आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Daily Horoscope 17 March: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल हर दिन हमारे जीवन को प्रभावित करती है। मंगलवार 17 मार्च 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए सुनहरे अवसर लेकर आ रहा है तो कुछ को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज चैत्र कृष्ण त्रयोदशी और शतभिषा नक्षत्र का विशेष प्रभाव रहेगा जिसका असर न केवल आपके जीवन पर बल्कि शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट पर भी पड़ेगा।
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सहयोग और मेल-मिलाप का है। यदि आप किसी नए व्यवसाय को साझेदारी में शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल है। आपसी बातचीत से पुराने उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी और संपत्ति से जुड़े किसी भी विवाद का समाधान निकलने की पूरी संभावना है।
वृषभ राशि के युवाओं के लिए आज का दिन करियर के दृष्टिकोण से शानदार रहेगा। आपको अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा। हालांकि, कार्यों में जल्दबाजी करने से बचें, अन्यथा बनी-बनाई बात बिगड़ सकती है। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं लेकिन ध्यान रहे कि व्यर्थ के कार्यों में अधिक श्रम करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि वालों के सामने आज प्रगति के अच्छे अवसर आएंगे। कार्यस्थल का वातावरण सुखद रहेगा और आपका मनचाहा काम बनेगा। बस इस बात का ध्यान रखें कि अनुशासन की कमी न होने पाए वरना व्यवस्था बिगड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।
पुराने विवादों को सुलझाने के लिए आज का दिन उत्तम है। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी हालांकि आपकी तीखी बातें आपके प्रियजनों को नाराज कर सकती हैं इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। यात्रा सुखद रहेगी। व्यापार में लाभ होगा, लेकिन वह आपकी अपेक्षा से थोड़ा कम रह सकता है।
सिंह राशि के जातकों को आज समय पर मदद न मिलने से थोड़ी निराशा महसूस हो सकती है। भावनाओं में बहकर लिए गए फैसलों को बदलना पड़ सकता है। आज समय के रुख को पहचान कर कार्य करें। आपके पुराने रुके हुए काम गति पकड़ेंगे, जिससे राहत मिलेगी।
कन्या राशि वालों को आज अपने सामाजिक दायरे में संभलकर रहने की जरूरत है। मित्रों से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपके कार्यों में बाधा डाल सकते हैं या नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। हालांकि आपके श्रम और प्रयास से अंततः लक्ष्य की प्राप्ति होगी। घरेलू कार्यों में नौकरों का सहयोग मिलेगा।
यह भी पढ़ें:- बच्चा पढ़ाई में अगर है कमजोर, तो बुधवार के दिन पूरी आस्था से करें ये उपाय, हो सकता है चमत्कारिक बदलाव
तुला राशि के जातकों के लिए आज पारिवारिक योजनाओं में कुछ बदलाव हो सकता है। किस्मत मेहरबान रहेगी और आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। नए वस्त्राभूषणों की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि निजी सुख-सुविधाओं और शौक पर धन खर्च होने की भी संभावना है।
प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
वृश्चिक राशि के विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। आपको कोई भाग्यवर्धक समाचार मिल सकता है जिससे आपका मनोबल और आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा।
धनु राशि वालों को आज थोड़ा सावधान रहने की सलाह दी जाती है। वित्तीय लेन-देन को लेकर आप पर गलत आरोप लग सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। प्रियजनों से बहस न करें और खर्चों पर लगाम लगाएं, वरना बजट बिगड़ सकता है।
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा। व्यापार में नए लोगों का साथ मिलेगा जो भविष्य के लिए लाभकारी होगा। कार्यक्षेत्र में किया गया कोई भी बदलाव आपके पक्ष में रहेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा और पुराने अटके हुए कार्यों के पूरा होने से मन में शांति रहेगी।
कुम्भ राशि के जातकों के लिए आज लेन-देन के पुराने मामले सुलझने के आसार हैं। जोखिम भरे कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आपको उसमें सफलता भी मिल सकती है। सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। आपकी कोई दबी हुई इच्छा या मनोकामना आज पूरी हो सकती है।
मीन राशि वालों को आज अनुभव की कमी के कारण थोड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है इसलिए किसी भी बड़े निवेश से पहले सलाह जरूर लें। आप अपने निजी खर्चों में कटौती करके परिवार की जरूरतों पर ध्यान देंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का सकारात्मक फल मिलेगा और लाभ की प्राप्ति होगी।