Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ram Navami 2026 की पूजा में लगाएं भोग में ये चीज़ें, श्रीराम होंगे प्रसन्न, मिलेगा विशेष आशीर्वाद

Lord Ram: भगवान श्रीराम की पूजा में विशेष भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और भक्ति भाव से फल, मिठाई, खीर, पंचामृत और तुलसी युक्त प्रसाद चढ़ाने से भगवान श्रीराम प्रसन्न होते हैं।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Mar 27, 2026 | 05:20 PM

भगवान श्रीराम(सौ.AI)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ram Navami 2026 Bhog Items: 27 मार्च को राम नवमी का महापर्व मनाया जा रहा हैं। यह महापर्व केवल भगवान श्रीराम के जन्म का उत्सव ही नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक स्वाद का सुंदर संगम भी है। इस दिन घर-घर में सात्विक और शुद्ध भोग जैसे पंजीरी, खीर और हलवा बनाए जाते हैं, जिन्हें पहले भगवान को अर्पित कर प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।

ये व्यंजन न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद भी मानी जाती हैं। अगर आप इस राम नवमी कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो 5 आसान और पारंपरिक भोग रेसिपीज आपके त्योहार को और भी खास बना सकती हैं।

प्रभु राम को लगाएं इन 5 चीजों का भोग

  • पंजीरी का भोग

पंजीरी एक साधारण और जल्दी बनने वाला भोग है। इसे बनाना भी काफी आसान होता है। इसके लिए आपको घी में गेहूं के आटे को हल्का रंग चेंज होने तक भून लें। अब इसमें पिसी हुई चीनी मिलाएं। इसके साथ ही गरी का बुरादा, कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची का पाउडर ऐड करें। प्रसाद के लिए ये सबसे अच्छा मानी जाती है।

सम्बंधित ख़बरें

Bada Mangal: ज्येष्ठ का दूसरा बड़ा मंगल आज, संकटमोचन को प्रसन्न करने का महायोग, बस इस विधि से करें पूजा!

Second Bada Mangal: साल 2026 का दूसरा ‘बड़ा मंगल’ 12 मई को, चुपचाप कर लें ये अचूक उपाय, होगा मंगल ही मंगल!

Adhik Maas: 17 मई से शुरू हो रहा है अधिक मास, इन वस्तुओं के दान-धर्म से मिटेंगे जन्मों के पाप

वैवाहिक क्लेश से हैं परेशान, तो सोमवार के दिन महादेव को अर्पित करें ये 4 वस्तुएं, खुशहाल हो जाएगा जीवन!

  • साबूदाना खीर का भोग

राम नवमी पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के लिए भोग में बनाए साबूदाने की खीर। जिन लोगों ने व्रत रखा है वो लोग इसका सेवन कर सकते हैं।

इसे बनाने के लिए मीडियम साइज के साबूदाने को दो घंटे के लिए भिगो दें। फिर इसे दूध में पका लें। पूरी तरह से यह गाढ़ा होने लगे, तो इसमें चीनी, इलायची पाउडर और घी में रोस्ट किए हुए ड्राई फ्रूट्स डालें। यदि आप थोड़ा रिच फ्लेवर देना चाहती हैं तो खोया भी डाल सकती हैं।

  • पंचामृत का भोग

पूजा-पाठ हो या फिर व्रत में पंचामृत जरुर बनाया जाता है। हिंदू धर्म में पंचामृत जरुर बनाया जाता है। इसको बनाने के लिए आपको दूध, दही, घी, शहद, चीनी, ड्राई फ्रूट्स और तुलसी के पत्तों को एक बड़े बर्तन मिला लें। इसको आप प्रभु राम को भोग लगा सकते हैं और व्रत में खाया जा सकता है।

  • नारियल लड्डू

नारियल से बने लड्डू भी प्रसाद के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान होता है। इसको बनाने के लिए सबसे पहले नारियल का बुरादा को थोड़े से घी में भून लें। इसको अब दूध में तब तक पकाएं जब तक ये बाइंड न होने लगे। अब इसमें कंडेस्ड मिल्क या चीनी मिलाएं। अब इसके छोटे-छोटे लड्डू बना लें।

यह भी पढ़ें:- राम नवमी 2026: राशि अनुसार करें ये खास उपाय, प्रभु श्री राम की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

  • सूजी की खीर

भोग के लिए आप सूजी की खीर बना सकते हैं। इसको बनाना बेहद आसान है। सबसे पहले सूजी को घी में हल्का भून लें। अब इसमें दूध डालकर पका लें। इसके बाद चीनी और इलायची डालें। ये खीर जल्दी बनती है और सभी को पसंद भी काफी आएगी।

Ram navami 2026 puja bhog items shri ram blessings special aashirwad

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 26, 2026 | 06:53 PM

Topics:  

  • Lord Ram
  • Ram Navami
  • Ramnavami
  • Religion News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.