Aaj Ka Rashifal 06 July 2026: सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानिए आज का भविष्यफल
Daily Horoscope 06 July 2026: सोमवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। मेष, कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातकों को सफलता और लाभ के योग हैं, जबकि कई राशियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
- Written By: अपूर्वा नायक
आज का राशिफल 06 जुलाई 2026 (सौ. डिजाइन फोटो )
Daily Horoscope: सोमवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। किसी राशि को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी तो किसी को आर्थिक मामलों में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। वहीं कुछ जातकों को स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
आज जन्मे बालक का फल
आज जन्म लेने वाला बालक स्वभाव से सुंदर, हष्ट-पुष्ट, सुशील और मिलनसार होगा। इसका मन कोमल और भावुक रहेगा। कम बोलने वाला होगा, लेकिन जो भी बोलेगा वह बुद्धिमत्ता से परिपूर्ण होगा। पिता के प्रति विशेष श्रद्धा और सम्मान का भाव रहेगा।
मेष
पारिवारिक आयोजन लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ या शुभ समाचार मिलने के योग हैं। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
Grah Gochar July 2026: कर्क संक्रांति, शनि वक्री और पुष्य नक्षत्र, जानें जुलाई का पूरा ज्योतिषीय कैलेंडर
Birthday Horoscope 05 July 2026: करियर, कारोबार, धन और परिवार में क्या होंगे बदलाव? जानें जन्मदिन का भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 05 July 2026: रविवार का राशिफल, जानें किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
Weekly Horoscope: बुध की वक्री चाल और मंगल गोचर से बदलेंगी 12 राशियों की किस्मत, जानें साप्ताहिक राशिफल
वृषभ
अपने महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दें, अन्यथा परेशानियां बढ़ सकती हैं। वरिष्ठ और अनुभवी लोगों के संपर्क से लाभ मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
मिथुन
विलासिता और सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर अधिक खर्च होने की संभावना है। परिवार के सहयोग से आर्थिक कार्य पूरे होंगे। मनोरंजन के अवसर बढ़ेंगे, हालांकि अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
कर्क
नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। कानूनी मामलों में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आगे बढ़ें, सफलता मिलने के योग हैं। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।
सिंह
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और व्यस्तता बनी रहेगी। नए संपर्क भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे तथा वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा।
कन्या
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से चले आ रहे विवाद सुलझ सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रुके हुए कार्यों में अचानक गति आएगी और मन प्रसन्न रहेगा।
तुला
दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। रुके हुए कार्यों को पूरा करने में मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी और शुभ कार्यों से लाभ प्राप्त होगा।
वृश्चिक
भाग्य आपके पक्ष में रहेगा और नए अवसर प्राप्त होंगे। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, लेकिन अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। जिन लोगों पर भरोसा कर रहे हैं, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता है।
धनु
खानपान और दिनचर्या में अनियमितता के कारण पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। समय और परिस्थितियों को समझकर निर्णय लें। जल्दबाजी से बचना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
मकर
आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग अनुचित लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापार और व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी।
कुंभ
कठोर व्यवहार पारिवारिक तनाव का कारण बन सकता है। नई योजनाएं लाभदायक रहेंगी। अचानक अतिथि के आगमन की संभावना है। साझेदारी के कार्यों में सावधानी बरतें।
ये भी पढ़ें :-
मीन
लंबे समय से अधूरी पड़ी योजना को दोबारा शुरू कर सकते हैं। बुजुर्गों के मार्गदर्शन से लाभ मिलेगा। मातृ पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। संयम और धैर्य के साथ किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी।
व्यापार भविष्य
आषाढ़ कृष्ण षष्ठी एवं पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड, रूई, शक्कर, कपास, जूट, पाट, बारदाना, सन, हैसियन, सोना और चांदी के भाव में तेजी आने की संभावना है।
भाग्यांक : 4110
