गणेश चतुर्थी 2025: गणपति स्थापना के लिए बन रहे हैं दुर्लभ शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Rules of Ganpati Sthapana: इस साल गणेश चतुर्थी पर कई दुर्लभ और मंगलकारी शुभ योग बन रहे हैं, जिससे गणपति बप्पा की पूजा का फल कई गुना बढ़ जाएगा। इस बार गणेश चतुर्थी बुधवार से शुरू हो गयी है।
- Written By: दीपिका पाल
गणपति स्थापना (सौ. सोशल मीडिया)
Ganesh Chaturthi Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में गणेश महोत्सव का विशेष महत्व है, जो पूरे देश और विदेश में बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। खासकर, महाराष्ट्र और गुजरात में इस पर्व की धूम देखते ही बनती है। इस साल गणेश चतुर्थी पर कई दुर्लभ और मंगलकारी शुभ योग बन रहे हैं, जिससे गणपति बप्पा की पूजा का फल कई गुना बढ़ जाएगा। इस बार गणेश चतुर्थी बुधवार से शुरू हो रही है, जो स्वयं गणेश जी का दिन है, इसे बेहद शुभ माना जा रहा है।
गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, गणेश चतुर्थी तिथि की शुरुआत 26 अगस्त 2025 की दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से होगी और यह तिथि 27 अगस्त की दोपहर 03 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना और पूजा के लिए सबसे शुभ दिन 27 अगस्त 2025 है। इस दिन गणेश भक्त सुबह या दोपहर के शुभ मुहूर्त में बप्पा को अपने घर ला सकते हैं। वहीं, गणपति का विसर्जन 6 सितंबर 2025 को अनंत चतुर्दशी के दिन होगा।
गणेश जी को घर में स्थापित करने का सबसे उत्तम समय मध्याह्न काल माना गया है, क्योंकि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार गणेश जी का जन्म इसी समय हुआ था। इस वर्ष गणेश जी की मध्याह्न पूजा का शुभ मुहूर्त 27 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजकर 05 मिनट से दोपहर 01 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इस प्रकार भक्तों को उनकी पूजा के लिए लगभग ढाई घंटे का समय मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Sankashti Chaturthi 2026 : जून में कब है विभुवन संकष्टी चतुर्थी? नोट कर लें सही तारीख और चंद्रोदय का समय
Varda Chaturthi Upay: 20 मई को है अधिक मास की वरदा चतुर्थी, श्रीगणेश जी की विधिवत पूजा से घर आएगी खुशहाली
Varada Chaturthi Rules: वरदा चतुर्थी पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना नाराज़ हो सकते हैं गणपति बप्पा
आज है एकदंत संकष्टी चतुर्थी 2026, आर्थिक तंगी से दूर करेगा ‘ऋणमुक्ति स्तोत्र’, यहां से करें नोट
गणेश चतुर्थी 2025 के शुभ योग
इस साल गणेश चतुर्थी पर चार शुभ योगों का अद्भुत संयोग बन रहा है:
शुभ योग: इस योग में शुरू किए गए सभी कार्य शुभ फल देते हैं।
शुक्ल योग: यह योग सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है।
सर्वार्थ सिद्धि योग: इस योग में की गई पूजा-अर्चना से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
रवि योग: यह योग नकारात्मकता को दूर करता है और शुभता लाता है।
इन शुभ योगों के साथ-साथ इस दिन हस्त नक्षत्र और चित्रा नक्षत्र भी रहेगा, जो पूजा के महत्व को और भी बढ़ा देगा।
गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त (सौ.सोशल मीडिया)
पंचांग और शुभ मुहूर्त
सूर्योदय: सुबह 06:28 बजे
सूर्यास्त: शाम 06:14 बजे
चन्द्रोदय: सुबह 08:52 बजे
चंद्रास्त: शाम 08:28 बजे
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 03:58 बजे से 04:43 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 01:58 बजे से 02:49 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:14 बजे से 06:36 बजे तक
निशिता मुहूर्त: रात 11:28 बजे से 12:13 बजे तक
गणेश चतुर्थी 2025 के शुभ योग (सौ.सोशल मीडिया)
गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त
गणेश प्रतिमा का विसर्जन अनंत चतुर्दशी के दिन किया जाता है। इस वर्ष 6 सितंबर 2025 को गणेश विसर्जन के लिए दो शुभ मुहूर्त हैं:
पहला शुभ मुहूर्त: शाम 06:37 बजे से रात 08:02 बजे तक।
दूसरा शुभ मुहूर्त: रात 09:28 बजे से अगली सुबह 01:45 बजे तक।
ये भी पढ़ें-‘गणेश चतुर्थी’ से मेष और वृश्चिक समेत इन 5 राशि के जातकों के भाग्योदय का समय शुरू
इन शुभ मुहूर्तों में गणपति बप्पा की विदाई कर भक्त उनसे अगले वर्ष फिर से आने की कामना करते हैं। गणेश चतुर्थी का यह पावन पर्व भक्तों के लिए सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आता है।
