Surya Gochar 2026 : आज से सूर्य का महागोचर शुरू, वृश्चिक समेत इन 4 राशि को रहना होगा सावधान
Surya Gochar 2026:ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। जानिए किन 4 राशियों को इस अवधि में संभलकर रहने की सलाह दी जा रही है।
- Written By: सीमा कुमारी
सूर्य का महागोचर का प्रभाव (सौ.सोशल मीडिया)
Surya Gochar Rashifal :ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा, साहस, अधिकार, सम्मान और पिता का माना गया है। जब सूर्य राशि परिवर्तन या नक्षत्र गोचर करते हैं, तो इसका प्रभाव कुछ राशियों के जीवन पर पड़ता है। आज 8 जून को सूर्य देव मंगल के स्वामित्व वाले मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य और मंगल दोनों ही उग्र और अग्नि तत्व के ग्रह हैं, इसलिए सूर्य का इस नक्षत्र में आना कुछ राशियों के जीवन में उथल-पुथल, मानसिक तनाव और आर्थिक चुनौतियां लेकर आ सकता है।
इस गोचर के कारण जिन राशियों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है, आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में
सम्बंधित ख़बरें
Chaturmas 2026: चतुर्मास हुआ शुरू, जानें 4 महीने क्या करें और किन नियमों से बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
Self-Doubt से लेकर Anxiety तक, हर मुश्किल में काम आएंगे मां दुर्गा के ये 5 चमत्कारी मंत्र, मिलेगा आत्मविश्वास
Parthiv Shivling: पार्थिव शिवलिंग की पूजा की महिमा क्या है? जानिए इसके विशेष नियम
Pradosh Vrat Rules: प्रदोष व्रत में भूल से भी न हो ये गलतियां, वरना होगा बड़ा नुकसान
सूर्य का महागोचर का प्रभाव किन राशियों के लिए भारी ?
-
वृषभ राशि
सूर्य का महागोचर का प्रभाव वृषभ राशि के जातको के लिए मुश्किल भरा हो सकता है।सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन आपकी राशि के दूसरे भाव को प्रभावित करेगा। इस दौरान वृषभ राशि वाले जातकों को अपने गुस्सा को काबू रखें।
आर्थिक मामलों में यह समय थोड़ा कमजोर रहेगा। बिना सोचे-समझे किए गए निवेश से बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी को उधार देने से बचें, पैसा फंस सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर अधिकारियों के साथ बहस करने से बचें, अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है।
-
वृश्चिक राशि
सूर्य का महागोचर का प्रभाव वृषभ राशि के जातको के अलावा, वृश्चिक राशि के लिए भी सतर्क रहने की जरूरत है। ज्योतिषयों के अनुसार,वृश्चिक राशि के जातक को सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
अचानक से गुस्सा आना या बीपी (रक्तचाप) की समस्या बढ़ सकती है। वाहन चलाते समय बेहद सावधानी बरतें, चोट या दुर्घटना के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपके गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, जो आपके काम में रुकावटें डालेंगे। इस अवधि में किसी भी नए प्रोजेक्ट या बड़े बिजनेस डील की शुरुआत करने से बचें ।
-
मकर राशि
सूर्य का महागोचर का प्रभाव मकर राशि के जातकों के लिए भी मुश्किल भरा रहने वाला है। खर्च और मानसिक तनाव सूर्य का यह गोचर आपकी राशि से छठे भाव में होने जा रहा है, लेकिन सूर्य की स्थिति यहां कुछ मामलों में मानसिक तनाव बढ़ाएगी।
इस दौरान आपके खर्चों में अचानक से भारी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आपका बजट बिगड़ जाएगा। कोर्ट-कचहरी या विवादों के चक्कर में धन खर्च होने की आशंका है। नौकरीपेशा लोगों को काम का भारी दबाव झेलना पड़ेगा।
मेहनत का पूरा फल न मिलने से निराशा हो सकती है। विरोधियों की चाल के कारण मानसिक शांति भंग हो सकती है। कर्ज लेने या देने की स्थिति से पूरी तरह दूर रहें।
ये भी पढ़ें-Mantra For Success : सुबह जागते ही हथेलियों को देखकर बोलें ये चमत्कारी मंत्र, हर काम में मिलेगी सफलता
-
मीन राशि
सूर्य का महागोचर का प्रभाव मीन राशि पर भी पड़ रहा है। इस दौरान पारिवारिक जीवन में कुछ तनावपूर्ण स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। घर का माहौल अशांत रह सकता है और माता की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है, जिससे मानसिक तनाव महसूस हो सकता है।
प्रॉपर्टी, भूमि या वाहन से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस समय खरीद-बिक्री के बड़े निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं की अच्छी तरह जांच कर लें, अन्यथा आर्थिक नुकसान होने की आशंका रह सकती है।
कार्यस्थल पर भी कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है या ऐसी जिम्मेदारी मिल सकती है जो उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप न हो। ऐसे में धैर्य और समझदारी से काम लेना ही बेहतर रहेगा।
घरेलू विवादों को बढ़ाने के बजाय बातचीत और शांत स्वभाव से सुलझाने का प्रयास करें। साथ ही, किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी से बचें और सोच-समझकर कदम उठाएं।
