कृष्ण छठी पर श्रीकृष्ण को परोसें ये खास भोग, ऐश्वर्य के बनेंगे योग, मनोकामनाएं होंगी पूरी!
Krishna Chhatti Bhog 2025:श्री कृष्ण भक्तों के लिए कृष्ण छठी बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस दिन कान्हा जी को छप्पन भोग जितना ही फल देने वाले खास भोग लगाने से हर मनोकामना पूरी होती हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
छठी पर कान्हा को लगाएं ये खास भोग (सौ.सोशल मीडिया)
Krishna Chhatti 2025: हर साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के ठीक छह दिन बाद कन्हैया की छठी मनाई जाती है। यह दिन कृष्ण भक्तों के लिए बहुत खास रखता है, खासकर मथुरा में, जहां भगवान कृष्ण की छठी पूजन मनाई जाती है। यह दिन कृष्ण के जन्म के छठे दिन का उत्सव है, और इस दिन भक्त भगवान कृष्ण को कई तरह भोग लगाते हैं।
धार्मिक मान्यता है कि इस दिन कान्हा जी को छप्पन भोग जितना ही फल देने वाले खास भोग लगाने से हर मनोकामना पूरी होती हैं। चलिए जानते हैं कान्हा की छठी के दिन उन्हें कौन-कौन सी चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है?
छठी पर कान्हा को लगाएं ये खास भोग
पंजीरी का भोग
कान्हा की छठी पर पंजीरी का भोग लगाना शुभ माना जाता हैं। पंजीरी को भगवान कृष्ण का पसंदीदा भोग माना जाता हैं। इसे धनिया पाउडर, घी, चीनी और सूखे मेवों से बनाया जाता हैं। आप इसे छठी के दिन बनाकर कान्हा जी को भोग लगा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हरतालिका तीज 2026: साल में सिर्फ एक बार आता है ये दुर्लभ संयोग! जानिए कब रखें व्रत और क्यों है इस बार इतना खास
Mathura: द्वारकाधीश मंदिर में धूमधाम से निकली रथयात्रा, ठाकुर जी के दिव्य दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु
अकोला में कांवड़ और पालकी उत्सव की तैयारी तेज, 16 जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय में बैठक
रथ यात्रा से पहले सोने की झाड़ू से क्यों होती है मार्ग की सफाई? इसके पीछे छिपे हैं 3 रहस्यमयी कारण
खीर का भोग
छठी पर कान्हा को पंजीरी का भोग के अलावा,भारतीय की पारंपरिक मिठाई खीर का भोग लगा सकते हैं। यह अक्सर किसी भी शुभ अवसर पर बनाई जाती हैं। खीर को भी भगवान कृष्ण का पसंदीदा भोग माना जाता हैं। आप इसे छठी के दिन बना सकते हैं और कान्हा जी को इसका भोग लगा सकते हैं।
माखन-मिश्री का भोग
आपको बता दें, कान्हा की छठी में माखन-मिश्री का भोग भी लगा सकते हैं। माखन-मिश्री भी कान्हा जी को बहुत प्रिय है, इसलिए इसे जन्माष्टमी के साथ-साथ छठी के दिन भी भोग में चढ़ाया जाता लगा सकते हैं। कहा जाता है कि, माखन-मिश्री का भोग लगाने से भगवान कृष्ण जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
ये भी पढ़ें–‘संतान सप्तमी व्रत’ अगस्त के अंतिम हफ्ते ‘इस’ तिथि को, विधिवत पूजा से संतानप्राप्ति के बनेंगे योग
पंचामृत का भोग
कान्हा की छठी में भगवान कृष्ण को पंचामृत का भोग भी लगा सकते हैं। पंचामृत जैसा कि नाम से पता चलता है, पांच चीज़ों के मिश्रण से बनता हैं। दूध, दही, घी, शहद और गंगा जल. यह एक बहुत ही पवित्र भोग होता है जो भगवान कृष्ण को चढ़ाया जाता आप छठी के दिन पंचामृत बनाकर भी कान्हा जी को भोग लगा सकते हैं।
इन सब के अलावा, आप घर में बने ताज़े फलों, मिठाइयों और नमकीन का भोग भी कान्हा जी को लगा सकते हैं।
