सुंदरकांड का नाम क्यों पड़ा? सुंदरकांड का पाठ कितने दिन करना चाहिए? 11, 21 या 41 दिन, जानें सही नियम

Sunderkand Path For 11 21 or 41 Days: मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करना विशेष फलदायी माना जाता है। जानिए सुंदरकांड का पाठ कितने दिन करना चाहिए? 11, 21 और 41 दिनों का महत्व और सही विधि
Sunderkand Path Rules And Benefits
सुंदरकांड पाठ का सही नियम(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सुंदरकांड का पाठ 11, 21, 31 या 41 दिनों तक करने की परंपरा प्रचलित है।

  • सुंदरकांड का पाठ करने के लिए कोई एक निश्चित अवधि अनिवार्य नहीं है।

  • मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करना विशेष फलदायी माना जाता है।

  • नियमित पाठ से मानसिक शांति मिलती है और आत्मविश्वास बढ़ता है।

  • सुबह ब्रह्म मुहूर्त या शाम के समय पाठ करना शुभ माना जाता है।

  • पाठ से पहले हनुमान चालीसा और अंत में हनुमानजी की आरती करने की परंपरा है।

Why Sunderkand Is Called Sunderkand: हिंदू धर्म में सुंदरकांड के पाठ का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। रामचरितमानस के सुंदरकांड में भगवान हनुमान के पराक्रम, बुद्धिमत्ता, साहस और माता सीता की खोज का वर्णन मिलता है। मान्यता है कि नियमित रूप से सुंदरकांड का पाठ करने से जीवन के संकटों से लड़ने की शक्ति मिलती है और मन को शांति प्राप्त होती है।

कई भक्त विशेष मनोकामना की पूर्ति के लिए 11, 21 या 41 दिनों तक लगातार सुंदरकांड का पाठ करने का संकल्प लेते हैं। लेकिन क्या सुंदरकांड का पाठ इतने ही दिनों तक करना जरूरी है? आइए जानते हैं इसे करने का सही समय क्या है-

Sunderkand Path Rules And Benefits
शुक्र और गुरु की युति नहीं; षट्कोण योग बदलेगा इन राशियों की किस्मत, मिलेगा धन लाभ

सुंदरकांड का पाठ कितने दिनों तक करना चाहिए?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सुंदरकांड का पाठ करने के दिनों की कोई निश्चित अनिवार्यता नहीं है। भक्त अपनी श्रद्धा, समय और संकल्प के अनुसार इसका पाठ कर सकते हैं।

  • 11 दिन: किसी विशेष मनोकामना के लिए 11 दिनों तक नियमित पाठ करने का संकल्प लिया जाता है।

  • 21 दिन: मानसिक शांति और जीवन की परेशानियों से मुक्ति की कामना के साथ 21 दिनों तक पाठ किया जाता है।

  • 31 दिन: कुछ भक्त विशेष धार्मिक अनुष्ठान के रूप में 31 दिनों तक सुंदरकांड का पाठ करते हैं।

  • 41 दिन: विशेष मनोकामना या साधना के लिए 41 दिनों तक लगातार पाठ करने की परंपरा प्रचलित है।

इसके अलावा आप हर मंगलवार और शनिवार को भी सुंदरकांड का पाठ कर सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात श्रद्धा, नियमितता और एकाग्रता है।

सुंदरकांड का पाठ करने के लिए कौन सा दिन है शुभ?

वैसे तो सुंदरकांड का पाठ किसी भी दिन किया जा सकता है, लेकिन मंगलवार और शनिवार को इसका पाठ करना विशेष फलदायी माना जाता है। मंगलवार का दिन हनुमानजी को समर्पित है। वहीं शनिवार को बजरंगबली की पूजा करने से शनि के प्रतिकूल प्रभावों से राहत मिलने की धार्मिक मान्यता है। सुबह ब्रह्म मुहूर्त या शाम के समय शांत वातावरण में पाठ करना अच्छा माना जाता है।

Sunderkand Path Rules And Benefits
क्या बेसन के लड्डुओं से दूर होते हैं मंगल और शनि के दोष? जानें हनुमानजी के प्रिय प्रसाद के पीछे छिपा रहष्य

सुंदरकांड का पाठ करने से क्या लाभ मिलते हैं?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सुंदरकांड का नियमित पाठ करने से कई आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होते हैं।

  • संकटों से मुक्ति: मान्यता है कि सुंदरकांड का पाठ जीवन की परेशानियों और बाधाओं से लड़ने की शक्ति देता है।

  • मानसिक शांति: नियमित पाठ से मन शांत रहता है और मन में सकारात्मक विचार ही उत्पन्न होते है।

  • आत्मविश्वास में वृद्धि: हनुमानजी के साहस और पराक्रम का वर्णन व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों का सामना करने की प्रेरणा देता है।

  • ग्रह दोष से राहत: ज्योतिषीय मान्यताओं में सुंदरकांड के पाठ को शनि और मंगल से जुड़ी परेशानियों में राहत का माध्यम माना जाता है।

  • नकारात्मकता से बचाव: भक्तों का विश्वास है कि नियमित पाठ से भय और नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण पाने में मदद मिलती है।

सुंदरकांड का पाठ करने की सही विधि क्या है?

सुंदरकांड का पाठ शुरू करने से पहले स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद पूजा स्थल को साफ करके भगवान श्रीराम और हनुमानजी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।

  • पूर्व दिशा की ओर मुख करके आसन पर बैठें।

  • भगवान श्रीराम और हनुमानजी का स्मरण करें।

  • दीपक और धूप-अगरबत्ती जलाएं।

  • हनुमानजी को बूंदी के लड्डू, बेसन के लड्डू या गुड़-चना का भोग लगाएं।

  • सबसे पहले हनुमान चालीसा का पाठ करें।

  • इसके बाद पूरे श्रद्धाभाव से सुंदरकांड का पाठ शुरू करें।

  • पाठ पूरा होने के बाद भगवान श्रीराम और हनुमानजी की आरती करें।

Sunderkand Path Rules And Benefits
आज का पंचांग: सुबह 6:41 बजे बदलेगी तिथि; जानें सूर्योदय, चंद्रोदय का समय और किस दिशा में रहेगा दिशाशूल
  • अंत में प्रसाद वितरित करें और अपनी मनोकामना के लिए प्रार्थना करें।

  • प्रतिदिन एक ही समय पर पाठ करने का प्रयास करें।

  • पाठ के दौरान मन को शांत और एकाग्र रखें।

  • यदि 11, 21 या 41 दिनों का संकल्प लिया है तो नियमितता बनाए रखें।

  • अपनी क्षमता के अनुसार सात्विक भोजन और अच्छे आचरण का पालन करें।

  • किसी दिन पूरा पाठ संभव न हो तो अपनी परिस्थिति के अनुसार आगे की व्यवस्था करें।

सुंदरकांड का नाम क्यों पड़ा?

रामचरितमानस में सुंदरकांड को पांचवां कांड माना जाता है। इसमें हनुमानजी के समुद्र पार करके लंका पहुंचने, अशोक वाटिका में माता सीता से मिलने, लंका दहन और भगवान श्रीराम का संदेश माता सीता तक पहुंचाने का वर्णन मिलता है।

इस कांड में हनुमानजी की शक्ति, बुद्धि, भक्ति और समर्पण का अद्भुत वर्णन है। यही वजह है कि भक्त सुंदरकांड को साहस, विश्वास और संकटों से लड़ने की प्रेरणा देने वाला पाठ मानते हैं।