बच्चों के स्टडी रूम में कर दें ये काम, खूब मन लगाकर पढ़ाई करेंगे बच्चे! Vastu Tips जानिए

Study Room Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार बच्चों का स्टडी रूम उनकी एकाग्रता, याददाश्त और पढ़ाई में रुचि को प्रभावित कर सकता है। जानिए स्टडी रूम के लिए कुछ आसान और प्रभावी वास्तु टिप्स।
Children Concentration Vastu Tips
बच्चों का स्टडी रूम (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Children Concentration Vastu Tips: वास्तु शास्त्र हिंदू धर्म के सबसे पुराने विज्ञानों में से एक है। बच्चों का बेहतर भविष्य के लिए केवल मेहनत ही नहीं, बल्कि पढ़ाई का सही माहौल मिलना भी बहुत जरूरी होता है। वास्तु में कुछ आसान उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर बच्चों की एकाग्रता बढ़ाई जा सकती है। यहां जानिए परीक्षा में बच्चों की बेहतर पढ़ाई और रिजल्ट के लिए अध्ययन कक्ष से जुड़े कुछ असरदार वास्तु टिप्स के बारें में-

बच्चों की पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने के लिए क्या करें?

  • स्टडी रूम पूर्व या पश्चिम दिशा में हो

वास्तु- शास्त्र के अनुसार, बच्चों की पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने के लिए बच्चों का स्टडी रूम पूर्व या पश्चिम दिशा को शुभ बताया गया है। बच्चों की पढ़ाई की टेबल को इस प्रकार रखें कि पढ़ते समय उनका मुख पूर्व या उत्तर की ओर होना चाहिए। साथ ही बच्चों को मिले पुरस्कार, ट्रॉफी या फिर पोस्टर आदि को कमरे के उत्तर या पूर्व दीवार पर लगाना चाहिए।

  • मोर पंख से बढ़े एकाग्रता

बच्चों की पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने के लिए बच्चों का स्टडी रूम के अलावा, मोर पंख भी बड़ा महत्व रखता है। वास्तु के अनुसार स्टडी टेबल या किताब में मोर पंख रखना बहुत लाभकारी होता है। यह बुध ग्रह को मजबूत करता है जिससे एकाग्रता और याददाश्त बेहतर होती है। विद्यार्थियों के लिए यह एक सरल और प्रभावी उपाय माना जाता है।

  • भगवान गणेश या देवी सरस्वती मूर्ति रखें

बच्चों की पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने के लिए बच्चों के स्टडी रूम में भगवान गणेश या देवी सरस्वती की छोटी मूर्ति रखना भी शुभ बताया गया है। ऐसा करने से बच्चों की पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है। इसके अलावा ग्लोब या तांबे का पिरामिड रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और वातावरण सकारात्मक बना रहता है।

  • साफ सफाई और सुगंध का महत्व

बच्चों की पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने के लिए बच्चों का स्टडी रूम में साफ और व्यवस्थित चाहिए। स्टडी रूम में गुलाब या चंदन की हल्की धूपबत्ती जलाने से वातावरण शांत रहता है और बच्चों को पढ़ाई में बेहतर फोकस मिलता है।

अगर आपने बच्चों का पढ़ाई पर फोकस बढ़ाने और उसका रिजल्ट बेहतर करने के लिए कई जतन करके देख लिए, लेकिन कोई बेहतर नतीजा नहीं मिला तो एक बार पूरे विश्वास के साथ इन वास्तु उपायों को अपनाकर देख सकते हैं।

  • कमरे में रखें ये चीजें

वास्तु के अनुसार, आप स्टडी रूम के गेट पर नीम की कुछ डालियां बांध सकते हैं। इससे सकारात्मकता बनी रहती है। इस बात का भी ध्यान रखें कि बच्चों के स्टडी रूम में ज्यादा सामान भरा हुआ नहीं होना चाहिए। बच्चों के पढ़ाई के कमरे में पर्याप्त प्राकृतिक रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए। आप स्टडी रूम में हरे रंग के पर्दे लगा सकते हैं, इससे एकाग्रता बढ़ती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com