Raksha Bandhan Shubh Muhurat: 28 अगस्त को बांधें राखी, चंद्र ग्रहण के बीच जानें शुभ मुहूर्त और जरूरी नियम

Raksha Bandhan 2026 Muhurat: कब है रक्षाबंधन? जानें 28 अगस्त को पड़ने वाले पूर्णिमा तिथि पर किस समय अंतराल में ही राखी बांधना होगा शुभ, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और चंद्र ग्रहण से जुड़ी जरूरी बातें।
Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat
रक्षाबंधन मुहूर्तफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Raksha Bandhan Ka Shubh Muhurat: रक्षाबंधन 2026 को लेकर तारीख और शुभ मुहूर्त को लेकर लोगों के बीच बहुत असमंजस है। इस बार सावन माह की पूर्णिमा तिथि दो तारीखों में पड़ रही है और रक्षाबंधन के दिन ही साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी होने वाला है। ऐसे में रक्षाबंधन कब है, राखी कब बांधें और शुभ मुहूर्त का समय क्या है, जैसी जानकारी के बारे में जानिए।

रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त कब है?

इस साल रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त सुबह 9 बजकर 8 मिनट से शुरु होगी और 28 अगस्त सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर समाप्त होगी। इसी वजह से 27 और 28 अगस्त को लेकर भ्रम का स्थिति बनी हुई है, लेकिन भारत में राखी का त्योहार 28 अगस्त को ही मनाया जाएगा।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5:57 बजे से लेकर 9:48 बजे तक है। यह समय करीब 3 घंटे 51 मिनट का है। पंचांग के अनुसार इस दिन भद्रा सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगी। इसके बाद राहु काल प्रारभं हो जाएगा।

रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण

28 अगस्त को ही साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। यह 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा और इसे गहरा आंशिक चंद्र ग्रहण बताया जा रहा है। हालांकि ग्रहण के दौरान चंद्रमा भारत में क्षितिज के नीचे रहेगा, इसलिए यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

क्या भारत में लगेगा सूतक?

भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई न देने के कारण भारत में सूतक काल को लेकर अलग-अलग धार्मिक मत शामिल हैं। कुछ पंचांग के अनुसार भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देने से सामान्य रूप से सूतक मान्य नहीं होगा। वहीं कुछ धार्मिक परंपराओं को मानने वाले परिवार ग्रहण से जुड़े नियमों का पालन करते हैं। इसलिए अपने स्थानीय पंचांग के अनुसार निर्णय लेना उचित रहेगा।

राहु काल का भी रखें ध्यान

राखी बांधते समय केवल ग्रहण ही नहीं, बल्कि राहु काल और भद्रा जैसे समय को भी पंचांग में देखा जाता है। अलग-अलग शहरों में सूर्योदय और स्थानीय गणना के कारण शुभ समय में कुछ अंतर होता है। इसलिए स्थानीय पंचांग के अनुसार चीजों को करना बेहतर रहेगा।

राखी बांधने से पहले करें ये तैयारी

राखी की थाली में राखी, रोली या कुमकुम, अक्षत, दीपक और मिठाई रखें। भाई को शुभ दिशा में बैठाकर पहले तिलक लगाएं, अक्षत लगाएं और आरती करें। इसके बाद शुभ मुहूर्त में राखी बांधकर भाई की सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करें।

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat
Raksha Bandhan 2026: 27 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, चंद्र ग्रहण और राहुकाल के बीच जानें कब बांधें राखी

रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त

  • रक्षाबंधन- 28 अगस्त 2026, शुक्रवार

  • पूर्णिमा तिथि- 27 अगस्त सुबह 9:08 बजे से 28 अगस्त सुबह 9:48 बजे तक

  • राखी बांधने का शुभ मुहूर्त- सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक

  • चंद्र ग्रहण- 28 अगस्त 2026

  • राहु काल- 28 अगस्त को सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:22 बजे तक

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com