सफलता चाहते हैं जीवन में? बस बुधवार के दिन कर लें पूरी आस्था से ये सरल उपाय
Lord Ganesha: जीवन में सफलता, बुद्धि और तरक्की के लिए बुधवार का दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन पूरी श्रद्धा और आस्था से किए गए सरल उपाय बुध ग्रह को मजबूत करते हैं। जानिए बुधवार के प्रभावी उपाय
- Written By: सीमा कुमारी
विघ्नहर्ता भगवान गणेश (सौ.सोशल मीडिया)
Wednesday Remedies For Success:बुधवार का दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश को समर्पित है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने से वे शीघ्र प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं। इसके प्रभाव से साधक के जीवन से विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं और रुके हुए कार्यों में गति आती है।
ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक, बुधवार का दिन छात्रों के लिए और भी खास होता है, क्योंकि इस दिन कुछ सरल उपाय करने से न केवल समस्याओं का अंत होता है बल्कि साधक के सफलता के नए मार्ग भी खुलते हैं।
यही नहीं इन उपायों के प्रभाव से व्यक्ति की निर्णय क्षमता मजबूत, मानसिक तनाव कम व नौकरी-करियर से जुड़ी परेशानियां दूर होने लगती हैं। ऐसे में आइए बुधवार के इन उपायों को जानते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा के 3 तीर्थस्थलों को मिला A श्रेणी का दर्जा, 100% निधि खर्च, ग्रंथालयों और स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी जोर
Shiva Symbolism: Gen Z को क्यों जानने चाहिए भगवान शिव के ये प्रतीक? इनमें छिपे हैं जीवन बदलने वाले संदेश
कब्रिस्तान विवाद में फंसे दो मौलाना, एक ने दूसरे पर लगाया कब्र बेचकर करोड़ो की वसूली का आरोप..
Sankashti Chaturthi Vrat: गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप, जानें पूजा विधि और रोचक कथा
बुधवार के दिन कौन सा उपाय करें
मोदक या लड्डू का भोग लगाएं
ज्योतिष-शास्त्रों के अनुसार, बुधवार के दिन गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए मोदक या लड्डू का भोग लगाएं। इस दौरान आप ॐ गण गणपतये नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। मान्यता है कि, इससे प्रभु प्रसन्न होते हैं। साथ ही विवाह, करियर, नौकरी आदि में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
गाय को हरी घास खिलाएं
ज्योतिषियों की मानें, तो बुधवार को गाय को हरी घास या हरा चारा खिलाने से कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है।
इससे पापों से मुक्ति और जीवन में सुख-समृद्धि वास करती हैं। यह सरल उपाय मन की शांति और घर में सुख-समृद्धि बनाए रखता है। साथ ही अटके कार्यों को भी गति मिलती हैं।
हरी मूंग का दान
आप बुधवार को हरी मूंग की दाल का दान भी कर सकते हैं। यह उपाय कुंडली में बुध ग्रह के स्थान की स्थिति को मजबूत करता है। साथ ही करियर मार्ग में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं।
हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। साथ ही जरूरतमंद व्यक्ति को हरे फल जैसे अमरूद, अंगूर या कोई हरी सब्जी दान करने का भी विशेष महत्व होता है। इसके प्रभाव से आर्थिक परेशानियां कम होती हैं।
ये भी पढ़ें- क्या आप हर दिन धोते हैं कपड़े? कंगाली का है खतरा! जानिए क्या हैं मान्यताएं
श्री गणेश जी की चालीसा
आप इस दिन गणेश जी की चालीसा का भी पाठ करें। यह बेहद शुभ होता है। इससे शुभ-मांगलिक कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। इसके बाद आप प्रभु को 11 दुर्वा भी चढ़ा दें।
