फाल्गुन के महीने इन कामों से बचें, वरना कंगाली का खतरा पक्का!
Phalgun Spiritual Mistakes:फाल्गुन माह में की गई कुछ गलतियां धन की देवी को नाराज़ कर सकती हैं। ऐसे में सावधानी बरतना जरूरी है, ताकि आर्थिक तंगी और परेशानियों से बचा जा सके।
- Written By: सीमा कुमारी
फाल्गुन का महीना (सौ.सोशल मीडिया)
Phalgun Month Mistakes: धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से फाल्गुन का महीना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। यह महीना भगवान श्रीकृष्ण और भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण होता है। साल 2026 में फाल्गुन महीने की शुरुआत 2 फरवरी से हो गयी है और आगामी 03 मार्च 2026 को खत्म होगा। धार्मिक और स्वास्थ्य, दोनों ही नजरिए से इस महीने का विशेष महत्व है।
ऐसे में आइए जानते हैं कि इस पवित्र महीने में आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपका जीवन खुशियों और सकारात्मक ऊर्जा से भर जाए।
फाल्गुन मास भक्ति और रंगों का संगम
फाल्गुन का महीना भगवान श्रीकृष्ण और महादेव की भक्ति को समर्पित माना जाता है। पौराणिक कथाओं और धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, इसी पावन मास में महाशिवरात्रि का महापर्व आता है, जब शिव और शक्ति के दिव्य मिलन का उत्सव मनाया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Today’s Libra Horoscope: तुला राशि वालों को मिलेगा अपनों का साथ, लव लाइफ को लेकर बरतें सावधानी
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर हनुमान जी की पूजा कर आप भी पा सकते हैं सभी बाधाओं से मुक्ति
Mahasanyog Vat Savitri Vrat : आज वट सावित्री व्रत पर महासंयोग, नोट कर लें पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त
Vat Savitri Vrat Katha : आज वट सावित्री व्रत में अवश्य पढ़ें यह कथा, इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा
वहीं, प्रेम और आनंद के प्रतीक श्रीकृष्ण और राधा रानी की होली भी फाल्गुन मास में ही मनाई जाती है, जो जीवन में प्रेम, उल्लास और समरसता का संदेश देती है।
फाल्गुन महीने में क्या करना होता है शुभ
-
भगवान कृष्ण और शिव की पूजा करें
फाल्गुन मास में नियमित रूप से भगवान श्रीकृष्ण को अबीर-गुलाल अर्पित करें और महादेव का जलाभिषेक करें। मान्यता है कि शुद्ध मन से की गई पूजा से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-शांति प्राप्त होती है।
-
ठंडे पानी से स्नान
मौसम के बदलाव के साथ धीरे-धीरे ठंडे पानी से स्नान की शुरुआत करें। इससे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
-
दान-पुण्य करें
इस पावन महीने में अपनी सामर्थ्य के अनुसार अनाज, शुद्ध घी और वस्त्रों का दान शुभ फल देता है। पितरों की शांति के लिए भी फाल्गुन का समय उत्तम माना गया है।
-
सकारात्मकता और संगीत
फाल्गुन आनंद और उल्लास का महीना है। घर में भजन-कीर्तन करें, मधुर संगीत सुनें और सकारात्मक वातावरण बनाए रखें, जिससे मन प्रसन्न और शांत रहता है।
फाल्गुन महीने में क्या नहीं करना चाहिए?
-
तामसिक भोजन सेवन
शास्त्रों के अनुसार, फाल्गुन महीने में महीने में तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। आयुर्वेद के विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम में बदलाव के कारण इस समय पाचन तंत्र संवेदनशील होता है, इसलिए हल्का और सात्विक भोजन ही करना चाहिए।
-
सुबह देर तक सोना
कहा जाता है कि, फाल्गुन महीने के पवित्र दिनों में सुबह देर तक सोने से बचना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में आलस्य बढ़ सकता है और मानसिक तनाव पैदा हो सकता है। सूर्योदय से पहले उठने की कोशिश करें।
यह भी पढ़ें:-दूसरा खरमास कब लगेगा? भूलकर भी न करें ये काम, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां
-
क्रोध और विवाद न करें
फाल्गुन महीने को फाल्गुन प्रेम का महीना भी कहा जाता है। इसलिए इस दौरान किसी का अपमान न करें और न ही किसी विवाद करें।
-
नशीली वस्तुओं से परहेज करें
इस महीने में नशा न केवल स्वास्थ्य बल्कि आपकी आध्यात्मिक उन्नति में भी बाधा डालता है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।
