आज का राशिफल (सौ. सोशल मीडिया)
Today Horoscope 20 December 2025: आज का दिन शनिवार है। जो न्याय एवं कर्मफल के देवता भगवान शनिदेव की पूजा के लिए समर्पित है। मान्यताओं के अनुसार शनि देव को प्रसन्न करने के लिए पूजा के साथ कर्मों का भी विशेष ध्यान रखना पड़ता है।
इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से इस बारे में बाकी राशियों का राशिफल भी।
आज भाग्य आपका साथ देगा। काम में मन लगेगा और किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है, जिससे रुके काम पूरे होंगे। परिवार में उत्साह रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा, लेकिन कार्यभार अधिक रहने से थकान हो सकती है।
वाहन और मशीनरी का उपयोग सावधानी से करें। आय अपेक्षा से कम रह सकती है। परिवार और मित्रों का सहयोग सीमित रहेगा। जोखिम भरे काम और जल्दबाज़ी से बचें।
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में अनुभव की कमी से हल्की परेशानी हो सकती है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में मजबूती दिखेगी। आय के साधन बेहतर होंगे, विवादों से दूर रहें।
अधूरे कार्य पूरे होने के योग हैं। नई योजना लागू कर सकते हैं। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा और धन लाभ संभव है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।
प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ता मजबूत होगा। आय संतुलित रहेगी। छात्रों को मेहनत का फल मिल सकता है।
लकी नंबर: 1 | लकी कलर: पीला
व्यापार में लाभ और पुराना बकाया वापस मिलने की संभावना है। यात्रा अनुकूल रहेगी। कीमती सामान संभालकर रखें। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
आय के स्रोत मजबूत होंगे। कार्य में उन्नति और निवेश से लाभ संभव है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। खरीदारी के योग हैं।
परिवार का सहयोग मिलेगा। घर में मेहमान आ सकते हैं। महिला सहयोग से अटके काम बनेंगे। सम्मान मिलेगा, लेकिन किसी का अपमान न करें।
दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार में निवेश लाभकारी हो सकता है। अनावश्यक बातों से दूर रहकर काम पर फोकस करें। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा।
यात्रा और पिकनिक के योग हैं। तकनीकी कार्यों में सावधानी रखें। शत्रु सक्रिय रह सकते हैं, पारिवारिक विवाद से बचें। खान-पान संतुलित रखें।
आय के नए अवसर बनेंगे। नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। बैंकिंग/शेयर से जुड़े लोगों को लाभ। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। छात्रों के लिए अच्छा दिन।
सरकारी और सामाजिक कार्यों में प्रगति होगी। निजी नौकरी में पदोन्नति पर चर्चा संभव है। वाहन खरीद की योजना बन सकती है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
यह भी पढ़ें–घर की इस दिशा में लगाएं शमी का पौधा, खिंची चली सुख-समृद्धि और खुशहाली