Weekly Horoscope 15-21 March: चैत्र नवरात्रि और खरमास का आरंभ, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए यह सप्ताह
Horoscope Prediction: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर व्यक्ति के जीवन के कई पहलुओं पर पड़ सकता है। 15 से 21 मार्च के इस सप्ताह में चैत्र नवरात्रि और खरमास की शुरुआत हो रही है।
- Written By: प्रीति शर्मा
साप्ताहिक राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Weekly Horoscope: इस सप्ताह ग्रहों का गोचर बड़े बदलावों का संकेत दे रहा है। 15 मार्च को शुक्र के रेवती नक्षत्र में प्रवेश से चांदी, शक्कर और कपूर जैसी श्वेत वस्तुओं के भाव में मंदी आ सकती है। मौसम की बात करें तो उत्तर भारत में तापमान बढ़ेगा, जबकि बंगाल और असम में छिटपुट वर्षा की संभावना है।
महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार
- 15 मार्च: सौर चैत्र मास और खरमास प्रारंभ।
- 18 मार्च: श्राद्ध अमावस्या।
- 19 मार्च: चैत्र नवरात्रि आरंभ, गुड़ी पड़वा और कलश स्थापना।
- 21 मार्च: गणगौर तीज और मत्स्यावतार।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह सोच-विचार कर आगे बढ़ने का है। वरिष्ठजनों से आपको प्रशंसा मिलेगी और सामाजिक सक्रियता बढ़ेगी। भूमि-भवन के सौदे आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। व्यापारिक यात्राएं सुखद परिणाम देंगी, लेकिन अतिरिक्त जिम्मेदारियों के लिए खुद को तैयार रखें।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में संतुष्टि भरा समय है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति संभव है। कानूनी और संपत्ति संबंधी विवाद आसानी से सुलझ जाएंगे। घर में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। सेहत का ध्यान रखें, विशेषकर परिवार के बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर नजर रखें।
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope: 6 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे तेज बुद्धि के धनी, तकनीकी क्षेत्र में बनाएंगे खास पहचान
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aaj Ka Panchang: कब है सप्तमी-अष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अमृत काल और आज का पंचांग
Birthday Horoscope: 5 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे बुद्धिमान और संस्कारी, जानें कैसा रहेगा आज का जन्मदिन राशिफल
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वाले इस सप्ताह पूरे जोश के साथ अपने लक्ष्यों में जुट जाएंगे। अनुसंधान और कला से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारियों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी और बच्चों की उम्मीदें बढ़ सकती हैं, जिससे घर का माहौल सौहार्दपूर्ण बना रहेगा।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों को मन की दुविधा छोड़कर काम पर ध्यान देना होगा। वरिष्ठों का सहयोग मिलता रहेगा। इस सप्ताह आप अपनी सामाजिक स्थिति को बेहतर करने पर खर्च करेंगे। व्यवसाय में किसी मित्र को साझेदार बना सकते हैं। सप्ताहांत में थकान और स्वास्थ्य में गिरावट से बचने के लिए आराम जरूरी है।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों की रुचि धार्मिक और व्यापारिक यात्राओं में बढ़ेगी। आप किसी बड़ी योजना का हिस्सा बन सकते हैं, लेकिन अपनी कार्यक्षमता का आकलन जरूर करें। कड़ी मेहनत और योजनाबद्ध तरीके से ही आपको मनचाही सफलता मिलेगी। जान-पहचान का दायरा बढ़ेगा जो भविष्य में काम आएगा।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाना जरूरी होगा। व्यापार में नए साझेदार जुड़ सकते हैं। किसी करीबी रिश्तेदार का सहयोग आपको राहत देगा। सप्ताहांत में अति-आत्मविश्वास से बचें, वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुशियां लेकर आएगा। आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। करियर में सुधार होगा और नए वाहन की योजना बन सकती है। वित्तीय स्थिति पहले से मजबूत होगी। सप्ताहांत में किसी मनोरंजक यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा।
प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
यह भी पढ़ें:- Birthday Horoscope 14 March: आज जन्मे लोगों के लिए खुशखबरी, मकर और कुंभ को मिलेगी आर्थिक उन्नति!
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों की महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी, लेकिन घरेलू मोर्चे पर कुछ विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए रामबाण सिद्ध होगी। अजनबियों पर भरोसा न करें और अपने बच्चों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील रहें। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों की योग्यता को कार्यस्थल पर उचित सम्मान मिलेगा। करियर के लिहाज से यह सप्ताह मनोवांछित परिणाम देने वाला है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी और भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। हालांकि, विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के लिए यह सप्ताह करियर की दृष्टि से मील का पत्थर साबित हो सकता है। रुका हुआ पुराना पैसा वापस मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। यात्रा के दौरान फिजूलखर्ची से बचें। सप्ताह के मध्य में आपको कोई बड़ा व्यावसायिक निर्णय लेना पड़ सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातक प्रगति की नई दिशा में कदम बढ़ाएंगे। आपकी योग्यता सफलता के द्वार खोलेगी। संपत्ति की खरीद-बिक्री या ऋण के लेनदेन से लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। खोई हुई वस्तु वापस मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि वाला सप्ताह है। जीवनसाथी का सहयोग नई व्यावसायिक संभावनाओं के द्वार खोलेगा। नई कार्यशैली आपके लिए लाभकारी रहेगी। कामकाजी महिलाओं को इस सप्ताह थोड़ी भागदौड़ और परेशानी हो सकती है। मांगलिक कार्यों पर चर्चा संभव है।
