Pitru Paksha 2026: पितृ नाराज हैं या नहीं, कैसे पहचानें? ये 5 संकेत माने जाते हैं खास

Pitru Dosh Se Judi Pareshaniyan: पितरों की नाराजगी को लेकर धार्मिक मान्यताओं में कुछ संकेत बताए गए हैं। जानें वे 5 संकेत, जिन्हें पितृ नाराजगी या पितृ दोष से जोड़कर देखा जाता है।
Pitra Dosh Ke Sanket
पितृपक्ष (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Pitra Dosh Ke Sanket: पितृपक्ष को हिंदू धर्म में पूर्वजों को याद करने और उनके प्रति श्रद्धा जताने का खास समय बताया गया है। इस दौरान लोग अपने पितरों का पिंडदान और श्राद्ध आदि करते है। हिन्दू धर्म में ऐसा माना जाता है कि मृत्यु के बाद भी पूर्वजों की आत्मा सूक्ष्म रूप में अस्तित्व में रहती है और अपने वंशजों के जीवन, कर्म और आचरण पर दृष्टि बनाए रखती है।

जब इन आत्माओं की कुछ आशाएं अधूरी रह जाती हैं, उन्हें श्रद्धा या कर्म से संतुष्टि नहीं मिलती, या उनका स्मरण, तर्पण और श्राद्ध विधिपूर्वक नहीं किया जाता, तो वे नाराज हो सकती हैं। यही स्थिति पितरों की नाराजगी कहलाती है। ऐसे में आइए जानते है वो कौन से ऐसे संकेत हैं जिससे पता चलता है कि हमारे पूर्वजों हमसे नाराज हैं।

पितरों की नाराजगी के मुख्य संकेत

वंश की वृद्धि नहीं होती है

शास्त्रों में बताया गया हैं कि, पितरों की नाराजगी को वंश वृद्धि में बाधा से जोड़कर देखा गया है। मान्यता है कि पितृ दोष के कारण परिवार में संतान प्राप्ति में बाधाएं आ सकती हैं और विवाह में भी अड़चनें उत्पन्न हो सकती हैं। इसके अलावा, कई बार दांपत्य जीवन में तनाव और परेशानियां बनी रहती हैं। इसी वजह से पितरों की शांति और तृप्ति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे कर्म करने की परंपरा है।

खाने में बार-बार बाल गिरना

खाने में बार-बार बाल गिरना भी पितरों के नाराज होने के लक्षण बताया गया है। परिवार में खाना खाते समय बार-बार भोजन में बाल निकलना या अशुद्धियां मिलना पितरों की नाराजगी का एक बड़ा संकेत माना जाता है।

आर्थिक तंगी का सामना करना

पितरों की नाराजगी का एक बड़ा संकेत आर्थिक परेशानियों से भी जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि पितृ दोष के कारण परिवार को अचानक धन हानि, कारोबार में लगातार नुकसान या आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

घर में लगातार कलह

पितरों की नाराजगी का बड़ा संकेत घर में लगातार कलह होना भी बताया गया है। बिना वजहपरिवार के सदस्यों के बीच आपसी झगड़े, तनाव और मनमुटाव होना।

विवाह में अड़चनें आना

विवाह में बाधा आना यानी शुभ कार्यों में बाधा आना भी पितरों की नाराजगी का बड़ा संकेत होता है।

Pitra Dosh Ke Sanket
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में क्या नहीं खरीदना चाहिए? नमक-तेल और झाड़ू समेत इन चीजों से करें परहेज
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com