होली के दिन किस देवी-देवता को कौन सा रंग चढ़ाना शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Holi 2025 Color: रंगोत्सव का महापर्व होली जल्द ही आने वाली है। होली सनातन धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक होता है। हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है और चैत्र कृष्ण प्रतिपदा को रंगोत्सव का महापर्व यानी होली पूरे देशभर में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाता है। यानी कि होली खेली जाती है।
पौराणिक मान्यता चली आ रही है कि होली खेलने से पहले सभी देवी-देवताओं को अबीर-गुलाल अर्पित करने के बाद रंग खेलने की शुरुआत करनी चाहिए। शास्त्रों में बताया गया है कि सभी देवी और देवताओं का एक प्रिय रंग होता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि कौन से देवता को कौन से रंग का गुलाल अर्पित करना शुभ हो सकता है।
होली के दिन किस भगवान को कौन सा रंग चढ़ाना शुभ है
भगवान कृष्ण, राम और विष्णुजी
आपको बता दें, भगवान कृष्ण और राम विष्णुजी के ही अवतार माने गए हैं और इन सभी को पीतांबर माना जाता है। पीले रंग के वस्त्र, पीले फूलों से ही उनका श्रृंगार किया जाता है। इसलिए होली के दिन इन तीनों ही देवताओं को पीले रंग का गुलाल अर्पित करना चाहिए और पीले फूल चढ़ाने चाहिए। इसके अलावा ठंडाई में केसर मिलाकर भोग लगाना चाहिए।
लक्ष्मी माता, दुर्गा और हनुमानजी
ज्योतिष बताते है कि मां दुर्गा, लक्ष्मी माता और हनुमानजी को लाल रंग बेहद प्रिय है। यही वजह से है इन सभी को लाल रंग के वस्त्र भेंट किए जाते हैं और लाल रंग का चोला चढ़ाया जाता है। होली के अवसर पर इन तीनों ही भगवान को लाल रंग का गुलाल अर्पित करना चाहिए।
महादेव
भगवान को शिव को अघोर और वैरागी माना गया है। इसलिए उनको होली के दिन श्मशान की राख अर्पित की जाती है। अगर आपके लिए यह राख ला पाना संभव न हो तो उनके नीले स्वरूप के अनुरूप उन्हें नीले रंग का गुलाल अर्पित करना चाहिए।
गणेशजी
गणेशजी की पूजा में लाल रंग के सिंदूर का प्रयोग करना शुभ माना जाता है। होली के अवसर पर भगवान गणेश को भी लाल गुलाल से सजाना चाहिए। होली पर गणेशजी को लाल सिंदूर भी अर्पित किया जा सकता है और इसके साथ ही बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
मां सरस्वती
होली के अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती को सफेद रंग के वस्त्र अर्पित किए जाते हैं। अगर आप भी घर के पूजास्थल में मां सरस्वती तस्वीर रखते हैं तो उन्हें सफेद रंग के फूल चढ़ाएं और पीले रंग का गुलाल चढ़ाएं।