शिव-पार्वती (सौ.सोशल मीडिया)
Mahashivratri 2026 Zodiac Signs: महाशिवरात्रि का महापर्व इस बार 15 फरवरी, रविवार को मनाया जा रहा है। इस दिन देशभर के शिवालयों में हर-हर महादेव, बाबा भोले भंडारी की जय हो, का उद्घोष सुनाई देता है। खासतौर पर भक्त जन व्रत, पूजा-पाठ और दान-पुण्य के कार्य करते हैं।
ऐसा माना जाता है कि महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शिवलिंग पर कुछ खास चीज चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सारी मनोकाननाए पूरी करते है।
अगर आप राशि के अनुसार से शिवलिंग पर पूजन सामग्री चढ़ाते हैं, तो इसका फल और भी अधिक शुभ हो जाएगा। आइए आपको इस लेख में बताते हैं राशि के अनुसार शिवलिंग पर क्या अर्पित करें।
महाशिवरात्रि के दिन मेष राशि के जातक को लाल मसूर की दाल भोलेनाथ को अर्पित करें। ऐसा करने से उनके जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाएगी।
वृषभ राशि के जातक को महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध या फिर दही से बना पंचामृत जरुर चढ़ाएं। इससे आपके जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो सकती हैं और बिगड़े काम बन सकते हैं।
मिथुन राशि के लोगों को महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर गंगाजल को अर्पित करें। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर होगी।
महाशिवरात्रि के दिन कर्क राशि के जातक को सफेद चंदन से शिवलिंग का श्रृंगार करें और उन्हें सफेद मिठाई का भोग अर्पित करें। यह आपके लिए काफी फलदायी होगा। यह उपाय करने से आपके ऊपर महादेव की कृपा बनी रहेगी।
सिंह राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर गेहूं, गुड़ या लाल चंदन चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होगी।
महाशिवरात्रि पर कन्या राशि के लोग शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं। ऐसा करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाएगी और समस्याओं का समाधन मिल सकता है।
तुला राशि के जातक शिवलिंग पर दूध और गंगाजल अर्पित करें, यह इन लोगों के लिए काफी शुभ होगा। इस दिन संभव हो तो आक का फूल शिवलिंग पर जरुर चढ़ाएं।
महाशिवरात्रि पर वृश्चिक राशि के जातक भगवान शिव को शमी की पत्तियों के साथ बेलपत्र अर्पित करें। यह उनके लिए काफी लाभदायक सिद्द होगा।
धनु राशि के जातक इस दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध और काले तिल अर्पित करें। ऐसा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है और सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
मकर राशि के जातक महाशिवरात्रि पर किसी भी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर भांग और धतूरा चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके बिगड़े काम बन जाएंगे।
यह भी पढ़ें:-महाशिवरात्रि की पूजा में ज़रूर रखें ये चीज़ें, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
महाशिवरात्रि पर कुंभ राशि के जातक शिवलिंग पर चावल या शर्करा युक्त जल अर्पित करें। ऐसा करने से उन्हें शनि की साढ़े साती के प्रभाव से भी राहत मिलेगी और भगवान शंकर का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
मीन राशि के लोग महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर बेलपत्र और कच्चा दूध अर्पित करें। यह अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके सभी काम सफल होंगे और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे।