साप्ताहिक राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Horoscope Prediction Weekly: मार्च महीने का समापन और अप्रैल का आगाज कई बड़े धार्मिक पर्वों और ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ हो रहा है। ज्योतिषाचार्य प्रियंका नारायणशंकर व्यास के अनुसार इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति व्यापारियों और नौकरीपेशा जातकों के लिए विशेष परिणाम लेकर आ रही है।
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। परिवार और समाज के कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। संपत्ति संबंधी पुराने मामले सुलझ सकते हैं। सप्ताहांत में राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन विरोधियों से सजग रहना जरूरी है।
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह सफलता लेकर आ रहा है। पुरानी मेहनत का मीठा फल मिलेगा। रिश्तों में घनिष्ठता बढ़ेगी। मानसिक शांति के लिए आप घर से दूर छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मधुर संबंध आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।
मिथुन राशि के जातकों का भाग्य इस सप्ताह उनके साथ है। वैभव और विलासिता की वस्तुओं पर खर्च होगा। जो लोग आपको कमतर आंकते थे, वे भी आपकी काबिलियत की तारीफ करेंगे। सरकारी कार्यों में कुछ देरी संभव है, लेकिन व्यापारिक सौदे आसानी से सुलझ जाएंगे।
कर्क राशि वालों को इस सप्ताह कर्ज से मुक्ति के लिए ठोस योजना बनानी होगी। बच्चों के करियर को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। पारिवारिक आयोजनों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। ध्यान रखें, जिस पर आप अधिक भरोसा कर रहे हैं, वे इस सप्ताह साथ छोड़ सकते हैं।
सिंह राशि के जातकों के लिए नए लोगों से मिलना भविष्य में लाभदायक रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, जिससे आप दूसरों की मदद कर पाएंगे। कार्य और व्यक्तिगत जीवन में बेहतर सामंजस्य बिठाने से आपको बड़ी कामयाबी मिल सकती है।
कन्या राशि वालों के सपने इस सप्ताह पूरे होने की राह पर हैं। आपकी वरिष्ठता के कारण ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे तनाव बढ़ेगा। समाज में स्थान बनाने में सफल रहेंगे, लेकिन कार्यस्थल पर अनिश्चितता का माहौल बना रहेगा। दोस्तों और दुश्मनों की पहचान करना जरूरी है।
यह भी पढ़ें:- Birthday Horoscope: आज है जन्मदिन? 28 मार्च से बदल रही है आपकी ग्रहों की चाल, जानें कैसा रहेगा पूरा साल
तुला राशि के जातकों को पुराने दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आपकी कार्यशैली की लोग तारीफ करेंगे। आय के नए स्रोत तलाशने की जरूरत पड़ेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है, इसलिए उनकी देखभाल में कोताही न बरतें।
प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ाने वाला होगा। करियर में पहले से बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे और आप तरक्की की ऊंचाइयों को छुएंगे। नई योजनाओं पर गंभीरता से विचार होगा और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
धनु राशि के जातकों का मौलिक चिंतन उन्हें आगे बढ़ने में मदद करेगा। जो लोग आपके कार्यों में बाधा डाल रहे थे, वे भी अब आपका सहयोग करेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। निवेश करने से पहले घर के बड़े-बुजुर्गों की राय लेना न भूलें।
मकर राशि वालों के लिए उच्च शिक्षा और नौकरी की तलाश में सफलता के आसार हैं। परिवार की सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें और अपने बिखरे हुए कार्यों को समेटने का प्रयास करें। कामकाज में सावधानी बरतें।
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पुरानी योजनाओं को अंजाम तक पहुंचाने का है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उन्नति की पूरी संभावना है, बस अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें।
मीन राशि वालों का पूरा ध्यान इस सप्ताह अपने भविष्य और करियर पर रहेगा। नई योजनाओं को पूरा करने में सहयोगियों का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर नई शुरुआत का अनुभव होगा। व्यस्तता के बावजूद आप अपनी बात दूसरों को समझाने में सफल रहेंगे।
इस सप्ताह सूर्य और शनि मीन राशि में युति करेंगे, जबकि मंगल 2 अप्रैल को कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। 2 अप्रैल को मीनस्थ मंगल के प्रभाव से अलसी, सरसों, तिल, तेल, कपास, वस्त्र और सुपारी के साथ-साथ सोना-चांदी की कीमतों में भी तेजी आने के प्रबल योग हैं।