संत रविदास की वो अनमोल बातें, जो बदल देगी आपकी ज़िंदगी!
Sant Ravidas Messages: संत रविदास जी के अनमोल विचार जीवन को सही दिशा दिखाते हैं। उनके उपदेश कर्म, समानता, प्रेम और सच्ची भक्ति का मार्ग सिखाते हैं, जो व्यक्ति के सोचने और जीने के तरीके को बदल देते हैं
- Written By: सीमा कुमारी
संत रविदास जी (सौ.सोशल मीडिया)
Sant Ravidas Life Lessons: आज 1 फरवरी 2026 को संत रविदास जी की जयंती मनाई जा रही है। गुरु रविदास जी भारतीय संत परंपरा के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने भक्ति, समानता और मानवता का संदेश पूरे समाज को दिया।
वे न केवल एक संत और कवि थे, बल्कि एक निर्भीक समाज सुधारक भी थे, जिन्होंने जाति-भेद और ऊंच-नीच जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। अपने दोहों और वचनों के माध्यम से उन्होंने यह सिखाया कि ईश्वर भक्ति का मार्ग मन की पवित्रता और कर्मों की श्रेष्ठता से होकर गुजरता है।
आज संत रविदास जी की जयंती के शुभ अवसर पर आइए जानें उनके प्रसिद्ध दोहे
सम्बंधित ख़बरें
Guruwar ka Vrat: Good Luck के लिए करें गुरुवार का व्रत, भगवान विष्णु की कृपा से चमक सकती है किस्मत
Jamai Shashti 2026: आम-लीची, मिठाइयां और तोहफे, ऐसे मनाया जाता है बंगाल का खास पर्व ‘जमाई षष्ठी’
Masik Shivratri 2026: 13 जून को अधिक मास की मासिक शिवरात्रि, इस शुभ मुहर्त में करें पूजा, होगे भोलेनाथ प्रसन्न
शुक्र प्रदोष व्रत पर सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, ऐसे करें शिव पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना
संत रविदास जी के क्या है अनमोल दोहे
1. मन चंगा तो कठौती में गंगा का अर्थ
अर्थ- जिस व्यक्ति का मन पवित्र होता है, उसके बुलाने पर मां गंगा भी एक कठौती (बर्तन) में आ जाती हैं।
2. ब्राह्मण मत पूजिए जो होवे गुणहीन, पूजिए चरण चंडाल के जो होने गुण प्रवीन
अर्थ- किसी को सिर्फ इसलिए नहीं पूजना चाहिए क्योंकि वह किसी पूजनीय पद पर बैठा है। यदि व्यक्ति में उस पद के योग्य गुण ही नहीं हैं तो उसे नहीं पूजना चाहिए। इसकी जगह ऐसे व्यक्ति को पूजना सही है जो किसी ऊंचे पद पर तो नहीं है लेकिन बहुत गुणवान है।
3. मन ही पूजा मन ही धूप, मन ही सेऊं सहज स्वरूप
अर्थ- निर्मल मन में ही भगवान वास करते हैं। अगर आपके मन में किसी के लिए बैर भाव नहीं है, कोई लालच या द्वेष नहीं है तो आपका मन ही भगवान का मंदिर, दीपक और धूप है। ऐसे ही पवित्र विचारों वाले मन में प्रभु सदैव निवास करते हैं।
4. रविदास जन्म के कारनै, होत न कोउ नीच, नकर कूं नीच करि डारि है, ओछे करम की कीच
अर्थ- कोई भी व्यक्ति किसी जाति में जन्म के कारण नीचा या छोटा नहीं होता है। किसी व्यक्ति को निम्न उसके कर्म बनाते हैं। इसलिए हमें सदैव अपने कर्मों पर ध्यान देना चाहिए। हमारे कर्म सदैव ऊंचे होने चाहिए।
5. रैदास कहै जाकै हदै, रहे रैन दिन राम, सो भगता भगवंत सम, क्रोध न व्यापै काम
अर्थ- जिस हृदय में दिन-रात बस राम के नाम का ही वास रहता है, ऐसा भक्त स्वयं राम के समान होता है। राम नाम की ऐसी माया है कि इसे दिन-रात जपने वाले साधक को न तो किसी के क्रोध से क्रोध आता है और न ही कभी काम भावना उस पर हावी होती है।
6. जनम जात मत पूछिए, का जात अरू पात। रैदास पूत सब प्रभु के, कोए नहिं जात कुजात॥
अर्थ- किसी की जाति नहीं पूछनी चाहिए क्योंकि संसार में कोई जाति−पाँति नहीं है। सभी मनुष्य एक ही ईश्वर की संतान हैं। यहाँ कोई जाति, बुरी जाति नहीं है।
ये भी पढ़े:- ये 10 बातें ज़िंदगी को पलट देंगी, भक्ति ऐसी जागेगी कि भगवान भी होगे वश में, श्री प्रेमानंद जी महाराज
7. हरि-सा हीरा छांड कै, करै आन की आस, ते नर जमपुर जाहिंगे, सत भाषै रविदास
अर्थ- हीरे से बहुमूल्य हरी यानि कि भगवान हैं। उनको छोड़कर अन्य चीजों की आशा करने वालों को निश्चित ही नर्क प्राप्त होता है। इसलिए प्रभु की भक्ति को छोडकर इधर-उधर भटकना व्यर्थ है।
