एकादशी व्रत की है अपार महिमा, लेकिन इन बातों का पालन जरूरी, जानिए क्या है नियम

Ekadashi Days :चाहे कोई व्रत कर रहा हो या न कर रहा हो, एकादशी के दिन कुछ काम ऐसे हैं जो नहीं करने चाहिए। इन बातों को ध्यान में रखकर ही व्यक्ति सच्चे भाव से इस दिन का लाभ ले सकता है।
एकादशी व्रत की है अपार महिमा, लेकिन इन बातों का पालन जरूरी, जानिए क्या है नियम
एकादशी (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

What Not to Do on Ekadashi Days : हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। यह दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यह दिन आत्म-संयम, शुद्ध आहार और ईश्वर के ध्यान का प्रतीक होता है। हिन्दू मतों के अनुसार, इस दिन लोग उपवास करते हैं और मन, वचन, कर्म से शुद्ध रहने की कोशिश करते है।

लेकिन,ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एकादशी केवल व्रत रखने का दिन नहीं है, बल्कि इसका पालन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। चाहे कोई व्रत कर रहा हो या न कर रहा हो, एकादशी के दिन कुछ काम ऐसे हैं जो नहीं करने चाहिए। इन बातों को ध्यान में रखकर ही व्यक्ति सच्चे भाव से इस दिन का लाभ ले सकता है। आइए जानते है एकादशी के दिन किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए?

एकादशी के दिन इन बातों का रखे विशेष ध्यान

  • चावल खाने की मनाही

धार्मिक दृष्टिकोण से एकादशी के दिन चावल खाने की मनाही होती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन चावल खाने से व्रत का फल नहीं मिलता है। धार्मिक दृष्टिकोण से चावल में उस दिन ऐसी तरंगें होती हैं जो उपवास के प्रभाव को कम कर सकती हैं।

  • झूठ बोलने और झगड़े से बचें

कहा जाता है कि, एकादशी के दिन झूठ बोलने और झगड़े करने से भी बचना चाहिए। इस दिन मानसिक और वाणी की शुद्धता बहुत जरूरी मानी जाती है। झूठ बोलना, विवाद करना या किसी के साथ कटु व्यवहार व्रत की पवित्रता को नुकसान पहुंचा सकता है।

  • मांस और शराब से दूर रहें

इस दिन मांस, मछली या शराब जैसे चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। यह न केवल शरीर को भारी करता है, बल्कि ध्यान और पूजा में एकाग्रता को भी भंग करता है।

  • तुलसी के पत्ते न तोड़ें

हिन्दू धर्म में तुलसी को पवित्र माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि एकादशी के दिन तुलसी खुद उपवास करती है, इसलिए उस दिन उसके पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए।

  • दिन में न सोएं

एकादशी के दिन दिन में सोना वर्जित माना जाता है। ऐसा करने से व्रत का फल आधा हो जाता है। दिन भर ध्यान, जप और भक्ति में समय बिताना चाहिए।

  • नमक न खाएं

अगर आप उपवास कर रहे हैं तो एकादशी के दिन नमक से बनी चीजें नहीं खानी चाहिए। इसके जगह सेंधा नमक का उपयोग किया जा सकता है लेकिन सामान्य नमक से परहेज़ करें।

Navbharat Live
navbharatlive.com