- Hindi News »
- Religion »
- Rashifal »
- Shukra Gochar Rashifal 2026 Luxury Lucky Wealth For 5 Zodiac Sign
Shukra Gochar 2026: शुक्र गोचर से बदलेंगे इन 5 राशियों के दिन, खूब बरसेगा प्यार, पैसा और लग्जरी
Venus Transit: 14 मई 2026, गुरूवार को रात 10 बजकर 58 मिनट पर शुक्र ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इसका असर सभी 12 राशियों को मिलेगा। शुक्र के गोचर से मेष, वृषभ, सिंह, धनु और मीन राशि को लाभ मिलेगा।
- Written By: रीता राय सागर

शुक्र गोचर लाभ (सौ. सोशल मीडिया)
Shukra Gochar Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को भावनात्मक और संवेदनशील कहा गया है। यह सूर्य के विपरीत शीतलता का प्रतीक है। इसका असर चंद्रमा की स्वराशि ‘कर्क’ पर पड़ता है। दूसरी ओर शुक्र ग्रह को प्रेम, सौन्दर्य और आकर्षण जैसे सौम्य और कोमल भावनाओं का प्रतिनिधि कहा गया है। इसी कारण से ज्योतिष में चंद्रमा की राशि कर्क में शुक्र के गोचर को काफी शुभ माना जाता है।
शुक्रदेव का इस राशि में प्रवेश करने से हमारे बातचीत के तरीके बदलते है, उसमें मिठास घुल जाती है और हम अधिक लोगों से मिलने-जुलने के लिए उत्साहित होते है। 14 मई को शुक्र का मिथुन राशि में गोचर, सिर्फ ग्रहों का स्थान नहीं बदलेगा, बल्कि यह हमारे सोचने के तरीके, पैसों के लेन-देन और आपसी रिश्तों को एक नई और सुखद दिशा देने वाला समय भी होगा।
मेष राशि
शुक्र ग्रह के गोचर करने से मेष राशि वालों को बहुत लाभ होगा। व्यक्तिगत जीवन और व्यावसायिक जीवन में इनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। साथ ही यात्रा पर जाने के भी योग बन रहे हैं। खूब पैसा कमाएंगे और पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Rajyog 2026: 15 मई से बदलेगी इन राशियों की चाल, दो राजयोग मिलकर तीन राशियों की चमका देंगे किस्मत
Apara Ekadashi: आज अपरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पूरे होंगे सभी मनोरथ
Apara Ekadashi 2026: आज है अपरा एकादशी, भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए इस विधि से करें पूजा
13 मई को जन्मे बच्चों का भविष्यफल: कला-साहित्य में रुचि और गंभीर व्यक्तित्व के धनी होंगे आज के जातक
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए आर्थिक तौर पर बहुत अच्छा समय रहेगा। वृषभ शुक्र की स्वराशि है। कर्क राशि में शुक्र गोचर से इस राशि के जातकों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। पैसों की परेशानी से मुक्ति मिलेगी। नौकरी और बिजनेस में भी धन प्राप्ति के योग हैं। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरे हो सकते हैं। शुक्र के असर से जीवन में लग्जरी, विलासिता और सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। वर्कप्लेस पर भी आपका आकर्षण बढ़ेगा। लव लाइफ बेहतर होगी। क्रिएटिव फील्ड, विशेष कर संगीत, नृत्य जैसे कला, फैशन, डिजाइनिंग, मीडिया से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- Apara Ekadashi: आज अपरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पूरे होंगे सभी मनोरथ
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को शुक्र गोचर से फायदा होगा। उनकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। वर्कप्लेस पर सीनियर का सपोर्ट मिलेगा। रूका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कारोबार से जुड़े लोगों को विदेश से लाभ हो सकता है। साथ ही देसी व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है। परिवार में खुशी और शांति का माहौल बना रहेगा। लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए शुक्रदेव सप्तम भाव में आ रहे हैं। यह बिजनेस के लिए अच्छा है, लेकिन जीवनसाथी के साथ ज्यादा उम्मीदें लगाने से रिश्तों में तनाव आ सकता है। बिना वजह के तर्क-कुतर्क से बचें। अगर पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं, तो काम में पारदर्शिता रखें वरना गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान आप अपनी प्रतिष्ठा को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं। कामकाज के मामले में दूसरों पर बहुत ज्यादा निर्भर रहना नुकसानदेह हो सकता है। आर्थिक लेनदेन में स्पष्ट रहें।
मीन राशि
शुक्र गोचर से मीन राशि वालों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। करियर-कारोबार के लिए समय अच्छा रहेगा। मन थोड़ा परेशान हो सकता है। अपने विरोधियों से दूरी बनाकर रखें और अपनी खास बातें किसी से साझा न करें। इस समय में इमोशन पर कंट्रोल करें और बैलेंस करने की कोशिश करें।
Shukra gochar rashifal 2026 luxury lucky wealth for 5 zodiac sign
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Badlapur Victim School Fees: दो साल बाद भरी गई पीड़ित छात्रा की फीस, 10 लाख की मदद अब भी अधूरी
May 13, 2026 | 01:48 PMNEET Paper Leak: महाराष्ट्र में बड़ी कार्रवाई, अहिल्यानगर से एक और संदिग्ध धनंजय लोखंडे गिरफ्तार
May 13, 2026 | 01:47 PMपीएम मोदी की अपील का असर: मंत्री विश्वास सारंग ने छोड़ा गाड़ियों का काफिला, लोगों से की ईंधन बचाने की अपील
May 13, 2026 | 01:43 PMRajyog 2026: 15 मई से बदलेगी इन राशियों की चाल, दो राजयोग मिलकर तीन राशियों की चमका देंगे किस्मत
May 13, 2026 | 01:41 PMDiljit Manager Firing Case: हरपाल चीमा का बड़ा दावा, भाजपा का ऑफर ठुकराना पड़ा भारी, लॉरेंस-BJP में कनेक्शन!
May 13, 2026 | 01:39 PMछत्रपति संभाजीनगर: नई जलापूर्ति योजना के परीक्षण में बाधा; पाइपलाइन में मिली अत्यधिक मिट्टी, दोबारा होगी सफाई
May 13, 2026 | 01:39 PMकौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PMवीडियो गैलरी

मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM













