Aaj Ka Rashifal 27 April: सोमवार को इन 3 राशियों पर मेहरबान होंगे महादेव, मीन को मिलेगा कीमती तोहफा!
Daily Horoscope: आज यानी सोमवार 27 अप्रैल का दिन कई राशियों के लिए खास संकेत लेकर आया है। सोमवार होने के कारण भगवान शिव की कृपा कुछ राशियों पर विशेष रूप से बरस सकती है।
- Written By: प्रीति शर्मा
आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Today Horoscope 27 April 2026: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव के साथ 27 अप्रैल 2026 सोमवार का दिन नई ऊर्जा और व्यापारिक संभावनाओं को लेकर आया है। ग्रहों की स्थिति आज आर्थिक उन्नति और पारिवारिक सुख के द्वार खोल रही है। आइए विस्तार से जानते हैं आपकी राशि का हाल।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कार्यस्थल पर कुछ नई चुनौतियों के साथ हो सकती है। हालांकि घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आपको अपने भाई-बंधुओं का कामकाज में पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक उद्देश्यों के लिए की गई यात्रा सफल हो सकती है जो भविष्य में लाभ के नए मार्ग खोलेगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों का आज पूरा ध्यान परिवार की जरूरतों को पूरा करने की ओर केंद्रित रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा है और आज कुछ नए व्यापारिक सौदे फाइनल हो सकते हैं। दिनचर्या थोड़ी अनियमित रह सकती है लेकिन दिन के अंत में आपको मानसिक संतोष की प्राप्ति होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope 01 July 2026: आज जिनका जन्मदिन है, जानिए उनके लिए कैसा रहेगा आने वाला एक साल?
Aaj Ka Rashifal 01 July 2026: इन राशि के जातकों को मिलेगा धन लाभ, जानें सभी 12 राशियों का आज का भविष्य
Birthday Horoscope 30 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें स्वभाव और करियर के योग
Aaj Ka Rashifal 30 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन भावनात्मक रूप से सुखद रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी सुख-सुविधाओं के साधनों में वृद्धि होगी और जीवन की आवश्यक जरूरतों की पूर्ति आसानी से हो जाएगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को आज वित्तीय मामलों में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। लेनदेन में की गई छोटी सी लापरवाही भी हानि का कारण बन सकती है। कार्यक्षेत्र में कूटनीति से काम लें। आज परिश्रम की अधिकता रहेगी लेकिन शाम तक किसी अतिथि के आगमन से घर का माहौल बदल सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नतिदायक है। यदि आप अपने कारोबार में नई तकनीक का इस्तेमाल करते हैं तो बड़ी तरक्की हो सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और सामाजिक सेवा के कार्यों में भाग लेने से आपको यश की प्राप्ति होगी। आर्थिक संसाधनों में वृद्धि के योग हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का मंत्र है समय के साथ बदलाव। अपनी कार्यशैली में समय के अनुरूप परिवर्तन करना आपके लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के योग बन रहे हैं और आपके महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे होंगे। विरोधियों की चालों से बचकर रहें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को आज दूसरों के निजी मामलों में हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए अन्यथा बेवजह का विवाद हो सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मातृपक्ष से कोई विशिष्ट और शुभ समाचार मिल सकता है जिससे आप लाभान्वित होंगे।
यह भी पढ़ें:- Weekly Horoscope 26 April to 2 May: बुद्ध पूर्णिमा पर महासंयोग! इन 5 राशियों की रातों-रात बदलेगी किस्मत
प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन निवेश के मामले में सतर्क रहने का है। किसी भी नई योजना में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-समझ लें। भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें। व्यर्थ के विवादों को टालने का प्रयास करें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज आय और व्यय के बीच संतुलन बनाना जरूरी है। किसी प्रियजन के साथ हुई मुलाकात लंबे समय तक याद रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। अपने निजी कार्यों के प्रति आपकी लगनशीलता आपको सफलता की ओर ले जाएगी।
मकर राशि
मकर राशि वाले आज अपने नए कार्यों के लिए आवश्यक धन की व्यवस्था करने में सफल रहेंगे। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है उनका ध्यान रखें। मनोरंजन और आमोद-प्रमोद के साधन उपलब्ध रहेंगे और आपके सभी कार्य समय पर पूर्ण हो जाएंगे।
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि के जातकों को आज तालमेल की कमी के कारण कामकाज में कुछ देरी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि कोई पुराना कानूनी या व्यक्तिगत विवाद सुलझने की उम्मीद है। शिक्षा से संबंधित कार्यों में लगे लोगों को लाभ प्राप्त होगा। आज अचानक किसी दूर की यात्रा पर जाने का योग बन सकता है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन उपहार और खुशियां लेकर आया है। पिता या पैतृक पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलने से घर का माहौल उत्साहपूर्ण रहेगा। हालांकि मित्रों से किया गया कोई वादा निभाने में आपको थोड़ी मुश्किल आ सकती है।
व्यापार भविष्य
वैशाख शुक्ल एकादशी को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से बाजार में निम्नलिखित रुझान देखने को मिल सकते हैं:
तेजी: आज तांबा, पीतल और अन्य संबंधित धातुओं के भावों में जोरदार तेजी आने की संभावना है।
स्थिरता: गेहूँ, जौ, चना, उड़द, मूँग और मोठ जैसे अनाजों के भावों में आज स्थिरता या समता बनी रहने का योग है।
सामान्य तेजी: रुई, कपास, सरसों, अरंडी और सींगदाना (मूंगफली) के बाजार में आज सामान्य तेजी देखी जा सकती है।
आज के भाग्यशाली अंक: 9, 5, 1, 8
