5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोग क्यों माने जाते हैं सबसे चालाक? जानिए क्या कहती है ज्योतिषीय गणना

Moolank 5: जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ हो। इन तारीखों पर जन्मे लोगों का मूलांक 5 माना जाता है, जो बुध ग्रह के प्रभाव में आता है। बुध ग्रह इन्हें न सिर्फ बुद्धिमान बनाता है।
5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोग क्यों माने जाते हैं सबसे चालाक? जानिए क्या कहती है ज्योतिषीय गणना
5 को जन्में लोगों का क्यों होते है खास। (सौ. Design)
Published on: 
Updated on: 

Numerology For Moolank 5: ज्योतिष के अनुसार, कुछ लोग जन्म से ही बेहद तेज दिमाग और अनोखी समझ रखते हैं। खासकर वे लोग जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ हो। इन तारीखों पर जन्मे लोगों का मूलांक 5 माना जाता है, जो बुध ग्रह के प्रभाव में आता है। बुध ग्रह इन्हें न सिर्फ बुद्धिमान बनाता है बल्कि बातचीत का उस्ताद और परिस्थितियों को अपने अनुसार मोड़ने का हुनर भी देता है।

बातूनी, मिलनसार और हर दिल अजीज़

मूलांक 5 वाले लोग स्वभाव से बेहद मिलनसार और खुशमिजाज होते हैं। इनके आसपास हमेशा सकारात्मकता और हंसी-खुशी का माहौल बना रहता है। ये काफी बातूनी होते हैं और अपनी मधुर वाणी से किसी भी व्यक्ति को आसानी से प्रभावित कर लेते हैं। लोग इनके साथ समय बिताना पसंद करते हैं क्योंकि इनमें दूसरों की भावनाओं को समझने और उनके मन को पढ़ने की अद्भुत क्षमता होती है।

हर परिस्थिति में काम निकलवाने के माहिर

इन तारीखों पर जन्मे लोगों के लिए "चालाक" टैग बिल्कुल फिट बैठता है क्योंकि ये लोग हर हालात में अपने दिमाग और रणनीति का सही इस्तेमाल करना जानते हैं। चाहे स्थिति कितनी भी कठिन क्यों न हो, ये अपने तरीके से उसे आसान बना लेते हैं। इनकी यह चालाकी नेगेटिव नहीं बल्कि स्मार्ट माइंडसेट का हिस्सा होती है, जो दूसरों को भी चौंका देती है।

ऊर्जा से भरपूर और मेहनती

मूलांक 5 वाले लोग अत्यधिक ऊर्जावान होते हैं। इनके अंदर ऊर्जा की कभी कमी नहीं होती और यही वजह है कि यह बड़ी से बड़ी चुनौती को भी आसानी से पार कर लेते हैं। मेहनत करना इनके स्वभाव का हिस्सा है काम छोटा हो या बड़ा, ये हर काम में 100% प्रयास और दिमाग लगाते हैं। इनकी ऊर्जा और मेहनत देखकर लोग अक्सर दंग रह जाते हैं।

नई जगहें और नए अनुभव पसंद

ये लोग नई जगहों पर जाना, नए अनुभव लेना और नए लोगों से जुड़ना पसंद करते हैं। यही स्वभाव इन्हें जीवन में ज्यादा अवसर और सीख प्रदान करता है। इनके दोस्त हमेशा ज्यादा होते हैं क्योंकि इनके हंसमुख और मिलनसार स्वभाव से लोग तुरंत प्रभावित हो जाते हैं।

चालाकी + अनुभव = हर काम में सफलता

जब बात चालाकी की आती है, तो ये लोग अपनी बुद्धि, अनुभव और तेज सोच का उपयोग करके हर काम का रास्ता निकाल लेते हैं। यह कला इन्हें व्यक्तिगत और प्रोफेशनल दोनों जीवन में सफल बनाती है। लोग अक्सर इनके तेज़ दिमाग और तुरंत निर्णय लेने की क्षमता को देखकर हैरान रह जाते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com