शनि अमावस्या पर लग रहा है सूर्य ग्रहण का साया, सिंह राशि के साथ इन 2 राशि के जातकों को रहना होगा सावधान
ज्योतिषियों की मानें तो साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसके लिए सूतक भी मान्य नहीं होगा। इसके बावजूद कई राशि के जातकों को ग्रहण के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं
- Written By: सीमा कुमारी
सूर्य ग्रहण (सौ.सोशल मीडिया)
Surya Grahan 2025: कल 29 मार्च को शनि अमावस्या मनाई जा रही है। इस बार शनि अमावस्या बहुत ही खास है, क्योंकि इस दिन शनि अमावस्या होने के साथ-साथ सूर्य ग्रहण का संयोग भी रहने वाला है। साथ ही इसी दिन पर शनि देव भी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। पितरों की कृपा प्राप्ति के लिए अमावस्या तिथि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।
आपको बता दें, सूर्य ग्रहण के दौरान मायावी ग्रह राहु-केतु का प्रभाव पृथ्वी पर बढ़ जाता है। इसके लिए ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है।
ज्योतिषियों की मानें तो साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसके लिए सूतक भी मान्य नहीं होगा। इसके बावजूद कई राशि के जातकों को ग्रहण के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: कार्पोरेट जगत में मजहबी कट्टरता क्यों? इसके तार बहुत दूर तक फैले हैं
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
Today’s Libra Horoscope: तुला राशि वालों को मिलेगा अपनों का साथ, लव लाइफ को लेकर बरतें सावधानी
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर हनुमान जी की पूजा कर आप भी पा सकते हैं सभी बाधाओं से मुक्ति
कब लग रही है सूर्य ग्रहण 2025 जानिए
ज्योतिषियों की मानें तो 29 मार्च के दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र अमावस्या को भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और संध्याकाल में 6 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगा।
इन राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है
मेष राशि
सूर्य ग्रहण के दौरान मेष राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान कोई शुभ काम न करें। निवेश करने से बचें। कोई अहम फैसले न लें। नकारात्मक जगहों पर जाने से बचें। किसी से विवाद न करें।
जैसा कि इस राशि पर सूर्य देव की विशेष कृपा बरसती है। इसके लिए वाणी और क्रोध पर कंट्रोल रखें। ग्रहण के बाद लाल चीजों का दान जरूर करें।
सिंह राशि
सूर्य ग्रहण के दौरान सिंह राशि के जातकों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। सिंह राशि के राशि स्वामी सूर्य देव हैं और आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। इसके लिए ग्रहण के दौरान सिंह राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है।
कोई शुभ काम न करें। किसी से विवाद न करें। आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें। ग्रहण के समय महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। यात्रा करने से बचें। सूर्य ग्रहण के बाद अन्न और धन का दान करें।
मीन राशि
सूर्य ग्रहण के दौरान मीन राशि के जातकों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। वर्तमान समय में सूर्य देव और राहु दोनों मीन राशि में बैठे हैं। सूर्य देव और मायावी ग्रह राहु के मध्य शत्रुवत संबंध है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
इसके लिए खरमास समाप्त होने तक कोई मांगलिक काम न करें। ग्रहण के दिन सावधानी बरतें। कारोबार या करियर संबंधी फैसले न लें। भावनाओं में बहकर भी कोई निर्णय न लें। ऐसा करने से नुकसान हो सकता है।
