Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Aaj Ka Rashifal 2 May 2026: 2 मई 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Daily Rashifal: 2 मई 2026 का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग प्रभाव लेकर आ रहा है। कहीं सफलता और धन लाभ के योग बन रहे हैं तो कहीं सावधानी बरतने की जरूरत है। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: May 02, 2026 | 12:05 AM

आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Today Rashifal 2 May 2026:  आज से ज्येष्ठ मास का आरंभ हो रहा है, जो धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। साथ ही आज देवर्षि नारद का जन्मोत्सव भी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। वर्ष 2026 में ज्येष्ठ मास की शुरुआत 2 मई, शनिवार से हो रही है। ग्रहों की चाल आज कुछ राशियों के लिए आकस्मिक धन लाभ के द्वार खोल रही है तो कुछ को वाणी पर संयम रखने की सलाह दे रही है। आइए विस्तार से जानते हैं आपकी राशि का हाल।

  • मेष राशि

आज मेष राशि वाले का  दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। किसी पुराने काम में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएंगे। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, बस जल्दबाजी से बचें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और सेहत अच्छी रहेगी।

  • वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए संतुलित रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और सीनियर्स से सराहना मिल सकती है। पैसों के मामले में लाभ होगा, लेकिन फिजूल खर्च से बचें। अपनों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। ओवरथिंकिंग से बचें।

सम्बंधित ख़बरें

Birthday Horoscope: 01 मई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा ये साल? जानिए कब चमकेगी आपकी किस्मत

बुद्ध पूर्णिमा पर तुला राशि में चंद्रमा का गोचर, मेष सहित इन राशियों का होगा भाग्योदय

Birthday Horoscope: 30 अप्रैल को जन्मे लोगों की खुलेगी किस्मत! जानें किन्हें झेलना पड़ सकता है भारी नुकसान

Aaj Ka Rashifal 30 April: अप्रैल के आखिरी दिन धनु राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी! जानें अपनी राशि का हाल

  • मिथुन राशि

आज आपको अपने फैसलों में सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा। काम में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है लेकिन परिवार और पार्टनर का साथ आपको संभाल लेगा। खानपान को ठीक करें।

  • कर्क राशि

आज का दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है। ऑफिस में काम का प्रेशर बढ़ेगा लेकिन आप अपनी समझदारी से सब संभाल लेंगे। रिश्तों में सुधार आएगा। सेहत को लेकर लापरवाही ना करें और आराम के लिए समय निकालें। खुद को समय दें और हर चीज के बारे में इतना ना सोचें।

  • सिंह राशि

आज आपके लिए ग्रोथ के संकेत हैं। कोई नई प्लानिंग सफल हो सकती है। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएंगे और मन प्रसन्न रहेगा।

  • कन्या राशि

आज आपका ध्यान काम पर ही फोकस्ड रहेगा। मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। रिश्तों में छोटी-मोटी गलतफहमियां हो सकती हैं जिन्हें बातचीत से सुलझाया जा सकता है। सेहत सामान्य रहेगी। पार्टनर को आज कहीं घुमाने ले जाएं। खानपान संबंधी आदतें अब सुधार लें।

  • तुला राशि

आज का दिन सावधानी से बिताने का है। किसी भी बड़े फैसले को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। काम में थोड़ा तनाव हो सकता है लेकिन धैर्य बनाए रखें। रिश्तों में समझदारी से काम लें। आज तला-भुना खाने से बचें।

  • वृश्चिक राशि

आज का दिन  वृश्चिक राशि वाले का दिन  मिला-जुला रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। परिवार में थोड़ा तनाव हो सकता है लेकिन समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। कोई नया अवसर सामने आ सकता है। मौके को समय रहते भांप लें। आज लिया गया फैसला आपके आने वाले दिनों को नई दिशा दे सकता है।

  • धनु राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। काम में थोड़ी धीमी गति रह सकती है लेकिन धीरे-धीरे चीजें सुधरेंगी। पैसों से जुड़े मामलों में संतुलन बनाए रखें। रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखना जरूरी होगा। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में सही बैलेंस आप बना लेंगे और इससे कई चीजें आसान होंगी।

  • मकर राशि

आज आपके लिए दिन सकारात्मक रहेगा। नए काम की शुरुआत के संकेत मिल सकते हैं। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अपनों के साथ वक्त बीतेगा। लोगों की बातें सुनकर अपने फैसलों में बदलाव ना करें।

यह भी पढ़ें:–नौकरी में प्रमोशन कैसे मिले? इंक्रीमेंट नहीं मिल रही है क्या करें? आज़मा कर देखिए लाल किताब के ये अचूक उपाय!

  • कुंभ राशि

आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। पैसों को लेकर सोच-समझकर फैसले लें। काम में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें और यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।

  • मीन राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आएगा। लव लाइफ में नजदीकियां बढ़ेगी और काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए लकी है।

व्यापार भविष्य

आज ज्येष्ठ मास की प्रतिपदा तिथि और विशाखा नक्षत्र का प्रभाव से बाजार में निम्नलिखित रुझान देखने को मिल सकते हैं।

तेजी: सोना,चांदी, तांबा, पीतल, आदि धातुओं में आज अच्छी तेजी आने की संभावना है।

आज के भाग्यशाली अंक: 3,7,7,3 है।

Aaj ka rashifal 2 may 2026 horoscope prediction in hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 02, 2026 | 12:05 AM

Topics:  

  • Aaj Ka Rashifal
  • Today Horoscope
  • Zodiac Sign

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.