आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Daily Horoscope 06 April: सोमवार 06 अप्रैल 2026 को वैशाख कृष्ण चतुर्थी का पावन दिन है। आज अनुराधा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा जो सौरमंडल की गणना के अनुसार कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लाने वाला है। आज जहां कुछ राशियों के लिए अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं, वहीं कुछ के लिए यात्रा और वाणी पर संयम रखना अनिवार्य है। आइए विस्तार से जानते हैं मेष से लेकर मीन तक का आज का भविष्यफल।
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है जिनकी खातिरदारी में आप व्यस्त रहेंगे। हालांकि अकारण तनाव लेने से बचें। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है जो मन को प्रसन्न रखेगा।
वृषभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन शांति और धार्मिक कार्यों के नाम रहेगा। किसी मांगलिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। परिवार में संतान सुख की प्राप्ति के योग हैं। सलाह दी जाती है कि किसी भी विवादास्पद मामले में पड़ने से बचें और दुविधा की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति से परामर्श अवश्य लें।
आज आपको मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। अनपेक्षित कार्यों पर धन खर्च होने की संभावना है जिससे आपका बजट थोड़ा बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अनुभव की कमी के कारण लाभ में कुछ कमी महसूस होगी, इसलिए निवेश सोच-समझकर करें।
कर्क राशि के जातकों के लिए आज प्रसन्नता का दिन है। लंबे समय से चल रहा कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। नियोजित तरीके से किए गए कामकाज में सफलता मिलेगी। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी भी बड़े कार्य को करने से पहले विशेषज्ञों या घर के बड़ों का परामर्श लेना आपके लिए हितकर रहेगा।
सिंह राशि वालों के लिए आज भाग्य के द्वार खुल रहे हैं। आर्थिक लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है लेकिन शेष सभी बाधाएं दूर होती दिख रही हैं। पारिवारिक जीवन सुखद और आनंदमय रहेगा। करियर और व्यापार में नए अवसर आपके सामने आएंगे जो भविष्य में बड़े लाभ का संकेत दे रहे हैं।
कन्या राशि के जातकों को आज मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। नए संपर्कों से भविष्य में बड़े लाभ की उम्मीद है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और रुके हुए नियोजित कार्य पूरे होंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और यश की प्राप्ति होगी।
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहने वाला है। संपत्ति या पैसे से जुड़े मामले आपके पक्ष में हल होंगे। किसी भी विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाना बेहतर होगा। आज आप मनोरंजन पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
यह भी पढ़ें:- Weekly Horoscope: 05 से 11 अप्रैल तक कैसा रहेगा आपका भाग्य? ग्रहों की चाल बदलेगी इन 4 राशियों की तकदीर
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सलाह है कि आज कोई भी बड़ा निर्णय जल्दबाजी में न लें। बनता हुआ कार्य किसी छोटी सी गलती से उलझ सकता है। मनोरंजन के कार्यों पर खर्च बढ़ेगा। हालांकि फोन या सोशल मीडिया के माध्यम से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
धनु राशि वाले आज मेहमानों की आवभगत में काफी व्यस्त रहेंगे। आपकी मेहनत का उचित फल मिलने का समय आ गया है। आर्थिक संतुलन बनाए रखना जरूरी है। राजकीय या सरकारी कार्यों में आपको विशेष सफलता प्राप्त होगी।
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन चमत्कारिक साबित हो सकता है। जिस सौदे को आप घाटे का मान रहे थे वही आपको बड़ा लाभ दिलाएगा। धार्मिक कार्यों और लेखनादि के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। समाज में आपको विशेष सम्मान प्राप्त होगा।
कुम्भ राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि जहाँ तक संभव हो आज यात्रा न करें। घर के किसी सदस्य के सहयोग से आपका कोई बड़ा काम बन जाएगा। आज मांगलिक कार्यों और सुख-सुविधाओं पर अधिक खर्च होने की संभावना है।
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन आनंदमय रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। दूर-दराज की यात्रा के योग बन रहे हैं। मानसिक रूप से आप खुद को शांत और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
आज वैशाख कृष्ण चतुर्थी और अनुराधा नक्षत्र के प्रभाव से बाजार में बड़ी हलचल देखी जा सकती है। गुड़, शक्कर, जट, पाट और बारदाना के भावों में तेजी का रुख रहेगा। इसके साथ ही खाद्यान्न जैसे गेहूँ, जौ, चना, ज्वार, बाजरा, उड़द और मूंग में भी तेजी की संभावना है। व्यापारियों के लिए सूत्र: आज उन वस्तुओं में निवेश करना फायदेमंद हो सकता है जिनके भाव पिछले दिन टूटे थे।
आज का भाग्यांक: 1, 4, 4, 1