पापमोचनी एकादशी के दिन क्या करना पड़ सकता है भारी? इस मंत्र के जाप से मिलेगी भगवान विष्णु की विशेष कृपा
Lord Vishnu Blessings: पापमोचनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा और मंत्र जाप से विशेष फल मिलता है, लेकिन कुछ गलतियां व्रत का पुण्य कम कर सकती हैं। इसलिए इस दिन के जरूरी नियम जानना जरूरी है।
- Written By: सीमा कुमारी
भगवान विष्णु(सौ.AI)
Papmochani Ekadashi Kya Kare Aur Kya Na Kare: सनातन धर्म में एकादशी व्रत का अपना एक विशेष आध्यात्मिक महत्व है। लेकिन, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली ‘पापमोचिनी एकादशी’ को सबसे खास माना गया है। इस साल 15 मार्च को यह पावन पर्व मनाया जाएगा।
धर्म शास्त्रों के अनुसार, इस दिन कुछ ऐसे कार्य भी बताए गए हैं जिन्हें करने से व्रत का फल कम हो सकता है। इसलिए पापमोचनी एकादशी के दिन इन कामों से विशेष रूप से बचना चाहिए।
पापमोचनी एकादशी के दिन क्या नहीं करना चाहिए?
-
चावल न खाएं
हिन्दू शास्त्रों के मुताबिक, पापमोचनी एकादशी के दिन चावल नहीं खाने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन चावल खाने से घर में दरिद्रता आती है। ऐसे में जो लोग पापमोचनी एकादशी का उपवास नहीं भी कर रहे हैं, उन्हें भी चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
सावन सोमवार के व्रत में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानिए शिव पूजा और उपवास के शास्त्रीय नियम
Sawan 2026: सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये खास भोग, बरसेगी शिव कृपा, धन-धान्य और खुशियों से भर जाएगा घर
Lord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय
-
दाल, बैंगन, पालक न खाएं
इस दिन चावल के अलावा, कुछ विशेष प्रकार चीजें मसूर की दाल, गोभी, गाजर, शलजम, बैंगन, पालक के सेवन से भी बचना चाहिए।
-
तुलसी के पत्ते न तोड़ें
कहा जाता है कि, पापमोचनी एकादशी के दिन तुलसी पूजा का विधान है। ऐसे में इस दिन भूलकर भी तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए।
-
बाल और नाखून काटने से बचें
इस दिन बाल और नाखून काटने से मनाही होती है।
-
क्रोध और विवाद से दूर रहें
एकादशी के दिन मन को शांत रखना बहुत जरूरी होता है। इस दिन किसी से झगड़ा, बहस या अपशब्द बोलने से बचना चाहिए।
-
देर तक सोने से बचें
एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर भगवान विष्णु का स्मरण करना चाहिए। देर तक सोना धार्मिक दृष्टि से उचित नहीं माना जाता है।
पापमोचनी एकादशी के दिन क्या करना होता है शुभ
-
विष्णु पूजा और उपवास करें
भगवान विष्णु के स्वरूप की गंगाजल, चंदन, तुलसी फूल और मिठाई से पूजा करें।
-
मंत्र और कथा करें
“ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें और पापमोचनी एकादशी की व्रत कथा जरूर पढ़ें या सुनें।
-
दान करें
गरीब और जरूरतमंद लोगों को अन्न, तिल, वस्त्र या धन का दान करने से पुण्य प्राप्त होता है।
यह भी पढ़ें-चैत्र अमावस्या को क्यों कहते हैं भूतड़ी अमावस्या? जानिए इस खास अमावस्या के दिन किन बातों से बचें?
-
तुलसी की पूजा करें
शाम के समय तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाएं और 11 बार परिक्रमा करें।
-
गलत आचरण से दूर रहें
मन में शांति बनाए रखें और क्रोध, झूठ या किसी की बुराई करने से बचें।
