Rajyog 2026: 15 मई से बदलेगी इन राशियों की चाल, दो राजयोग मिलकर तीन राशियों की चमका देंगे किस्मत

Budh Rashi Parivartan: ज्योतिष में राजयोग को शुभ फलदायी माना जाता है। ग्रहों के अनुसार, बुध आदित्य योग और लक्ष्मी नारायण योग का संयोग बन रहा है। इस समय खंड में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है।
Shubh Rajyog of 2026, budhaditya and Lakshami narayan rajyog is lucky for 3 zodiac sign
राजयोग 2026 (सौ. पिंटरेस्ट)
Updated on

Shubh Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति से शुभ योग बनते हैं। बुध ग्रह का संबंध कम्युनिकेशन, बुद्धि और मस्तिष्क से जोड़ा जाता है। जिसकी कुंडली में ये ग्रह शुभ स्थिति में होते है, ऐसे व्यक्ति अपनी बुद्धि और वाणी के दम पर समाज में प्रतिष्ठा और खूब धन अर्जित करते हैं। इतना ही नहीं, इस ग्रह की शुभ स्थिति से व्यापार में भी लाभ प्राप्ति होती है।

जब बुध ग्रह अपनी राशि बदलता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलता है। 15 मई को बुध शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश करने जा रहा है। इससे इन 3 राशियों को अत्यंत लाभ हो सकता है।

कैसे बनता है बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण योग

जब सूर्य और बुध का एक ही राशि में मेल होता है, तब बुधादित्य योग बनता है। शुक्र को वृषभ राशि का स्वामी कहा जाता है, जिसका व्यवहार बुध और सूर्य दोनों के साथ मैत्रीपूर्ण है। इसके अलावा, जब बुध और शुक्र की युति एक ही राशि में होती है, तब लक्ष्मी नारायण योग बनता है। मिथुन राशि को ज्योतिष में बुध की अपनी राशि बताई गई है, जिससे यह योग पावरफुल हो जाता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के करियर में अच्छी प्रगति हो सकती है। बुध का गोचर आई टी सेक्टर में काम करने वाले सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे आगे प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे। कॉम्पटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिल सकती है। आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। बिजनेस में खूब पैसा बनने के योग हैं। साथ ही मनचाहा परिणाम प्राप्त करने में सक्षम होंगे।

कन्या राशि

बुध कन्या राशि का स्वामी है। इसलिए यह राजयोग नई उम्मीद और सफलता लेकर आ सकता है। धार्मिक यात्राओं और शिक्षा के लिए यह समय वरदान साबित होगा। इस राजयोग में अगर आप लंबे समय से नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, तो मनचाही नौकरी पाने का यह सुनहरा अवसर है। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है। सही सुझाव के साथ निवेश करने से अच्छा पैसा बनाने में सफल हो सकते है। वृषभ में सूर्य के साथ इसकी युति आपका भाग्य बदल सकती है।

ये भी पढ़ें-

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। अगर कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो शुक्र-बुध का यह मेल आपको सफलता का मार्ग दिखाएगी। धनु राशि के लोगों के लिए यह समय फाइनेंशियली फायदेमंद रहेगा। निवेश से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में माहौल खुशमय रहेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com