-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Do These Remedies With The Soil Of Kainchi Dham
कैंची धाम की मिट्टी से करें ये उपाय, नीम करौली बाबा दूर करेंगे सारे कष्ट
- Written By: सीमा कुमारी
कैंची धाम की मिट्टी को बहुत पवित्र और समस्याओं को दूर करने वाली माना जाता है। यदि आप कैंची धाम जाते हैं, तो वहां से थोड़ी सी मिट्टी को पूरी श्रद्धा के साथ एक साफ कपड़े या छोटी पोटली में लेकर आएं।

कैंची धाम की मिट्टी से करें ये एक उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम, नीम करोली बाबा का एक प्रसिद्ध आश्रम है, जो अब लाखों लोगों की आस्था का केंद्र बन गया है। यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा नीम करौली के दर्शनों के लिए आते हैं। कैंची धाम को ‘कैंची’ नाम इसलिए मिला है क्योंकि यह दो पहाड़ियों के बीच स्थित है, जिनकी आकृति कैंची के समान है।
आपको बता दें, बाबा नीम करोली महाराज को भगवान हनुमान का अवतार माना जाता है और उनके भक्तों का दृढ़ विश्वास है कि कैंची धाम की मिट्टी में चमत्कारिक शक्तियां है। कैंची धाम की मिट्टी को बहुत पवित्र और समस्याओं को दूर करने वाली माना जाता है। यदि आप कैंची धाम जाते हैं, तो वहां से थोड़ी सी मिट्टी को पूरी श्रद्धा के साथ एक साफ कपड़े या छोटी पोटली में लेकर आएं।
यदि आप स्वयं नहीं जा सकते, तो किसी ऐसे व्यक्ति से अनुरोध कर सकते हैं, जो वहां जा रहा हो, या किसी विश्वसनीय ऑनलाइन स्रोत से प्राप्त करने का प्रयास कर सकते हैं, हालांकि स्वयं लाना सबसे उत्तम माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Religious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
House Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Guruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Astrology: ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना जाता है सबसे अशुभ, जीवन में ला सकते हैं कई परेशानियां
इस दिन है साल 2025 की देवशयनी एकादशी, अभी नोट करें डेट और व्रत पारण का समय
कैंची धाम की मिट्टी से करें ये एक उपाय
ज्योतिषयों के अनुसार, प्रतिदिन स्नान करने के बाद, इस मिट्टी का एक छोटा सा अंश अपने माथे पर तिलक के रूप में लगाएं। तिलक लगाते समय मन ही मन “जय हनुमान ज्ञान गुन सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजागर” या “श्री राम जय राम जय जय राम” का जाप करें।
आप बाबा नीम करोली महाराज के नाम का जाप भी कर सकते हैं, जैसे “जय नीम करोली बाबा की”। तिलक लगाने के बाद, अपनी समस्याओं, दुखों या बीमारियों को दूर करने के लिए बाबा से सच्चे मन से प्रार्थना करें। विश्वास रखें कि उनकी कृपा से आपके सभी कष्ट दूर होंगे।
जीवन में मिलते हैं ढेरों लाभ
लोक मान्यता यह है कि कैंची धाम की मिट्टी में सकारात्मक ऊर्जा और बाबा का आशीर्वाद होने के कारण, इसे माथे पर लगाने से नकारात्मक शक्तियां और विचार दूर होते हैं।
कई भक्तों का अनुभव एवं विश्वास है कि इस मिट्टी के प्रयोग से शारीरिक कष्ट और बीमारियां कम होती हैं या दूर हो जाती हैं। कहते है धाम की मिट्टी एक प्रकार की औषधि यानी दवा के रूप में काम करती है, लेकिन यह आस्था पर आधारित हैं। नियमित रूप से इसे लगाने से मन को शांति मिलती है, चिंताएं कम होती हैं और आत्मविश्वास बढ़ता हैं।
ज्योतिष बताते हैं कि, सच्चे मन से और विश्वास के साथ इस उपाय को करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कैंची धाम की मिट्टी बाबा नीम करोली महाराज की प्रत्यक्ष उपस्थिति का प्रतीक मानी जाती है, जिससे भक्तों को उनका सीधा आशीर्वाद प्राप्त होता है।
Do these remedies with the soil of kainchi dham
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Monsoon Update: मुंबई में मानसून का कहर, पेड़ गिरा, जलभराव से ट्रैफिक ठप, लोकल ट्रेनें प्रभावित
Jul 02, 2026 | 09:28 AMShare Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, 337 अंक उछला सेंसेक्स; आईटी शेयरों में बंपर तेजी
Jul 02, 2026 | 09:27 AM2 जुलाई का इतिहास : सिराजुद्दौला की हत्या ने कैसे मजबूत की ईस्ट इंडिया कंपनी की सत्ता? जानिए पूरी कहानी
Jul 02, 2026 | 09:14 AMExplainer: VB-G RAM G देश में लागू, बीजेपी शासित राज्य ही क्यों कर रहे विरोध; सरकारों के सामने ये कैसी चुनौती?
Jul 02, 2026 | 09:13 AMमंदसौर में गुरुग्राम पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी बाप-बेटे, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
Jul 02, 2026 | 09:12 AMसीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
Jul 02, 2026 | 09:07 AMअमरनाथ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
Jul 02, 2026 | 09:04 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














