पितृपक्ष में अवश्य खरीदें पितरों के लिए ये 5 वस्तुएं, श्राद्ध-तर्पण में करें उपयोग, मिलेगा पूर्वजों का विशेष आशीर्वाद
हिंदू धर्म में पितृपक्ष विशेष महत्व रखता है। पितृपक्ष के दौरान वंशजों द्वारा किया जाने वाला अनुष्ठान है जिसके द्वारा पितरों एवं पूर्वजों की आत्मा की शांति एवं पूर्वजों का आशीर्वाद पाने के लिए पूजा-पाठ आदि की जाती है। बता दें, पितृ पक्ष में खरीदारी करने की मनाही होती है लेकिन, आपको बता दें, पितृपक्ष के दौरान पितरों के लिए आप कुछ चीजों को खरीद सकते हैं। इससे पितर प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
पितृपक्ष में अवश्य खरीदें पितरों के लिए ये 5 वस्तुएं, श्राद्ध-तर्पण में करें उपयोग, मिलेगा पूर्वजों का विशेष आशीर्वाद
पितरों को समर्पित पितृ पक्ष का पावन तिथि अभी चल रही है। यह तिथि हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। पितृपक्ष के दौरान वंशजों द्वारा किया जाने वाला अनुष्ठान है जिसके द्वारा पितरों एवं पूर्वजों की आत्मा की शांति एवं पूर्वजों का आशीर्वाद पाने के लिए पूजा-पाठ आदि की जाती है। बता दें, पितृपक्ष में पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है। श्राद्ध पक्ष के दौरान कई नियमों का पालन करना भी बेहद जरूरी होता है। वरना, पितर नाराज हो जाते हैं। पितृ पक्ष में खरीदारी करने की मनाही होती है लेकिन, आपको बता दें, पितृपक्ष के दौरान पितरों के लिए आप कई चीजों को खरीद सकते हैं। इससे पितर प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं। आइए इन चीजों के बारे में जानते हैं-
पितरों के लिए जरूर खरीदें ये चीजें
नए वस्त्र
सम्बंधित ख़बरें
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष कब से शुरू होगा? जानें श्राद्ध की तिथियां, महत्व और पितृ दोष शांति मंत्र
ग्वालियर:NEET पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, पुलिस से हुई झड़प
India UK FTA: भारत और ब्रिटेन के बीच 15 जुलाई से लागू होगी बड़ी डील, कार और व्हिस्की होगी सस्ती
Shehnaaz Gill Ishqnama Trailer: शहनाज गिल की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर आउट, सरहद पार की लव स्टोरी ने जीता दिल
ज्योतिषयों के अनुसार, श्राद्ध पक्ष में नए वस्त्र खरीदना एवं पहनना मना होता है लेकिन, पितरों लिए आप वस्त्र खरीद सकते है। पितरों के नाम के वस्त्र खरीदकर दान करें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति एवं खुशहाली बनी रहती है।
चमेली का तेल
मान्यताएं हैं कि, पितरों को चमेली का तेल अर्पित करने से वे खुश हो जाते हैं। इससे उनकी आत्मा को शांति मिलती है। इसलिए पितरों के लिए चमेली का तेल जरूर खरीदें।
जौ खरीदें
कहते है, इस दौरान जौ को अन्न के तौर पर खाया जाता हैं। मान्यताओं के मुताबिक, जौ को सोने के बराबर माना गया है। पितृ पक्ष के दौरान जौ की खरीदारी करने से पितृ प्रसन्न होते है। और उनका आशीर्वाद मिलता है।
चावल खरीदें
पितृ पक्ष में चावल की खरीददारी करना भी बेहद शुभ माना जाता है। कहते है, इस दौरान चावल खरीदना और इसका दान करना शुभ होता है। इससे हमारे पितर खुश होते हैं, और अपनी कृपा-दृष्टि हम पर बनाए रखते है। इसलिए इस दौरान चावल की खरीददारी करना न भूलें।
काले तिल
बता दें, काला तिल पितरों के श्राद्ध और तर्पण के लिए प्रयोग किया जाता है। पितरों को अर्पित करने के लिए काला तिल जरूर खरीदना चाहिए। इससे पितृदोष दूर होते हैं।
