Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पौष मास का पहला दिन, मेष, कर्क, मिथुन सहित इन राशियों के लिए बेहद शुभ, बाकी रहें सावधान

आज का राशिफल 05 December 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Dec 05, 2025 | 12:41 AM

आज का राशिफल (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Today Horoscope 05 December 2025: आज का दिन शुक्रवार है जो मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन व्रत रखकर मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ-साथ दान करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। इसके अलावा,आज से पौष मास की शुरुआत भी हो रही है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से इस बारे में बाकी राशियों का राशिफल भी।

मेष से मीन तक, करियर, धन और प्रेम जीवन की भविष्यवाणी

मेष ♈

कार्य क्षेत्र में बदलाव होगा जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। पुराने अधूरे कार्य पुनः आरंभ होंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी। समाज में प्रभाव अनुकूल रहेगा। दूसरों के विवाद में न पड़ें। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। खान-पान पर ध्यान दें, सेहत ठीक नहीं रहेगी।

लकी नंबर: 5 | लकी कलर: केशरी

वृष♉

भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा जिससे कार्य आसानी से पूर्ण होंगे। नौकरी में बॉस के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। धैर्य और समझदारी से कार्य में लाभ मिलेगा। नए प्रोजेक्ट पर विचार हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, पत्नी के द्वारा धन लाभ होगा।

लकी नंबर: 1 | लकी कलर: हरा

मिथुन♊

यात्रा लाभकारी रहेगी। संवाद करते समय सोच-समझकर बात करें, विवाद हो सकता है। धन लाभ के लिए उत्तम दिन रहेगा। परिवार के सदस्य आपकी बातों को महत्व देंगे। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। नए कार्य की योजना बन सकती है। निर्णय क्षमता मजबूत होगी।

लकी नंबर: 7 | लकी कलर: फिरोज़ा

कर्क ♋

मानसिक और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। थोड़े परिश्रम में अधिक लाभ मिलेगा। परिवार के बुजुर्गों की बात सुनें। कार्य आसानी से हल होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है, प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, सर्दी-जुकाम परेशान कर सकता है।

लकी नंबर: 2 | लकी कलर: संतरी

सिंह ♌

रचनात्मक कार्य से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में प्रभाव मजबूत रहेगा। दूसरों की कही बातों पर ध्यान न दें। राजनीतिक क्षेत्र में नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। मान-सम्मान प्राप्त होगा। सरकारी दस्तावेज सुरक्षित रखें। करियर में सकारात्मक लाभ होगा।

लकी नंबर: 6 | लकी कलर: संतरी

कन्या♍

परिश्रम का परिणाम तुरंत सकारात्मक नहीं मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी पर भरोसा न करें। सहकर्मियों की मनमानी से परेशानी हो सकती है। आपका अनुभव आपको उन्नति दिलाएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

लकी नंबर: 4 | लकी कलर: भूरा

तुला♎

कार्य क्षेत्र में संतुलन बनाए रखें, परिणाम सकारात्मक मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। अचानक किसी व्यक्ति से मुलाकात होगी। आय के स्रोत ठीक रहेंगे। नौकरी में अधिकारियों से तालमेल अच्छा रहेगा। वाणी में सुधार करें। पत्नी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।

लकी नंबर: 6 | लकी कलर: बैंगनी

वृश्चिक ♏

दूसरों के कार्य में दखल न दें। अपने कार्य को मेहनत से पूरा करें। व्यर्थ की बातों में न पड़ें। नई योजना पर काम करने की संभावना है। प्रेम संबंधों में प्रसन्न रहेंगे। जोखिम और जमानत से जुड़े कार्यों से दूर रहें। चिंता बनी रहेगी।

लकी नंबर: 9 | लकी कलर: गुलाबी

धनु ♐

टेक्निकल कार्य में लाभ होगा। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो ध्यान दें। मनपसंद भोजन मिलेगा। भाग्य का साथ रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। अधिकारी से सम्मान प्राप्त होगा। आपके प्रभाव से सबकुछ ठीक चलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

लकी नंबर: 6 | लकी कलर: आसमानी

मकर♑

आय ठीक रहेगी। शत्रु नुकसान करने की कोशिश करेंगे। महंगी वस्तुओं पर ध्यान दें, गुम या चोरी हो सकती है। प्रभावशाली व्यक्ति से बातचीत होगी। व्यापार में लाभ होगा। विवाद से दूर रहें। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। धैर्य रखें, पार्टनर का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

लकी नंबर: 2 | लकी कलर: नीला

कुंभ ♒

प्रेम संबंधों के लिए उत्तम दिन रहेगा। पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। नौकरी में आपका प्रभाव मजबूत रहेगा। कार्य समय से पहले पूरा करेंगे। परिवार के साथ बैठकर बातचीत होगी, सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। धन लाभ होगा।

लकी नंबर: 1 | लकी कलर: बैंगनी

मीन♓

कानून से जुड़े कार्यों में लाभ होगा। स्थायी संपत्ति का लाभ मिलेगा। नई नौकरी के लिए आवेदन किया है तो ऑफर मिल सकता है। कार्य का बोझ अधिक रहेगा जिससे थकान महसूस होगी। परिवार में सभी सदस्य खुश रहेंगे। नए कार्य का आरंभ हो सकता है। आपकी प्रतिभा मजबूत होगी।

लकी नंबर: 8 | लकी कलर: पीला

Aaj ka rashifal 05 december 2025 today horoscope insights for your lucky zodiac sign

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 05, 2025 | 12:41 AM

Topics:  

  • Aaj ka Rashifal
  • Daily Horoscope
  • Today Horoscope

सम्बंधित ख़बरें

1

पौष माह में कर लें बस ये पांच उपाय, फिर देखिए कैसे करवट लेगी किस्मत

2

पौष के महीने अपनी राशि अनुसार करें इन वस्तुओं का दान, पलट जाएगी किस्मत!

3

शुक्रवार से पौष का महीना शुरू, इस माह बिल्कुल न करें ये गलतियां

4

साल 2025 की ‘अंतिम शिवरात्रि’ की तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त नोट कीजिए

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.