेश घूमने इस महीने निकल सकते हैं।
