शीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर

Sheetala Ashtami 2026 : शीतलाष्टमी के दिन किए गए कुछ सरल और पारंपरिक उपाय शुभ माने जाते हैं।जानिए शीतलाष्टमी पर किए जाने वाले 7 अचूक उपाय और उनका धार्मिक महत्व।
Sheetala Ashtami Par Kya Kare
मां शीतला(सौ.AI)
Updated on

Sheetala Ashtami Par Kya Kare: शीतला अष्टमी का पर्व हिन्दू धर्म में विशेष महत्व रखता है। यह पर्व हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। इस बार सावन महीने की शीतला अष्टमी गुरुवार, 06 अगस्त को रखा जा रहा है। धार्मिक मान्यता है कि,इस दिन मां शीतला की आराधना करने से परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना पूरी होती है।

ज्योतिष शास्त्र में शीतलाष्टमी पर कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से नौकरी, कारोबार और जीवन की परेशानियों से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।

शीतलाष्टमी पर जरूर करें ये खास उपाय

  • नौकरी के लिए

अगर आप अपनी नौकरी को लेकर परेशान हैं तो उस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए शीतला अष्टमी पर आपको स्नान आदि के बाद शीतला चालीसा का पाठ करना चाहिए और पाठ करने के बाद देवी मां को पुष्प अर्पित करने चाहिए।

  • तरक्की के लिए उपाय

अगर आप अपनी दिन-दुगनी, रात-चौगनी तरक्की देखना चाहते हैं तो  शीतला अष्टमी पर आपको शीतला माता के आगे घी का दीपक जलाना चाहिए और उनकी आरती का एक बार पाठ करना चाहिए।

  • घर की सुख-समृद्धि के लिए करें उपाय

अगर आप अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो आज आपको स्नान आदि के बाद शीतला मां का ध्यान करते हुए घर पर ही एक आसन बिछाकर बैठना चाहिए और मंत्रमहोद्धि में दिए देवी मां के इस नौ अक्षरों के मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए।

मंत्र हैः ऊँ ह्रीं श्रीं शीतलायै नमः

  • बिजनेस को सुरक्षित रखने के उपाय

अगर आप अपने बिजनेस को अनजाने खतरों से बचाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए आज आपको स्नान आदि के बाद नीम के पेड़ के पास जाना चाहिए और उस पेड़ में देवी मां के स्वरूप का ध्यान करते हुए पहले आपको प्रणाम करना चाहिए। उसके बाद रोली-चावल आदि से पेड़ की पूजा करनी चाहिए।

  • जीवनसाथी की परेशानी दूर करने के उपाय

आपके जीवनसाथी को किसी प्रकार की परेशानी बनी हुई है तो उस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आज आपको अपने घर के बाहर पश्चिम दिशा में नीम का पेड़ लगाना चाहिए और उसकी नियमित रूप से देखभाल करनी चाहिए।

  • हर काम में सफलता के लिए उपाय

अगर आप अपने हर काम में लाभ पाना चाहते हैं और कामयाबी हासिल करना चाहते हैं तो आज आपको स्नान आदि के बाद दूध-चावल की खीर बनानी चाहिए और उससे देवी मां को भोग लगाना चाहिए। देवी मां को भोग लगाने के बाद बाकी खीर को प्रसाद के रूप में बच्चों में बांट दें और थोड़ा-सा प्रसाद स्वयं भी खा लें।

  •  स्वास्थ्य समस्या से मुक्ति का उपाय

अगर आपको किसी भी प्रकार का भय या स्वास्थ्य समस्या आदि बनी रहती है तो इस सबसे छुटकारा पाने के लिए आज आपको शीतलाष्टक स्तोत्र में दिए माता शीतला के इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

Sheetala Ashtami Par Kya Kare
बेलपत्र नहीं… इस शिव मंदिर में भोलेनाथ को चढ़ता है जिंदा केकड़ा, आखिर क्या है सदियों पुरानी रहस्यमयी परंपरा
Navbharat Live
navbharatlive.com