Somvar Vrat Rules: सोमवार व्रत के क्या हैं लाभ? इस दिन किन बातों की है मनाही? जानिए सबकुछ
Somvar Vrat Complete Guide: सोमवार व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है और इसे करने से मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है। इस व्रत से मानसिक शांति, वैवाहिक सुख और जीवन में सकारात्मकता आती है।
- Written By: सीमा कुमारी
Updated On:
Apr 20, 2026 | 04:49 PM
भगवान शिव ( सौ.सोशल मीडिया)
Monday Fast Benefits:देव अधिदेव की कृपा पाने के लिए सोमवार का दिन शुभ बताया गया है। कहा जाता है कि, सोमवार के दिन भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा-व्रत करने से साधक को बिजनेस में बढ़ोतरी मिलती है। इसके अलावा धन का लाभ मिलता है और शिव की कृपा सदैव बनी रहती है। चलिए जानते हैं कि सोमवार के दिन क्या करें और क्या न करें ?
Somvar Vrat Rules सोमवार के दिन क्या करना होता है शुभ?
- सोमवार के दिन देव अधिदेव की कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर चंदन,अक्षत, दूध, गंगाजल और तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।
- इसके अलावा महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।
- सूर्योदय के दौरान शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए।
- सोमवार के दिन गरीब लोगों को भोजन कराना चाहिए।
- अपनी श्रद्धा अनुसार दान करना चाहिए।
- भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करनी चाहिए।
- सोमवार के दिन शिव मंदिर में रुद्राक्ष दान करना चाहिए।
सोमवार के दिन क्या न करें?
- सोमवार के दिन शक्कर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- इस दिन सफेद वस्त्र और दूध का दान नहीं करना चाहिए।
- सोमवार को पूर्व, उत्तर या आग्नेय दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
- इसके अलावा सोमवार के दिन लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए।
- तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
- किसी का अपमान नहीं करना चाहिए।
- देवों के देव भगवान शिव को पीले मिठाई का भोग नहीं लगाना चाहिए।
यह भी पढ़ें-Somvar Upay: सोमवार को चुपचाप कर लें के ये चमत्कारी उपाय, वैवाहिक जीवन हो जाएगा खुशहाल!
सोमवार व्रत के मुख्य महत्व और लाभ:
- मनोकामना पूर्ति: भक्त अपनी सभी इच्छाओं (जैसे- नौकरी, धन, सुख) की पूर्ति के लिए यह व्रत करते हैं, मान्यता है कि शिवजी जल्दी प्रसन्न होकर फल देते हैं।
- शीघ्र विवाह: अविवाहित कन्याएं उत्तम और शीघ्र विवाह के लिए यह व्रत करती हैं।
- स्वास्थ्य और सुख: सोमवार का व्रत रखने से मानसिक तनाव कम होता है, गंभीर बीमारियों से मुक्ति मिलती है और घर में सुख-शांति व समृद्धि आती है।
- कुंडली में चंद्रमा मजबूत: यह व्रत चंद्रमा से संबंधित मानसिक समस्याओं (डिप्रेशन, तनाव) को कम करता है।
- सावन सोमवार का महत्व: सावन के महीने में इस व्रत का महत्व कई गुना बढ़ जाता है क्योंकि यह महीना भोलेनाथ की पूजा के लिए सबसे उत्तम माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Somvar Upay: सोमवार को चुपचाप कर लें के ये चमत्कारी उपाय, वैवाहिक जीवन हो जाएगा खुशहाल!
Jyeshtha Month: किस दिन शुरू हो रहा है ज्येष्ठ का महीना? जानिए क्या है इसका धार्मिक महत्व
Tulsi Plant: तुलसी का आपकी किस्मत से क्या है कनेक्शन? जानिए कैसे मिलेगी माता लक्ष्मी की कृपा
Shankh Puja Rules: पूजा वाले घर में रखते हैं शंख, तो नियम जान लें, कहीं लेने के देने न पड़ जाएं
Somvar vrat benefits rules and restrictions in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Apr 20, 2026 | 04:49 PM
