

Bhagwan Parshuram Facts Hindi :भगवान विष्णु के छठवें अवतार प्रभु परशुराम का जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में परशुराम जयंती मनाई जाती है। इस साल यह जयंती 19 अप्रैल को मनाई जा रही है। धर्म शास्त्रों में भगवान विष्णु छठे अवतार परशुराम जी को शस्त्र और शास्त्र दोनों का ज्ञाता माना जाता। भगवान परशुराम सात चिरंजीवियों में से एक हैं। आज हम आपको भगवान परशुराम जी के जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में अपने इस लेख में बताएंगे।
धार्मिक दृष्टि से, परशुराम जी ने अन्याय और अधर्म के खिलाफ संघर्ष किया और सत्य व न्याय की स्थापना की। उन्हें शक्ति, साहस और तपस्या का प्रतीक माना जाता है।
आध्यात्मिक रूप से, उनका जीवन हमें अनुशासन, गुरु भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। वे यह सिखाते हैं कि जब भी अन्याय बढ़े, तो उसका विरोध करना आवश्यक है।
उनकी जयंती के दिन पूजा और व्रत करने से साहस, सफलता और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।