Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पौष अमावस्या पर सूर्य उपासना से खुलेंगे भाग्य के द्वार, जानें गंगा स्नान और दान विधि

Amavasya Kab Hai:पौष अमावस्या का दिन सूर्य उपासना, गंगा स्नान और दान के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर पितृदोष शांत होते हैं और जीवन में सकारात्मक फल प्राप्त होते हैं।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Dec 16, 2025 | 01:45 PM

पौष अमावस्या कब है (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Paush Amavasya Ganga Snan: शुक्रवार, 19 दिसंबर को इस साल की आखिरी अमावस्या यानी पौष अमावस्या मनाई जाएगी। अगर अमावस्या तिथि की बात करें तो हिंदू पंचांग के अनुसार, साल भर में कुल 12 अमावस्या आती हैं, लेकिन इनमें पौष मास की अमावस्या का विशेष महत्व बताया गया है।

ज्योतिष गणना के अनुसार, इस साल की अंतिम पौष अमावस्या 19 दिसंबर शुक्रवार को सुबह 4:59 से लेकर 20 दिसंबर सुबह 7:12 तक है। यह दिन विशेष रूप से पितरों को समर्पित है।

धर्म नगरी हरिद्वार में अमावस्या के दिन गंगा स्नान और सूर्य देव की उपासना को अत्यंत पुण्यदायी बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन हर की पौड़ी पर गंगा स्नान करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और जीवन में शांति आती है।

  • पौष अमावस्या का धार्मिक महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार पौष अमावस्या का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व होता है। यह दिन पितरों की शांति, पुण्य प्राप्ति और सूर्य देव की आराधना के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए शुभ कर्म कई गुना फल देते हैं।

  • सूर्य उपासना से मिलेगा पूर्ण फल

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार पौष अमावस्या पर प्रातःकाल स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करना अत्यंत फलदायी होता है। तांबे के लोटे में जल, लाल फूल और रोली मिलाकर सूर्य को अर्घ्य देने से आत्मबल बढ़ता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

  • गंगा स्नान का विशेष पुण्य

यदि संभव हो तो इस दिन गंगा नदी में स्नान करना सर्वोत्तम माना गया है। कहा जाता है कि, गंगा स्नान से नकारात्मकता दूर होती है और व्यक्ति को मानसिक शांति प्राप्त होती है। जो लोग गंगा तट तक नहीं जा सकते, वे घर पर ही जल में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं।

  • दान से दूर होते हैं दोष

पौष अमावस्या पर दान का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन अन्न, वस्त्र, तिल, गुड़ या काले वस्त्र का दान करने से पितृदोष शांत होते हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। दान हमेशा श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- आज है धनु संक्रांति, सूर्य के राशि परिवर्तन से बनेंगे शुभ योग, जानिए पुण्य काल का समय

  • नियमों का रखें ध्यान

इस पावन तिथि पर सात्विक आचरण अपनाना चाहिए। क्रोध, विवाद और नकारात्मक विचारों से दूर रहकर पूजा-पाठ करने से ही पूर्ण फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार विधि-विधान से की गई उपासना जीवन में शुभ परिणाम लेकर आती है।

Paush amavasya kab hai date time

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 16, 2025 | 01:45 PM

Topics:  

  • Religion
  • Sanatana Dharma

सम्बंधित ख़बरें

1

आज है धनु संक्रांति, सूर्य के राशि परिवर्तन से बनेंगे शुभ योग, जानिए पुण्य काल का समय

2

क्रिसमस के रंग क्यों हैं लाल, हरा और सफेद? जानिए इनके पीछे की दिलचस्प कहानी क्या कहती है

3

आज का राशिफल 16 दिसंबर 2025: आज इन राशि के जातकों को मिल सकता है व्यापार में लाभ, पढ़ें मेष से मीन

4

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए किस तेल का जलाएं दीया, जिससे पलट जाएगी किस्मत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.