अपनी राशि के अनुसार रंग चुनकर खेलें होली, गलत रंग से हो सकता है दुष्प्रभाव
होली का त्योहार न केवल आपके लिए खुशियां लेकर आता है, बल्कि इस दिन राशि के अनुसार अगर आप रंगों का इस्तेमाल करते हैं तो ग्रह दोष भी दूर होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आपकी राशि के मुताबिक कौन सा रंग आपके लिए शुभ है -
- Written By: सीमा कुमारी
राशि के अनुसार खेले होली (सौ.सोशल मीडिया)
Holi 2025 : 14 मार्च 2025 को रंगों का त्यौहार होली पूरे देशभर में मनाया जाएगा। होली का त्योहार हर व्यक्ति के जीवन में उमंग और उत्साह लेकर आता है। कहा जाता है कि इस दिन दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं। साथ ही धार्मिक दृष्टि से भी इस दिन को हिन्दू धर्म में बहुत शुभ माना गया है।
फाल्गुन पूर्णिमा के दिन मनाये जाने वाला होली का त्योहार न केवल आपके लिए खुशियां लेकर आता है, बल्कि इस दिन राशि के अनुसार अगर आप रंगों का इस्तेमाल करते हैं तो ग्रह दोष भी दूर होते हैं। ऐसे में होली पर अपनी राशि के मुताबिक रंगों से होली खेलना आपके लिए शुभ फलदायी हो सकता है। आइए जानते हैं आपकी राशि के मुताबिक कौन सा रंग आपके लिए शुभ है –
राशि के मुताबिक होली के लिए शुभ रंग :
सम्बंधित ख़बरें
Father’s Day 2026: इन 5 राशियों के पुरुष बनते हैं सबसे अच्छे पिता, बच्चों के लिए कर गुजरते हैं कुछ भी
Birthday Horoscope 21 June 2026: आज जन्मे बच्चे नौकरी में हासिल करेंगे बड़ा मुकाम, जानें कैसा होगा इनका करियर
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: कर्क राशि वालों को मिलेगा पुरस्कार लाभ,जानें रविवार का भाग्यफल
Birthday Horoscope 20 June 2026: आज जन्मे बच्चे कला के क्षेत्र में रचेंगे इतिहास, जानें कैसा होगा इनका करियर
मेष राशि
सबसे पहले बात करते हैं मेष राशि की। मेष राशि के स्वामी मंगल हैं, जबकि शनि मंगल के शत्रु माने गए हैं। ऐसे में मेष राशि वालों जातकों को काले और नीले रंग से परहेज करना चाहिए। इनके लिए लाल रंग से होली खेलना शुभ होता है। इसके अलावा, आप गुलाबी और पीले रंग से भी होली सकते हैं।
वृषभ राशि
अगर बात वृषभ राशि की करें तो, वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। ग्रह के मुताबिक, वृषभ राशि के जातकों वालों के लिए सफेद या चमकीले रंग से होली खेलना शुभ हो सकता है। इसके अलावा, आसमानी और नीले रंग का भी आपके लिए शुभ हो सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। ऐसे में मिथुन राशि वालों के लिए हरे रंग से होली खेलना शुभ हो सकता हैं। इसके अलावा, मिथुन राशि के जातक गुलाबी, पीला, नारंगी और आसमानी रंग से होली खेलना भी शुभ रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा होते हैं। चंद्रमा को जल का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में कर्क राशि के जातकों को होली खेलने के दौरान पानी का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए।
सिंह राशि
सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी हैं। सूर्य की प्रभाव वाली राशि के लोगों को लाल, गुलाबी या नारंगी रंग से होली खेलना अच्छा होता है। हरा और पीला रंग भी अच्छा है। आपके लिए काले और नीले रंग से दूर रहना ही अच्छा होता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी बुध है। ऐसे में कन्या राशि वालों को हरे रंग से होली खेलनी चाहिए। हरा रंग उनके लिए शुभ होता है। इसके अलावा पीला, नारंगी और गुलाबी रंग भी इनके लिए शुभ होता है।
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र होते हैं। ऐसे में उनके लिए सफेद रंग शुभ माना जाता है। वैसे गुलाबी और सिल्वर रंग भी तुला राशि वालों के लिए अच्छा होता है। आप पीले रंग से परहेज कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल होते हैं। वृश्चिक राशि वालों के लिए लाल रंग से होली खेलना शुभ होता है। इसके साथ ही गुलाबी रंग भी आपके लिए अच्छा होगा। नीला या काला रंग आपके लिए शुभ नहीं है।
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं। ऐसे में धनु राशि वाले लोगों के लिए पीले और केसरी रंग से होली खेलना फायदेमंद होता हैं। आपके लिए नारंगी रंग भी शुभ हैं। आपको काले रंग से होली खेलने से परहेज करना चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी न्याय के देवता शनि हैं। अगर आपको शनि देव को खुश करना है तो आपके लिए काले और नीले रंग से होली खेलना शुभ होगा। काले रंग से आमतौर पर होली नहीं खेलनी चाहिए, इसलिए हरे और फिरोजी रंग का उपयोग किया जा सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी भी शनि होते हैं। ऐसे में आपके लिए भी काला और नीला रंग शुभ है। नीले रंग के अलावा फिरोजी और हरा रंग भी आपके लिए अच्छा है, लेकिन काले रंग का उपयोग कम ही करें।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
मीन राशि
मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। शुभ फल की प्राप्ति और देव गुरु को प्रसन्न करने के लिए आपको पीले रंग से होली खेलनी चाहिए। नारंगी रंग से होली खेलना भी आपके लिए अच्छा रहेगा।
