Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में क्या नहीं खरीदना चाहिए? नमक-तेल और झाड़ू समेत इन चीजों से करें परहेज

Pitru Paksha Religious Beliefs: 27 सितंबर से पितृपक्ष शुरू हैं। इस दौरान कुछ चीजों की खरीदारी करने की मनाही होती है। जानें पितृपक्ष किन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए और इसके पीछे क्या मान्यताएं हैं।
Pitru Paksha Mein Jhadu Kharidna
पितृपक्ष में क्या नहीं खरीदे (सौ.AI)
Published on: 
Updated on: 

Pitru Paksha Mein Jhadu Kharidna: पितरों को समर्पित पितृपक्ष की शुरुआत हो गई हैं। यह समय पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनके आशीर्वाद के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इस दौरान लोग शुभ कार्य करने से परहेज करते हैं। खासतौर पर, मकान की रजिस्ट्री,नई गाड़ी की डिलीवरी और खरीददारी नवरात्रि तक टाल देते हैं।

मान्यता है कि श्राद्ध पक्ष में कुछ विशेष चीजों की खरीदारी करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में नकारात्मकता बढ़ती हैं और दोष लगने की आशंका मानी जाती है। ऐसे में किन चीजों को नहीं खरीदना चाहिए ? यहां आइए जानते हैं।

पितृपक्ष में किन चीजों को नहीं खरीदना चाहिए ?

लोहे से बनी नई वस्तुओं न ख़रीदे

धार्मिक शास्त्रों में बताया गया है कि, पितृपक्ष के दौरान लोहे और लोहे से बनी नई वस्तुओं की खरीदारी करने से बचना चाहिए। कहा जाता है कि, इस अवधि में लोहे की खरीदारी करना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए इस अवधि में लोहे की खरीदारी करने से बचना चाहिए।

नए कपड़े और आभूषण खरीदने से न खरीदे

पितृपक्ष में लोहे से बनी नई वस्तुओं की खरीदारी के अलावा, नए कपड़े और आभूषण खरीदने से बचना चाहिए। यह समय पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का होता है। ऐसे में नए वस्त्र और सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी सुख-समृद्धि को प्रभावित कर सकती हैं।

नया वाहन खरीदने से भी बचें

पितृपक्ष के दौरान नया वाहन खरीदने से भी बचना चाहिए। इसके अलावा, जमीन की खरीदारी भी न करें। इससे अशुभता बढ़ने की मान्यता है।

न खरीदे नई झाड़ू

पितृपक्ष के दौरान नई झाड़ू खरीदने से भी बचना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि श्राद्ध पक्ष में नई झाड़ू खरीदना शुभ होता है और इससे आपके धन-धान्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

सरसों तेल से नमक खरीदने से भी बचे

पितृपक्ष के दौरान सरसों का तेल और नमक खरीदने से भी बचें। ऐसा करना अशुभ होता है। इससे आपकी मानसिक शांति प्रभावित हो सकती हैं।

Pitru Paksha Mein Jhadu Kharidna
Ashwin Month 2026:आश्विन माह में क्या करें और क्या न करें? जानें इस पवित्र महीने के जरूरी नियम
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com