-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Rishi Panchami Puja Is Incomplete Without The Vrat Katha Do Read It
इस व्रत कथा के बिना अधूरी है ऋषि पंचमी की पूजा, जरूर पढ़ें संपूर्ण कथा
- Written By: सीमा कुमारी
Rishi Panchami Katha : ऋषि पंचमी का व्रत महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। यह व्रत हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को रखा जाता है। आज ऋषि पंचमी मनाई जा रही है।

ऋषि पंचमी की व्रत कथा (सौ.सोशल मीडिया)
Rishi Panchami 2025: आज यानी 28 अगस्त को ऋषि पंचमी मनाई जा रही है। यह पावन तिथि हर साल भादो महीने की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। सनातन धर्म में ऋषि पंचमी का बड़ा महत्व है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन सप्त ऋषियों की पूजा-अर्चना के साथ-साथ व्रत भी किया जाता है। महिलाओं के लिए इस दिन व्रत करने का खास महत्व है।
हिन्दू धार्मिक शास्त्रों के अनुसार इस पंचमी का संबंध महिलाओं के पीरियड्स से है। पीरियड्स में धार्मिक कार्यों से जुड़े दोषों से मुक्ति के लिए महिलाएं विशेष रूप से इस व्रत को करती हैं। मान्यता है कि इस दिन पर गंगा स्नान करने से पाप नष्ट होते हैं और सप्तऋषियों का आशीर्वाद मिलता है। व्रत कथा के बिना यह व्रत अधूरा है। ऐसे में चलिए जानते हैं ऋषि पंचमी की व्रत कथा।
कब मनाई जाएगी ऋषि पंचमी
आपको बता दें, हर साल यह पर्व गणेश चतुर्थी के अगले दिन मनाया जाता है। इस पर्व के दिन सप्त ऋषियों के प्रति श्रद्धा भाव व्यक्त किया जाता है। इस दिन गंगा स्नान का भी विशेष महत्व है।
सम्बंधित ख़बरें
Mahabharat Story: द्रौपदी ही नहीं, महाभारत की इन 3 महिलाओं ने भी रचा था इतिहास, फिर क्यों नहीं होती इनकी चर्चा
आज है कर्क संक्रांति, सूर्य देव बदल रहे हैं अपनी चाल, रातों-रात भाग्य चमकाने के लिए करें ये अचूक उपाय
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में पड़ गया है जन्मदिन, मनाएं या नहीं? जानिए शास्त्र के नियम
Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि में रोजाना पढ़ें मां दुर्गा की ये आरती, दूर होंगे सभी दुख-कष्ट
इस बार ऋषि पंचमी 28 अगस्त 2025, गुरुवार के दिन मनाया जाएगा। वहीं, अगर पूजन के सुबह मुहूर्त की बात करे तो 28 अगस्त को सुबह 11 बजकर 5 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।
इस व्रत से जुड़ी पौराणिक कथा
इस व्रत के संबंध में कई कथाएं कही जाती हैं। उनमें से एक भविष्योत्तर पुराण में दी गई कथा है जो संक्षेप में इस प्रकार है। इस पौराणिक कथा के अनुसार विदर्भ देश में उत्तंक नामक एक सदाचारी ब्राह्मण रहते थे। उनकी पत्नी बड़ी पतिव्रता थी, जिनका नाम सुशीला था।
ब्राह्मण दंपत्ति के एक पुत्र और एक पुत्री थी। विवाह योग्य होने पर उन्होंने कन्या का विवाह कर दिया। दैवयोग से कुछ दिनों बाद लड़की विधवा हो गई। तब दुःखी ब्राह्मण दम्पति कन्या समेत गंगा तट पर चले गए और वहीं कुटिया बनाकर रहने लगे।
एक दिन ब्राह्मण कन्या सो रही थी कि अचानक उसका शरीर कीड़ों से भर गया। कन्या की ऐसी स्थिति देख उसकी मां परेशान हो गई और जाकर पति से पूछा कि हे प्राणनाथ! मेरी साध्वी कन्या की यह गति होने का क्या कारण है?
उत्तंक जी उस समय समाधि में थे। उन्होंने इस घटना का पता लगाकर बताया कि पूर्व जन्म में भी यह कन्या ब्राह्मणी थी। लेकिन इसने रजस्वला होते हुए बर्तन छू दिए थे। इस जन्म में भी इसने लोगों की देखा-देखी ऋषि पंचमी का व्रत नहीं किया।
ये भी पढ़े- आज मनाई जा रही है ऋषि पंचमी, जानिए महिलाएं क्यों करती हैं ऋषि पंचमी व्रत
यदि ये कन्या शुद्ध मन से ऋषि पंचमी का व्रत करे तो इसके सारे दुःख अवश्य दूर हो जाएंगे और इसे अटल सौभाग्य की प्राप्त करेगी। तब पिता की आज्ञा से पुत्री ने ऋषि पंचमी का व्रत एवं पूजन किया जिससे उसके सारे दुख दूर हो गए।
सनातन धर्म में ऋषि पंचमी व्रत का महत्व
हिंदू धर्म में मान्यता है कि, मासिक धर्म के दौरान स्त्रियों को संक्रमित माना जाता है। इस दौरान उनके भोजन पकाने या किसी भी धार्मिक गतिविधि में भाग लेने पर रोक होती है। इन दिशा-निर्देशों का पालन न करने से रजस्वला दोष लगता है।
आपको बता दें, ऋषि पंचमी का व्रत नेपाली हिंदुओं में अधिक लोकप्रिय है। इस व्रत के दिन गंगा में स्नान का विशेष महत्व है। इस व्रत को करने से सप्त ऋषियों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हिंदू धर्म में सप्त ऋषियों के नाम कश्यप, अत्रि, भारद्वाज, विश्वामित्र, गौतम महर्षि, जमदग्नि, वशिष्ठ इन सप्त ऋषियों की आराधना की जाती है।
Rishi panchami puja is incomplete without the vrat katha do read it
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुरैना में जमीन विवाद पर फायरिंग: दो पक्षों में दिनदहाड़े चले 14-15 राउंड, वारदात का वीडियो वायरल
Jul 16, 2026 | 09:35 AMMahabharat Story: द्रौपदी ही नहीं, महाभारत की इन 3 महिलाओं ने भी रचा था इतिहास, फिर क्यों नहीं होती इनकी चर्चा
Jul 16, 2026 | 09:35 AMYRKKH Spoiler: कावेरी की बीमारी का चलेगा पता, कुकिंग कॉम्पिटिशन में अरमान करेगा बड़ा कमाल
Jul 16, 2026 | 09:34 AM16 जुलाई का इतिहास :ईश्वरचंद्र विद्यासागर की पहल से बदली समाज की सोच, बना विधवा विवाह कानून
Jul 16, 2026 | 09:32 AMकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गौरीकुंड के पास खाई में गिरे युवक को रेस्क्यू टीम ने बचाया
Jul 16, 2026 | 09:31 AMनवभारत संपादकीय: आखिर कब तक चलेगा अमेरिका-ईरान युद्ध ? होर्मुज संकट से तेल 20% महंगा
Jul 16, 2026 | 09:17 AMखंडवा कोर्ट परिसर में कस्टडी विवाद पर हंगामा, 9 साल की बच्ची को लेकर पति-पत्नी के बीच खींचतान, वीडियो वायरल
Jul 16, 2026 | 09:13 AMवीडियो गैलरी

आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM













