Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Daily Horoscope: 29 जुलाई 2026 का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। करियर, व्यापार, धन और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव के योग बन रहे हैं। जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jul 29, 2026 | 12:10 AM

आज का राशिफल 29 जुलाई 2026 (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Daily Horoscope 29 July 2026: बुधवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आने वाला है। जहां कई राशियों के लिए नई उम्मीद, करियर में प्रगति और रुके हुए काम को रफ्तार मिल सकती है। हालांकि कुछ राशियां ऐसी भी है, जिसके जातकों के लिए व्यापार, नौकरी और सामाजिक जीवन में सफलता के योग बन रहे हैं।

बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए नकारात्मक भी साबित हो सकता है। कई ऐसी राशियां है जिनते जातकों को लोगों का गुस्सा, विवाद और अनावश्यक खर्च से बचने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं आज जन्मे बच्चों का भविष्य, सभी 12 राशियों का राशिफल और आज का व्यापारिक संकेत।

आज जन्मे बच्चों का भविष्य

आज जन्म लेने वाले बच्चे सुंदर, सुशील और बुद्धिमान स्वभाव के होंगे। उनका झुकाव नौकरी और सेवा क्षेत्र की ओर अधिक रहेगा। वे मेहनती, कार्यकुशल और अनुशासित होंगे। मित्रों का दायरा सीमित रहेगा, लेकिन अपनी मेहनत के दम पर जन्मस्थान से दूर जाकर सफलता और उन्नति प्राप्त करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

Guru Purnima 2026: इस गुरु पूर्णिमा पर बनने जा रहा अनूठा केंद्र दृष्टि योग, जागेगी इन 4 राशियों की किस्मत

Birthday Horoscope: किन राशि को मिलेंगे शिक्षा, नौकरी और दांपत्य जीवन के नए अवसर, जानें आज का जन्मदिन राशिफल

Aaj Ka Rashifal: वृषभ और तुला का जागेगा भाग्य, मकर को होगा धन लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

Birthday Horoscope: 27 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए सफलता और नई जिम्मेदारियों का साल, पढ़ें जन्मदिन राशिफल

मेष

मेष राशि के युवाओं को करियर से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलने की संभावना है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक बहस से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।

वृषभ

वृषभ राशि वाले जातक विरोधियों का सामना अपनी क्षमता और आत्मविश्वास से करेंगे। वाहन और भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति के योग हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा और महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन

मिथुन राशि वाले जातकों का अनावश्यक विवादों में समय बर्बाद हो सकता है, इसलिए संयम रखें। मांगलिक कार्यों पर खर्च संभव है। घर में अतिथि आगमन से प्रसन्नता का माहौल रहेगा। किसी वरिष्ठ या सम्मानित व्यक्ति की सलाह लाभदायक साबित होगी।

कर्क

कर्क राशि वाले जातकों के लिए लंबे समय से रुकी योजनाओं को गति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास और मनोबल मजबूत रहेगा। मनचाहे कार्य पूरे होने तथा रुके हुए काम बनने के योग हैं।

सिंह

सिंह राशि वाले जातक दूसरों की आलोचना से निराश होने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों और सहयोगियों का पूरा साथ प्राप्त होगा।

कन्या

कन्या राशि वाले जातक अपने कार्यों को बेहतर ढंग से पूरा करने का प्रयास करेंगे। कुछ सहयोगियों का विरोध झेलना पड़ सकता है। व्यापार में सामान्य लाभ रहेगा, इसलिए धैर्य बनाए रखें।

तुला

तुला राशि वाले जातकों के लिए शुरुआती कठिनाइयों के बावजूद सफलता आपके पक्ष में रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी सम्मानित व्यक्ति की समस्या के समाधान में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रह सकती है।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वाले जातकों के मन की उलझनें निर्णय लेने में बाधा बन सकती हैं। सरकारी या प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी लाभदायक योजना पर विचार-विमर्श आगे बढ़ सकता है।

धनु

धनु राशि वाले जातकों को घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाए रखें। जल्दबाजी या आवेश में लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। व्यापारिक समस्याओं का समाधान मिलने की संभावना है।

मकर

मकर राशि वाले जातकों को कड़ी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। अनावश्यक विवादों से दूर रहकर अपने कार्य पर ध्यान दें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। दूर रहने वाले किसी मित्र से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

कुंभ

कुंभ राशि वाले जातकों को रुकी हुई योजनाओं को दोबारा शुरू करने का अवसर मिलेगा। परिवार में सुख और सौहार्द बना रहेगा। नई योजनाओं का शुभारंभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं।

मीन

मीन राशि वाले जातकों के लिए नए कारोबार या निवेश की संभावना बन सकती है। पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। संपत्ति, वाहन या भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति के योग हैं।

ये भी पढ़ें :- Guru Purnima 2026: इस गुरु पूर्णिमा पर बनने जा रहा अनूठा केंद्र दृष्टि योग, जागेगी इन 4 राशियों की किस्मत

व्यापार-भविष्य

आज आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के प्रभाव से मेथी, धनिया, हल्दी और जीरा में तेजी के संकेत हैं। वहीं सोना, चांदी, शेयर बाजार, बिनौला और लोहे में भी तेजी का रुख रह सकता है। वायदा बाजार में भी तेजी बने रहने के योग हैं।

भाग्यांक: 1599

Aaj ka rashifal 29 july 2026 daily horoscope zodiac signs

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2026 | 12:10 AM

Topics:  

  • Aaj Ka Rashifal
  • Daily Horoscope Today
  • Zodiac Sign

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.