Shami Plant: कंगाल को भी मालामाल बना सकता है शमी का पौधा, बस जान लें सही दिशा और वास्तु नियम।
Shami Plant For Money Growth: शमी का पौधा वास्तु शास्त्र में बेहद शुभ माना जाता है। यदि आप आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो शमी के पौधे से जुड़े ये आसान नियम आपकी किस्मत बदल सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
शमी का पौधा(Source. Pinterest)
Shami Plant Importance In Vastu Shastra: शनि जयंती कुछ ही दिनों में आने वाला हैं। सनातन धर्म में शनि जयंती का बड़ा महत्व हैं। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में शमी के पौधे को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया गया है। शमी के पौधे
का संबंध कर्मफल दाता शनिदेव से है। इसलिए इस पौधे के घर में होने से शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या का अशुभ प्रभाव दूर होता है।
साथ ही शनिदेव की अपार कृपा बरसती है। इस पौधे को लगाने का शुभ फल तभी मिलेगा, जब इसे वास्तु के अनुसार लगाया जाए।
किस दिशा में लगाना चाहिए शमी का पौधा?
ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आप शमी का पौधा छत या बालकनी में लगा रहे हैं, तो इसे दक्षिण दिशा में लगाएं। वास्तु के अनुसार, दक्षिण दिशा को शनिदेव की मानी जाती है। इसके अलावा इस पौधे को पूर्व दिशा या ईशान दिशा में भी लगा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
चित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर मथुरा अलर्ट; शाही ईदगाह में बढ़ाई गई सुरक्षा, आगरा से आए 4 लोग हिरासत में
Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
Kamika Ekadashi 2026: 9 अगस्त को बनेगा महालक्ष्मी योग, इन 3 राशियों को मिल सकता है धन लाभ
किस दिन लगाना होता है शुभ?
वास्तु शास्त्र विशेषज्ञों का कहना है कि, शमी का पौधा लगाने के लिए शनिवार का दिन शुभ माना जाता है, क्योंकि यह दिन शनिदेव को समर्पित है।
शमी के पौधे से जुड़े जरूरी नियम
-
झाड़ू, जूते-चप्पल न रखें
शमी का पौधा बेहद पवित्र माना जाता है। इसलिए इस पौधे के आस-पास सफाई का विशेष ध्यान रखें। इसके पास झाड़ू, जूते-चप्पल भूलकर भी न रखें।
ऐसा माना जाता है कि इस तरह की गलती को करने से शनिदेव नाराज हो सकते हैं। साथ ही परिवार के सदस्यों को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
-
सरसों के तेल का दीपक जलाए
शनिवार के दिन शमी के पौधे की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इसलिए इस दिन शाम को पौधे के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही शनिदेव की कृपा बरसती है।
-
शमी के पत्ते अर्पित करें
सोमवार के दिन पूजा-अर्चना करते समय शिव जी को शमी के पत्ते अर्पित करें। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
यह भी पढ़ें-Shani Jayanti : नौकरी पर है संकट? आमदनी में आ रही हैं अडचनें? तो शनि जयंती पर चुपचाप कर लें ये काम
-
मेन गेट पर लगाने से बचें
अगर आप शमी का पौधा घर के मेन गेट पर लगा रहे हैं, तो इसे इस तरह रखें कि घर से बाहर निकलते समय पौधा दाहिने हाथ की ओर हो।
-
तुलसी के पास न लगाए
शमी के पौधे को तुलसी के पास नहीं लगाना चाहिए। थोड़ी दूरी पर शमी का पौधा लगाएं।
