Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 17 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: करियर, धन और परिवार में किसे मिलेगा लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए सकारात्मक प्रभाव लेकर आने वाला हैं। इस दिन कुछ राशियों को आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jul 17, 2026 | 12:05 AM

आज का राशिफल 17 जुलाई 2026 (सौ. डिजाइन फोटो )

Follow Us
Follow Us:

Daily Horoscope 17 July 2026: शुक्रवार यानी 17 जुलाई का दिन कई राशियों की किस्मत बदलने वाला है। 12 राशियों में से कुछ ऐसी राशियां हैं, जिनके लिए शुक्रवार का दिन करियर, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में काफी सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है।

कुछ जातकों को शुक्रवार के दिन मान सम्मान और आर्थिक लाभ हो सकता है, तो कुछ जातकों को स्वास्थ्य, खर्च और विवादों से सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं कि शुक्रवार के दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दैनिक राशिफल।

आज जन्मे बालक का राशिफल

17 जुलाई को जन्मे बालक निडर, साहसी, महत्वकांक्षी और आकर्षक व्यक्तित्व वाले होंगे। इन बालकों की प्रारंभिक शिक्षा सामान्य रह सकती है, लेकिन इन बालकों को आगे चलकर अच्छी सफलता मिलेगी। इन बालकों के मित्रों की संख्या काफी ज्यादा होगी। आज जन्मे जातकों की सबसे विशेष बात ये होगी कि वे माता पिता का सम्मान करने वाले होंगे।

सम्बंधित ख़बरें

Birthday Horoscope 16 July 2026: वाहन सुख, सम्मान और सफलता के बनेंगे योग, राशि अनुसार पढ़ें वार्षिक भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल

Birthday Horoscope 15 July: यात्रा, लाभ और सफलता के बनेंगे योग, लेकिन साल की शुरुआत में बरतनी होगी सावधानी

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

सभी राशियों का दैनिक राशिफल

मेष

छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य रखें। दिनचर्या अनियमित रह सकती है। मित्रों का सहयोग लाभदायक रहेगा। खानपान में संयम रखें और विवादों से दूरी बनाए रखें।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

वृषभ

विलासिता की वस्तुओं पर अधिक खर्च हो सकता है। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दें। अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन नियमितता बनाए रखने से सफलता मिलेगी।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6

मिथुन

जोखिम वाले कार्यों से नुकसान होने की आशंका है, इसलिए सावधानी बरतें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अधिकारी वर्ग का पूरा सहयोग मिलेगा और मन में संतोष बना रहेगा।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

कर्क

बुजुर्गों के मार्गदर्शन से महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिश्रम अधिक रहेगा, लेकिन परिणाम भी अनुकूल मिलेंगे।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2

सिंह

आज जिस कार्य की शुरुआत करेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। अधूरी योजनाओं को दोबारा शुरू कर सकते हैं। अनावश्यक तनाव से बचें। किसी वरिष्ठ या पूजनीय व्यक्ति की सलाह लाभदायक रहेगी।

शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1

कन्या

बुजुर्गों के मार्गदर्शन से लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापार की योजनाएं सफल होंगी। मानसिक प्रसन्नता और आत्मविश्वास बना रहेगा।

शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 5

तुला

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। विवादित मामले सुलझ सकते हैं। आपकी बुद्धिमानी और सूझबूझ से बिगड़े हुए कार्य भी पूरे हो जाएंगे।

शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6

वृश्चिक

दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। अटके हुए कार्यों को पूरा करने में सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। नियमित दिनचर्या बनाए रखें।

शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 9

धनु

विलासिता और सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। खरीदारी में विशेष रुचि रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3

मकर

कार्यस्थल पर आपके कार्यों को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलेगी। संपत्ति और जमीन से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8

कुंभ

किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। विवाह या रिश्ते से जुड़ी चर्चाओं में सफलता मिल सकती है। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग लाभदायक रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 2

मीन

कार्यक्षेत्र की परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी। परिचित लोगों के कारण कुछ कार्यों में बाधा आ सकती है। आय की तुलना में खर्च अधिक रहेगा। आर्थिक लाभ सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 7

ये भी पढ़ें :- Grah Gochar: जुलाई में सूर्य करेंगे कर्क में प्रवेश, बुध होंगे मार्गी, जानें पूरे महीने के प्रमुख त्योहार

व्यापार भविष्य

आषाढ़ शुक्ल तृतीया पर मघा नक्षत्र के प्रभाव से सोना और चांदी के भाव में लगभग 30 से 40 रुपये तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। धान्य वर्ग में अस्थिरता बनी रहेगी, जबकि कपास, वस्त्र, जूट, पाट और बारदाना के भाव में मंदी के संकेत हैं।

भाग्यांक: 3441

Aaj ka rashifal 17 july 2026 daily horoscope all zodiac signs

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2026 | 12:05 AM

Topics:  

  • Aaj Ka Rashifal
  • Daily Horoscope Today
  • Zodiac Sign

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.