Aaj Ka Rashifal: मेष की होगी पुराने मित्र से मुलाकात, मकर को मिलेगा व्यापार में लाभ, पढ़ें सोमवार का राशिफल
Daily Horoscope: सोमवार, 20 जुलाई 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और सफलता के संकेत लेकर आया है। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और व्यापारिक संकेत।
- Written By: अपूर्वा नायक
आज का राशिफल 20 जुलाई 2026 (सौ. डिजाइन फोटो )
Daily Horoscope 20 July 2026: सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं, करियर में प्रगति और आर्थिक लाभ के अवसर लेकर आया है।
कुछ राशियों को व्यापार और नौकरी में सफलता मिलेगी, जबकि कुछ को स्वास्थ्य और खर्चों के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं आज जन्मे बच्चों का भविष्य, सभी 12 राशियों का राशिफल और आज का व्यापारिक संकेत।
आज जन्मे बच्चों का भविष्य
आज जन्म लेने वाले बच्चे स्वस्थ, आकर्षक व्यक्तित्व और विनम्र स्वभाव के होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और भविष्य में नौकरी में अच्छी सफलता प्राप्त करने की संभावना है। उनकी सोच स्वतंत्र होगी तथा वे अपने माता-पिता का सम्मान करते हुए उन्हें सुख देने वाले सिद्ध होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope: 21 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें धन और पारिवारिक भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal: मेष को मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता, मीन के लिए भाग्योदय के योग, पढ़ें मंगलवार का राशिफल
Birthday Horoscope: सालभर मिलेंगे नए अवसर, जानें 20 जुलाई जन्मदिन वालों का वार्षिक राशिफल
Grah Gochar: सूर्य का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, बुध होंगे मार्गी, जानें सप्ताह के बड़े ज्योतिषीय बदलाव
मेष
आज किसी पुराने मित्र या परिचित से मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। कार्यों में थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है। घर में अतिथि के आने की संभावना है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
वृषभ
विरोधियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। नई योजनाओं का विस्तार होगा और प्रगति से जुड़े शुभ समाचार मिल सकते हैं। हालांकि खर्च आय से अधिक रह सकता है।
मिथुन
दैनिक आवश्यकताओं पर खर्च बढ़ सकता है। मनोरंजक यात्रा के योग बन रहे हैं। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। स्थान परिवर्तन या नई जगह जाने की संभावना भी बन सकती है।
कर्क
व्यापार और व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यों में मन लगेगा और संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। हालांकि किसी प्रिय व्यक्ति की बात भावनात्मक रूप से परेशान कर सकती है।
सिंह
आज सफलता केवल मेहनत और समर्पण से मिलेगी। भाग्य आपका साथ देगा और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मानसिक संतोष मिलने से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
कन्या
स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है। आलस्य और थकान महसूस हो सकती है। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
तुला
कानूनी मामलों में कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। विरोधियों पर विजय मिलने के संकेत हैं। प्रियजनों की किसी बात से भावनात्मक कष्ट हो सकता है, लेकिन स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में भाग्य आपका साथ देगा। किसी जरूरी कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। शिक्षा और करियर से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
धनु
धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ में मन लगेगा। सामाजिक कार्यक्रमों या किसी उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है।
मकर
व्यापार और व्यवसाय में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान हो सकता है। परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा और मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है।
कुंभ
दोस्तों के सहयोग से पुराने विवादों का समाधान निकल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक समस्याएं कम होंगी और परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा।
मीन
आज कुछ अप्रत्याशित घटनाएं हो सकती हैं, जिससे कार्यों में मन कम लगेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और दिनचर्या अनुकूल बनी रहेगी। मानसिक चिंताएं दूर होंगी, लेकिन खानपान में संयम बनाए रखना आवश्यक होगा।
ये भी पढ़ें:- Birthday Horoscope: सालभर मिलेंगे नए अवसर, जानें 20 जुलाई जन्मदिन वालों का वार्षिक राशिफल
व्यापार-भविष्य
आज आषाढ़ शुक्ल षष्ठी और हस्त नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, पीतल, लोहा, शेयर, खली, बिनौला, जीरा, धनिया, लाल मिर्च, हल्दी और मैथी के भाव में तेजी के संकेत हैं। वहीं गुड़ और खांड में नरमी देखने को मिल सकती है। आज का भाग्यांक 3715 शुभ माना गया है।
