Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Weekly Horoscope: अगस्त के पहले सप्ताह किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Prediction: 2 से 8 अगस्त 2026 का सप्ताह कई राशियों के लिए तरक्की, धन लाभ और नए अवसर लेकर आएगा, जबकि कुछ लोगों को सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। जानिए सभी 12 राशियों का साप्ताहिक भविष्यफल।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Aug 01, 2026 | 06:30 PM

साप्ताहिक राशिफल 2 अगस्त से 8 अगस्त 2026 (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Weekly Horoscope 2 to 8 August: अगस्त महीना का पहला हफ्ता कई राशियों के लिए खुशियों की दस्तक लेकर आने वाला है। अगस्त के पहले हफ्ते यानी 2 अगस्त से 8 अगस्त के बीच में आपके जीवन में कौन-से नए मोड़ आने वाले जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल।

यह सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए तरक्की और धनलाभ के रास्ते खोलेगा, तो वहीं कुछ राशियों को समझदारी और धैर्य से काम लेने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत और सटीक साप्ताहिक भविष्यफल।

1. मेष राशि (Aries) का साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों से भरा रहने वाला है। आपको नई नौकरी का बेहतरीन प्रस्ताव मिल सकता है या आप किसी नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापारिक सिलसिले में दूर की यात्रा के योग बन रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।
परिवार और करीबी रिश्तेदारों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। जो काम पिछले कुछ समय से बिखरे पड़े थे, उन्हें समेटने के आपके प्रयास रंग लाएंगे। हालांकि, संपत्ति से जुड़े कामों में कुछ खर्चा हो सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

Birthday Horoscope: 1 अगस्त को जन्मे जातकों को रचनात्मक सोच दिलाएगी अलग पहचान, पढ़ें जन्मदिन राशिफल

Aaj Ka Rashifal: शनिवार को मेष राशि वालों के लिए क्या होगा खास, जानें कैसा रहेगा 1 अगस्त का भविष्यफल

Birthday Horoscope: 31 जुलाई को जन्मे जातकों को मिलेगा मान-सम्मान, अंत में स्वास्थ्य पर देना होगा विशेष ध्यान

Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार को इन राशि वालों पर होगी धनवर्षा, पढ़ें आज का राशिफल और व्यापारिक संकेत

यदि आपसे कोई गलती हुई है, तो जानबूझकर की गई गलती की क्षमा मांग लेने में ही आपका हित है। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ किसी सुखद योजना या यात्रा पर विचार हो सकता है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, चोट लगने की आशंका है।

2. वृषभ राशि (Taurus)का साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि के लोगों को इस सप्ताह जीवन में थोड़े उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस हफ्ते आपको हर काम में कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता हासिल होगी। मन में थोड़ा मानसिक अवसाद या तनाव रह सकता है। किसी पुराने विवाद या गलतफहमी के कारण मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। ऐसे समय में परिवार में अविश्वासी या भटकाने वाले लोगों की सलाह से बचना ही आपके हित में रहेगा।

किसी पूज्य या आदरणीय व्यक्ति की सही सलाह और आपके अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग आपको संकट से बाहर निकालेगा और आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होगा।

3. मिथुन राशि (Gemini)का साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी भाग्यशाली रहने वाला है। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में आपकी किस्मत और आपकी मेहनत दोनों मिलकर आपको भरपूर लाभ दिलाएंगी। लंबे समय से मन में दबी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। हालांकि, आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है, क्योंकि दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। भाइयों के बीच जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर बात चल सकती है, इसलिए किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें।

आपके अटके हुए काम पूरे होंगे और व्यापारिक यात्राओं के सुखद परिणाम मिलेंगे। भावनात्मक संबंधों में आई मजबूती आपको अंदर से बेहद खुशी और मानसिक सुकून देगी।

4. कर्क राशि (Cancer)का साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खुशियों की सौगात लेकर आया है। आपको कोई बहुत ही शुभ और खुशी का समाचार सुनने को मिल सकता है। इस दौरान आपको अपने परिवार की सुख-सुविधाओं का पूरा ध्यान रखना होगा। जो लोग आयात-निर्यात (इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट) के बड़े व्यवसाय से जुड़े हैं, उन्हें इस हफ्ते तगड़ा मुनाफा होगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और प्रापर्टी से जुड़ा कोई पुराना विवाद हल हो जाएगा।

सप्ताह के अंत में आपके कुछ निकटस्थ विरोधी आपके लिए नई मुसीबतें खड़ी करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप अपनी समझदारी से उसका शीघ्र समाधान निकाल लेंगे। कामकाजी महिलाओं को कार्यस्थल पर थोड़ी परेशानी हो सकती है। कारोबारी यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

5. सिंह राशि (Leo)का साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि के जातकों की महत्वाकांक्षाएं इस सप्ताह चरम सीमा पर रहेंगी। मन में किसी अनहोनी का अनजाना भय बना रह सकता है, लेकिन आप अपने भविष्य की योजनाओं को आकार देने में सफल रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह अच्छा है, अचानक धन लाभ का योग बन रहा है। इस दौरान की गई यात्राएं आपके लिए आशाजनक और फलदायी रहेंगी, लेकिन यात्रा के दौरान उठाईगीरों और चोरों से विशेष सावधानी बरतें।

घर के किसी बीमार सदस्य के इलाज में थोड़ा खर्च बढ़ सकता है। कानूनी या कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। परिवार को पर्याप्त समय देने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। दूसरों की दी गई अच्छी सलाह पर ध्यान जरूर दें।

6. कन्या राशि (Virgo)का साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि के जातक इस सप्ताह अत्यधिक खर्चों के कारण थोड़े चिंतित रह सकते हैं। इसके बावजूद आपकी कार्यक्षमता में कोई कमी नहीं आएगी और आप अपने हर क्षेत्र में लगातार क्रियाशील बने रहेंगे। कार्यस्थल पर आपको अपने अधीनस्थों (कर्मचारियों) की उपेक्षा का शिकार होना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें। आपके दाम्पत्य जीवन में प्रसन्नता और मिठास बनी रहेगी। समाज में नए और प्रभावशाली लोगों से आपका मेलजोल बढ़ेगा।

भूमि, भवन और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में धन खर्च होगा। आप कुछ नए कार्यों को शुरू करने पर विचार करेंगे, जिसके लिए आपको किसी करीबी का सहयोग लेना पड़ सकता है या बैंक से लोन की जरूरत पड़ सकती है।

7. तुला राशि (Libra)का साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि के जातकों की जान-पहचान और सामाजिक परिचय का दायरा इस सप्ताह काफी बढ़ेगा। आपके लिए यही बेहतर होगा कि आप सामाजिक कार्यों की उपयोगिता और मर्यादा को ध्यान में रखकर ही आगे कदम बढ़ाएं। इस सप्ताह आप अपनी पैतृक संपत्ति को बेचकर उसमें से अपना हिस्सा ले सकते हैं। आप अपने निकट परिजनों या दोस्तों के साथ किसी दूर-दराज की सुखद यात्रा पर जाने का विचार बनाएंगे।

जोखिम भरे कामों और नए प्रोजेक्ट्स में आपकी रुचि बढ़ेगी। वित्तीय मामलों में आप किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग लेंगे, जो भविष्य में आपके लिए काफी उल्लेखनीय और फायदेमंद साबित होगा।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह पूरा सप्ताह हंसी-खुशी और उत्साह से भरा रहेगा। अगर आप लंबे समय से नौकरी की तलाश में थे, तो आपकी यह तलाश अब खत्म हो सकती है। पेशेवर और नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस हफ्ते कारोबारी यात्राओं की अधिकता बनी रहेगी और आप जल्द ही किसी बड़ी योजना को अपने हाथों में ले सकते हैं।

आप अपने मीठे व्यवहार और लगन का प्रयोग करके अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार करने में सफल रहेंगे। ध्यान रखें कि पुरानी बीती नकारात्मक बातों को याद करने से आपके अपने निजी संबंधों में कटुता आ सकती है, इसलिए पुरानी बातें भूलकर आगे बढ़ें।

9. धनु राशि (Sagittarius)का साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह राहत भरा रहेगा। इस सप्ताह आपका सालों से अटका हुआ या फंसा हुआ धन वापस मिलने के पूरे आसार हैं। अपने काम और भविष्य को लेकर आप काफी आशावादी बने रहेंगे। हालांकि जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। कोई भी बड़ा व्यावसायिक फैसला लेने से पहले आपको उसके हर अच्छे-बुरे पहलू पर गहराई से विचार करना चाहिए।

घर-परिवार में सुख और शांति का माहौल बना रहेगा। पारिवारिक धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रमों में धन का खर्च थोड़ा अधिक होगा। इस हफ्ते आपका ध्यान नए संबंधों के विस्तार पर जाएगा और लोग आपसे बेहद प्रसन्न होकर मिलेंगे।

10. मकर राशि (Capricorn)का साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि के जातक इस सप्ताह आने वाली हर मुश्किल का डटकर मुकाबला करेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने वर्तमान पद और आमदनी से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। यदि आप कला, लेखन या किसी भी रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको इस हफ्ते अतिरिक्त धन और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

जमीन-जायदाद और प्रॉपर्टी से जुड़े किसी पुराने मुकदमे या कानूनी विवाद में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। ध्यान रखें कि अति-आत्मविश्वास में आकर कोई भी जल्दबाजी भरा फैसला न लें। कार्यस्थल पर आ रही समस्याएं धीरे-धीरे सुलझ जाएंगी।

11. कुंभ राशि (Aquarius)का साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि के जातक इस सप्ताह अपने जीवन में तरक्की के नए आयामों को छुएंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और अटूट लगन के बल पर अपनी आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार करने में पूरी तरह सफल रहेंगे। अपने कार्यक्षेत्र में आप बहुत क्रियाशील रहेंगे और खुले मन-मस्तिष्क से किसी भी कठिन समस्या का व्यावहारिक हल निकाल लेंगे। आप किसी नए व्यावसायिक अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) में शामिल हो सकते हैं, जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

हालांकि आपको सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि जिस इंसान पर आप सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं, वही पीठ पीछे आपको नुकसान पहुँचाने या आपकी जड़ खोदने का प्रयास कर सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा की सुंदर रूपरेखा बनेगी।

ये भी पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: शनिवार को मेष राशि वालों के लिए क्या होगा खास, जानें कैसा रहेगा 1 अगस्त का भविष्यफल

12. मीन राशि (Pisces)का साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि के जातकों के स्वास्थ्य में इस सप्ताह धीरे-धीरे सुधार होने की पूरी उम्मीद है। पैसों के मामले में किसी को उधार देने या लेने से बचें, अन्यथा पैसा फंस सकता है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों को आपको बाद में बदलना पड़ सकता है। व्यापार में आपको आयात-निर्यात के नए और आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे। कामकाजी महिलाओं को घर और दफ्तर के बीच तालमेल बिठाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है।

किसी पार्टनरशिप वाले काम में अचानक संदेह या अविश्वास आ जाने के कारण चलता हुआ कार्य बीच में ही छोड़ना पड़ सकता है। इसलिए काम में पारदर्शिता और सावधानी बेहद जरूरी है। इस हफ्ते किसी को भी बिना मांगे सलाह देना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

Weekly horoscope 2 to 8 august 2026 astrology predictions

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 06:30 PM

Topics:  

  • Aaj Ka Rashifal
  • Daily Horoscope Today
  • Zodiac Sign

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.