रामायण के रोचक प्रसंग: चित्रकूट से पंचवटी और रामेश्वरम तक… जानिए प्रभु श्रीराम के वनवास की पूरी कहानी

Ram Van Gaman Path: भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास की शुरुआत अयोध्या से हुई थी। श्रीराम ने 14 वर्ष के वनवास में कहां-कहां समय बिताया? जानें अयोध्या से चित्रकूट, रामेश्वरम और लंका तक की यात्रा।
Interesting Episodes from the Ramayana
रामायण के रोचक प्रसंग(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास की शुरुआत अयोध्या से हुई थी।

  • तमसा नदी, श्रृंगवेरपुर और प्रयागराज यात्रा के शुरुआती पड़ाव माने जाते हैं।

  • चित्रकूट में भरत मिलाप और चरण पादुका का प्रसंग जुड़ा है।

  • पंचवटी में माता सीता के हरण और जटायु-रावण युद्ध की कथा आती है।

  • किष्किंधा में श्रीराम की हनुमान और सुग्रीव से भेंट हुई।

  • लंका में रावण का वध करने के बाद श्रीराम माता सीता के साथ अयोध्या लौटे।

Ram Van Gaman Path Story: भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास की कहानी कौन नहीं जानता होगा। वनवास कथा रामायण के सबसे महत्वपूर्ण प्रसंगों में से एक है। वैसे तो श्रीराम के भक्त उनके जीवन से जुड़े हर कथा का ज्ञान रखते है। ऐसे में हमारा यह लेख पाठको के लिए कुछ नया नहीं होगा।

हम अपने इस लेख के माध्यम से पाठको को भगवान श्रीराम के हर उस महत्वपुर्ण हिस्से से अवगत कराना चाहते है जिससे श्रीराम के भक्तो को उनके जीवन के आदर्शों और उनके जीवन से मिलने वाली सीख पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे। यह लेख भगवान श्रीराम के जीवन के उस हिस्से पर जुड़ा है, जिसमें उन्होंने अपने पिता की आज्ञा का पालन करते हुए 14 वर्षो का वनवास स्वीकार किया और अनगिनत कठिनाइयों के बावजूद उनके कदम नहीं डगमगाए।

रामायण में वर्णित प्रसंगों के अनुसार वनवास के दौरान प्रभु श्रीराम ने माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या से निकलकर उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक की यात्रा की। राम वनगमन पथ के नाम से पहचाने जाने वाले इन स्थानों को आज भी श्रद्धालु आस्था के साथ याद करते हैं। इस यात्रा में कई नदियां, वन, ऋषि-मुनियों के आश्रम और धार्मिक स्थल जुड़े हुए हैं।

Interesting Episodes from the Ramayana
Vrat Tyohar List: दिसंबर में व्रत-त्योहारों की लगेगी झड़ी; धनु संक्रांति के साथ शुरू होगा खरमास, देखें लिस्ट

मान्यता है कि वनवास के दौरान श्रीराम ने निषादराज गुह, महर्षि भारद्वाज, महर्षि अत्रि, माता अनुसूया, महर्षि अगस्त्य, माता शबरी, हनुमान और सुग्रीव सहित अनेक पात्रों से भेंट की। इसी यात्रा के दौरान पंचवटी में माता सीता का हरण हुआ और आगे चलकर किष्किंधा में वानर सेना का सहयोग मिला। इसके बाद श्रीराम रामेश्वरम पहुंचे और रामसेतु के रास्ते लंका जाकर रावण का वध किया। आइए जानते हैं भगवान श्रीराम के वनवास से जुड़े प्रमुख पड़ावों के बारे में जिनका वजूद आज भी मौजूद है-

तमसा नदी के किनारे बिताई पहली रात

वनवास मिलने के बाद भगवान श्रीराम माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या से निकले। यात्रा के शुरुआती पड़ावों में तमसा नदी का उल्लेख मिलता है। मान्यता के अनुसार, अयोध्या से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित इस नदी के किनारे उन्होंने वनवास की पहली रात बिताई थी।

इसके बाद वे श्रृंगवेरपुर पहुंचे, जहां निषादराज गुह से उनकी भेंट हुई। यहां केवट की सहायता से श्रीराम ने गंगा नदी पार की। आगे बढ़कर वे प्रयागराज पहुंचे और त्रिवेणी संगम के निकट महर्षि भारद्वाज के आश्रम में दर्शन किए।

चित्रकूट में भरत से हुई भावुक मुलाकात

प्रयागराज से आगे बढ़कर भगवान श्रीराम चित्रकूट पहुंचे। यहां मंदाकिनी नदी के किनारे उन्होंने निवास किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार, चित्रकूट में ही भरत उनसे मिलने पहुंचे थे और अयोध्या वापस लौटने का आग्रह किया था।

हालांकि श्रीराम ने पिता दशरथ के वचन का पालन करते हुए वनवास पूरा करने का निर्णय लिया। इसके बाद भरत उनकी चरण पादुका लेकर अयोध्या लौटे और उन्हें सिंहासन पर स्थापित कर राज्य का संचालन किया।

चित्रकूट और आसपास के क्षेत्रों में महर्षि अत्रि तथा माता अनुसूया के आश्रम से जुड़े प्रसंग भी प्रचलित हैं। इन स्थानों को राम वनगमन यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ावों में गिना जाता है।

Interesting Episodes from the Ramayana
Ekadashi 2026: मार्गशीर्ष माह में 2 खास एकादशी; तारीख को लेकर न हों भ्रमित, यहां जानें सही दिन और मुहूर्त
चित्रकूट में भरत से हुई भावुक मुलाकात
चित्रकूट में भरत से हुई भावुक मुलाकात(सोर्स- सोशल मीडिया)

दंडकारण्य के जंगलों में बीते वनवास के कई वर्ष

चित्रकूट से आगे बढ़कर श्रीराम दंडकारण्य के वन क्षेत्र में पहुंचे। रामायण में इस विशाल वन क्षेत्र का विस्तार वर्तमान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों तक बताया जाता है।

वनवास के दौरान श्रीराम ने यहां अनेक ऋषि-मुनियों के आश्रमों में समय बिताया। महर्षि अत्रि, माता अनुसूया और महर्षि अगस्त्य से जुड़े प्रसंग भी इसी यात्रा से संबंधित हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्रीराम ने वन क्षेत्र में ऋषियों की रक्षा और राक्षसों के अत्याचार से उन्हें मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया था।

पंचवटी में हुआ सीता हरण

दंडकारण्य के बाद भगवान श्रीराम गोदावरी नदी के किनारे स्थित पंचवटी पहुंचे। वर्तमान में पंचवटी महाराष्ट्र के नासिक क्षेत्र में स्थित है। रामायण के अरण्यकांड में इस स्थान का विशेष उल्लेख मिलता है। यहीं लक्ष्मण ने शूर्पणखा की नाक काटी थी।

इसके बाद खर-दूषण का वध हुआ। इसी क्षेत्र में रावण ने छल से माता सीता का हरण किया। जटायु ने माता सीता को बचाने के लिए रावण से युद्ध किया, लेकिन गंभीर रूप से घायल हो गए।

नासिक के पास ताकेड़ गांव स्थित सर्वतीर्थ को भी जटायु से जुड़े प्रसंगों के कारण महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि यहीं श्रीराम को जटायु से माता सीता के हरण की जानकारी मिली और उन्होंने जटायु का अंतिम संस्कार किया।

शबरी के आश्रम से ऋष्यमूक पर्वत तक पहुंचे श्रीराम

माता सीता की खोज में श्रीराम और लक्ष्मण दक्षिण दिशा की ओर आगे बढ़े। इस यात्रा में पंपा नदी के पास माता शबरी के आश्रम का प्रसंग आता है। रामायण में शबरी की भक्ति और उनके द्वारा श्रीराम को बेर अर्पित करने की कथा विशेष रूप से प्रसिद्ध है।

Interesting Episodes from the Ramayana
नर्मदा परिक्रमा 2026: मां नर्मदा की महिमा अपरंपार, दर्शन मात्र से मिलता है पुण्य, परंपराओं के बारे में जानिए

इसके बाद श्रीराम ऋष्यमूक पर्वत पहुंचे, जहां उनकी भेंट हनुमान और सुग्रीव से हुई। किष्किंधा क्षेत्र में सुग्रीव के साथ उनकी मित्रता हुई और वानर सेना का सहयोग प्राप्त हुआ। इसी दौरान बाली वध का प्रसंग भी जुड़ा हुआ है। किष्किंधा का वर्तमान कर्नाटक के हम्पी क्षेत्र रामायण से जुड़े धार्मिक और सांस्कृतिक प्रसंगों के कारण प्रसिद्ध है।

रामेश्वरम में की भगवान शिव की पूजा

माता सीता की खोज और लंका जाने की तैयारी के दौरान श्रीराम वानर सेना के साथ तमिलनाडु के रामेश्वरम पहुंचे। धार्मिक मान्यता के अनुसार, लंका पर चढ़ाई से पहले उन्होंने यहां भगवान शिव की पूजा की और शिवलिंग की स्थापना की।

इसके बाद धनुषकोडी के निकट समुद्र पर नल और नील की सहायता से रामसेतु के निर्माण का प्रसंग मिलता है। रामायण के अनुसार इसी सेतु के रास्ते वानर सेना लंका पहुंची थी। रामेश्वरम और धनुषकोडी आज भी रामायण से जुड़े प्रमुख तीर्थस्थलों में गिने जाते हैं।

रामेश्वरम में की भगवान शिव की पूजा
रामेश्वरम में की भगवान शिव की पूजा(सोर्स- सोशल मीडिया)

लंका में रावण का वध कर माता सीता को कराया मुक्त

रामसेतु पार करने के बाद भगवान श्रीराम वानर सेना के साथ लंका पहुंचे। यहां रावण और उसकी सेना के साथ युद्ध हुआ। युद्ध में रावण सहित उसके प्रमुख सहयोगियों का अंत हुआ और माता सीता को मुक्त कराया गया।

रामायण की कथा के अनुसार, विजय के बाद भगवान श्रीराम माता सीता और लक्ष्मण के साथ पुष्पक विमान से अयोध्या लौटे। इसी वापसी और उनके राज्याभिषेक से रामायण का एक महत्वपूर्ण अध्याय पूरा होता है।

भगवान श्रीराम के वनवास से जुड़े प्रमुख स्थान

  • तमसा नदी: वनवास की पहली रात बिताने से जुड़ा स्थान।

  • श्रृंगवेरपुर: निषादराज गुह से भेंट और गंगा पार करने का प्रसंग।

  • प्रयागराज: महर्षि भारद्वाज के आश्रम और त्रिवेणी संगम से जुड़ा पड़ाव।

  • चित्रकूट: वनवास के दौरान निवास और भरत मिलाप का प्रसंग।

  • दंडकारण्य: ऋषि-मुनियों के आश्रम और वनवास के कई प्रसंग।

  • पंचवटी: शूर्पणखा, जटायु और सीता हरण की कथा।

  • शबरी आश्रम: श्रीराम और माता शबरी की भक्ति का प्रसंग।

  • किष्किंधा: हनुमान और सुग्रीव से भेंट तथा वानर सेना का सहयोग।

  • रामेश्वरम: भगवान शिव की पूजा और शिवलिंग स्थापना की मान्यता।

  • धनुषकोडी: रामसेतु निर्माण से जुड़ा स्थान।

  • लंका: रावण वध और माता सीता की मुक्ति का प्रसंग।