गुरुवार के दिन में छुपा है आपके जीवन की खुशहाली का राज़, जानिए वो उपाय जो लगा देगा बेड़ा पार
आज गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित है। ऐसे में आप गुरुवार के दिन कुछ उपाय करके अपने जीवन की कई परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं। आइए जानते हैं गुरुवार के दिन की जाने वाली ज्योतिष उपाय के बारे में-
- Written By: सीमा कुमारी
गुरुवार के दिन करें ये ज्योतिष उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Guruwar ke Upay: आज गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित है। सनातन धर्म में गुरुवार का दिन विशेष महत्व रखता है। ऐसे में हर ग्रह का अपना एक अलग महत्व होता है। कुंडली में किसी भी ग्रह के कमजोर होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जीवन में बृहस्पति ग्रह का संतुलित होना बेहद जरूरी होता है।
आपको बता दें, कमजोर गुरु के कारण संतान को कष्ट, विवाह में अड़चन, वैवाहिक जीवन में परेशानियों से लेकर धन-हानि का सामना तक करना पड़ सकता है। ऐसे में आप गुरुवार के दिन कुछ उपाय करके अपने जीवन की कई परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं। आइए जानते हैं गुरुवार के दिन की जाने वाली ज्योतिष उपाय के बारे में-
गुरुवार के दिन करें ये ज्योतिष उपाय :
सम्बंधित ख़बरें
Bade Mangal Upay : आज चौथे बड़े मंगल की शाम करना न भूलें ये महाउपाय, हनुमान जी करेंगे हर अधूरी मनोकामना पूरी
Bade Mangal 2026: चौथे बड़े मंगल पर आज भूल से भी न करें ये काम, भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान
Malmas Rituals : मलमास में ज़रूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, खुशहाल रहेगा घर बार
Cockroach Spiritual Meaning: घर में घूम रहे हों कॉकरोच, तो हो जाएं सचेत, राहु-केतु से है इसका संबंध
केले के पेड़ की पूजा करें
गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना शुभ होता है। कहते है गुरुवार को गुरुवार व्रत रखने और केले के पेड़ की पूजा करने से शादी में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। इसलिए इस दिन केले के पेड़ की पूजा का बड़ा महत्व होता हैं।
विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें
गुरुवार भगवान विष्णु का दिन है, इसलिए इस दिन उनकी पूजा करना बहुत शुभ माना जाता हैं। सुबह स्नान करने के बाद विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें, इससे भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
उधार न दें और बड़े लेन-देन से बचें
गुरुवार को धन संबंधी परेशानी से बचने के लिए किसी को उधार न दें और कोई बड़ा लेन-देन न करें, वरना आर्थिक संकट आ सकता है।
हल्दी वाले पानी से स्नान करना शुभ
गुरुवार के दिन हल्दी वाले पानी से स्नान करना शुभ होता है। अगर आप गुरुदोष से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो नहाने के पानी में हल्दी मिलाकर स्नान करें। स्नान के दौरान ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ मंत्र का जाप करें और फिर माथे पर केसर का तिलक लगाएं। ऐसा करने से गुरु दोष से छुटकारा मिलता है।
गुरुवार का व्रत रखें
गुरुवार का व्रत बहुत शुभ माना जाता है। सुबह स्नान के बाद पीले कपड़े पहनें और भगवान विष्णु के मंदिर जाएं। वहां हल्दी, पीले मीठे प्रसाद और पीले फूल अर्पित करें। केले के पेड़ की पूजा करें, उसके सामने घी का दीपक जलाएं और वीरवार व्रत कथा सुनें। शाम को आरती के बाद बिना नमक वाला सात्त्विक भोजन करें, जिसमें पीले रंग के व्यंजन हों।
गुरुवार के दिन इन कार्यो को करने से बचें
धार्मिक वस्त्र, आंखों से जुड़ी चीजें और कोई भारी वस्तु गुरुवार को न खरीदें।
घर के लिए कोई नया सामान या संपत्ति खरीदने से भी बचें।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
कैसा होना चाहिए गुरुवार को भोजन
गुरुवार के दिन सात्त्विक भोजन करना चाहिए और तामसिक भोजन से पूरी तरह बचना चाहिए. इस दिन चने की दाल, बेसन से बने पदार्थ, केला और पीले रंग के खाद्य पदार्थ खाना शुभ माना जाता है।
